नई दिल्ली, फरवरी 25। अगर आप अतिरिक्त कमाई के लिए कुछ करना चाहते हैं, तो आपका मोबाइल फोन मददगार हो सकता है। यह एक ऐसा बिजनेस है, जिसमें उम्र का कोई बंधन नहीं है। बस जरूरत है उसे ठीक से चलाने की। अगर आप अपने मोबाइल फोन का बेहतर इस्तेमला कर सकते हैं, तो आप यह नया बिजनेस जब चाहें शुरू कर सकते हैं। अगर आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं या कोई अन्य काम तो भी आप इस काम को शुरू कर अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं।
आइये जानते हैं कि यह कौन सा काम है।
जानिए मोबाइल फोन से कमाई का तरीका
अगर आपके पास स्मार्ट मोबाइल फोन है, तो आप इस काम को किसी भी दिन शुरू कर सकते हैं। यह है आपने मोबाइल फोन से फोटो खींच कर उनको बेचने का कारोबार। बहुत से लोगों को फोटो ग्राफी का शौक होता है। लोग अपने मोबाइल फोन से हरदम फोटो खींचते रहते हैं। ऐसे में अगर आप अपने इस शौक को बिजनेस भी बना लें, तो अतिरक्त कमाई भी शुरू हो सकती है। आइये जानते हैं कि कहां बिक सकती हैं यह फोटो।
कई साइट्स खरीदती हैं यह फोटो
अगर आपको फोटो खींचने का शौक है, तो उनको खरीदने के लिए ढेर सारी बेवसाइट हैं। यहां पर आप अपनी फोटो बेच सकते हैं। अगर आप देश किसी ऐसे इलाके में रहते हैं, जहां की फोटो की डिमांड ज्यादा है, तो आपके लिए और भी अच्छा है। फोटो को खरीदने वाली वेबसाइट में आप अपना अकाउंट बना कर अपनी फोटो डाल सकते हैं। इन वेबसाइट पर ढेर सारी कैटेगरी होती हैं। आप अपनी फोटो को इन कैटेगरी के हिसाब से अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद अगर कोई इनका इस्तेमाल करता है, तो आपको उसका भुगतान मिलेगा। अगर यह फोटो बार इस्तेमाल होती है, तो आपको हर बार भुगतान मिलेगा। खबर के अंत में आपको टॉप 10 फोटो से जुड़ी ऐसी वेबसाइट के नाम भी बताए जाएंगे। अगर आप अपने वीडियो भी बेचना चाहें तो खबर के अंत में उसके बारे में भी जानकारी ले सकते हैं।
इन टॉप 10 वेबसाइट पर फोटो बेची जा सकती हैं
वैसे तो फोटो जहां पर बेची जा सकें, ऐसी सैकड़ों साइट हैं। लेकिन हम आपको यहां पर चुनिंदा 10 साइट्स की जानकारी दे रहे हैं। आप एक बार बन साइट्स पर जाकर अंदाजा भी लगा सकते हैं कि यहां पर कैसी फोटो की डिमांड रहती है।
- एडोबी स्टॉक (Adobe Stock)
- शटरस्टॉक (Shutterstock)
- एलामी (Alamy)
- एटसी (Etsy)
- फोटोमोटो (Fotomoto)
- क्रेस्टॉक (Crestock)
- 500px
- स्नैपड4यू (Snapped4u)
- फोटोशेल्टर (PhotoShelter)
- टूरफोटोस (TourPhotos)
अब जानिए वीडियो बेचने का तरीका
अपने वीडियो बेच कर आसानी से करें कमाई
अगर आप वीडियो कंटेंट बनाना जानते हैं, तो भी आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले यूट्यूब पर एक अकाउंट बनाना पड़ता है। यह अकाउंट बनाना काफी आसान है। यहां पर आप अपना वीडियो पोस्ट कर सकते हैं। अगर वीडियो लोगों को पसंद आया तो उसे काफी ज्यादा लोगों ने देखा तो इसके बदले में आपको पैस मिलेंगे। इसीलिए ऐसे वीडियो ही पोस्ट करना चाहिए, जो ज्यादा से ज्यादा लोग पसंद करें। इस तरीके से भी घर पर बैठे बैठे पैसा कमाया जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications