
Know how to open PPF in the name of the child: सार्वजनिक भविष्य निधि खाता (पीपीएफ) के बारे में सभी ने सुना होगा। यह एक लम्बे समय की आयकर बचाने वाली बचत स्कीम है। लेकिन इसे बच्चे के नाम पर भी खोला जा सकता है। अगर ऐसा करते हैं, तो आप को टैक्स छूट मिलेगी और आपका बच्चा अमीर बन जाएगा। यहां पर जानिए बच्चे को कितना रुपये बाद में मिलेंगे।
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा आसानी से अमीर बन जाए, तो पीपीएफ एक बढ़िया बचत स्कीम हो सकती है। इस वक्त पीपीएफ पर 7.10 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। यह एक 15 साल का बचत खाता होता है। इसे पोस्ट ऑफिस या बैंक में कहीं भी खोला जा सकता है। यही नहीं इसे बैंक से पोस्ट ऑफिस या पोस्ट ऑफिस से बैंक में ट्रांसफर भी किया जा सकता है।
कोई भी व्यक्ति अपने बच्चे के नाम पर पीपीएफ अकाउंट खोल सकता है। वैसे नियम है कि कोई भी व्यक्ति अपने नाम पर केवल एक ही पीपीएफ अकाउंट खुलवा सकता है। लेकिन अगर वह चाहे तो अपने बच्चे के नाम पर भी एक पीपीएफ अकाउंट खोल सकता है। शर्त यह है कि बच्चा नाबालिग हो।
वहीं अगर किसी के दो बच्चे हैं, तो एक बच्चे का नाम पर पिता और दूसरे बच्चे के नाम पर मां पीपीएफ अकाउंट खुलवा सकती है। यह पीपीएफ अकाउंट सामान्य पीपीएफ अकाउंट की तरह ही माने जाते हैं। इन पीपीएफ अकाउंट पर सभी तरह की सुविधाएं मिलती हैं।
जहां तक बच्चे के नाम पर पीपीएफ अकाउंट में पैसे जमा करने की बात है तो एक फाइनेंशियल इयर में अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक जमा कराया जा सकता है। वहीं एक वित्तीय साल में जहां न्यूनतम 500 रुपये जमा करना जरूरी हैं, वहीं अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा किया जा सकता है। यह पैसा एक बार में या एक से अधिक बार में जमा कराया जा सकता है।
जब बच्चा 18 साल का हो जाएगा तो यह पीपीएफ अकाउंट पूरी तरह से बच्चे के नाम पर हो जाएगा। यहां से मां बाप का नाम गार्जियन के रूप से हटा लिया जाएगा। हालांकि इसके लिए एक आवेदन देना होता है। इसके बाद इस पीपीएफ खाते का मालिक पूरी तरह से बेटा हो जाएगा।

पीपीएफ अकाउंट शुरू में 15 साल के लिए होता है। 15 साल बाद पूरा पैसा ब्याज के साथ वापस मिल जाता है। अगर बीच में पैसों की जरूरत पड़े तो कुछ नियमों के तहत निकाला भी जा सकता है। वहीं अगर आप चाहें तो अपना पीपीएफ अकाउंट 15 साल पूरा होने के बाद 5-5 साल के लिए कितने भी बार बढ़ा भी सकते हैं।
पीपीएफ में अगर हर महीने 1000 रुपये जमा किया जाए तो 15 साल बाद 3.18 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं अगर 2000 रुपये हर माह जमा किए जाएं तो 15 साल बाद 6.37 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं अगर 3000 रुपये हर माह जमा किए जाएं तो 15 साल बाद 9.76 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं अगर 5000 रुपये हर माह जमा किए जाएं तो 15 साल बाद 16.27 लाख रुपये मिलते हैं। इसके अलावा अगर 10,000 रुपये हर माह जमा किए जाएं तो 15 साल बाद 32.54 लाख रुपये मिलते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications