आप भी अपनी शॉपिंग, फूडिंग, ट्रैवलिंग के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते होंगे। आजकल ज्यादातर लोग इसी तरह अपने खर्चों को मैनेज करते हैं।
नई दिल्ली: आप भी अपनी शॉपिंग, फूडिंग, ट्रैवलिंग के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते होंगे। आजकल ज्यादातर लोग इसी तरह अपने खर्चों को मैनेज करते हैं। जब कोई चीज हमें तुरन्त खरीदनी है और उसकी कीमत हमारे बजट से बाहर है, तो क्रेडिट कार्ड ही ऐसे वक्त पर साथ देता है।

कैश नहीं होने पर भी इससे खरीदारी करके हम अपनी पसंदीदा चीज को खरीद लेते हैं। आज के समय में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आम हो गया है। देखा जाए तो क्रेडिट कार्ड शहरी क्षेत्रों में पेमेंट का सबसे सामान्य तरीका बन गया है। क्रेडिट कार्ड के जरिये ग्राहक ऑफलाइन या ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। एक साथ कई क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल करने से लोग उच्च ब्याज में फंस जाते हैं।
क्या है क्रेडिट कार्ड का फायदा
इसके बात भी आपको बता दें कि क्रेडिट कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अकाउंट से तुरन्त पैसा डेबिट नहीं होता। बल्कि उसे चुकाने के लिए ग्रेस पीरियड मिलता है। वहीं, ग्रेस पीरियड में भुगतान करने पर ब्याज का नुकसान भी नहीं होता। लेकिन, क्या आपको पता है कि क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते वक्त अगर कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो काफी नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे अगर आपके पास एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड है तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। तो अगर आप भी एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं और उनमें से किसी को बंद कराना चाहते हैं तो कस्टमर केयर को कॉल करके या ऑनलाइन रिक्वेस्ट डालकर इसे बंद करा सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले करें ये काम
बकाये का भुगतान कर दें
सबसे पहले आप अपने क्रेडिट कार्ड बंद कर रहे हों, तो सबसे पहले देख लें कि उसपर कोई बकाया तो नहीं है, अगर है तो पहले उसका भुगतान कर दें। बकाये के साथ आप इसे बंद नहीं करा सकते। किसी लंबित शुल्क के होने पर ब्याज और देर से भुगतान करने पर आपका क्रेडिट स्कोर खराब होगा। यदि क्रेडिट कार्ड पर मौजूदा ईएमआई/कर्ज है तो आपको कार्ड बंद करने से पहले बकाया राशि पर एक बार में अतिरिक्त शुल्क चुकाना चाहिए।
क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो
वहीं क्रेडिट कार्ड बंद करने के समय क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो (सीयूआर) के बारे में जानना जरूरी है। दरअसल, सीयूआर उपलब्ध क्रेडिट का फीसद है जो आप खर्च कर रहे हैं। एक उच्च सीयूआर आपके क्रेडिट स्कोर को बिगाड़ सकता है। आपका सीयूआर आदर्श रूप से 20-30% रेंज में होना चाहिए। इसलिए अपना क्रेडिट कार्ड खाता बंद करने से पहले यह काम याद रखें।
रिवॉर्ड पॉइंट्स
क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते वक्त आपको कुछ पेबैक प्वॉइंट्स मिलते हैं। आप किसी भी क्रेडिट कार्ड अकाउंट को बंद करने से पहले अपने पुराने रिवॉर्ड पॉइंट्स को भुनाना न भूलें। ज्यादातर क्रेडिट कार्ड कंपनियां क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किए गए लेन-देन पर रिवार्ड पॉइंट्स देती हैं, जिसे कैशबैक, डिस्काउंट, कूपन के माध्यम से भुनाया जा सकता है। अपना कार्ड बंद करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपने इसे भुना लिया है।
बैंक से नो-ड्यूज सर्टिफिकेट लेना न भूलें
अगर आप क्रेडिट कार्ड बंद करने की रिक्वेस्ट रेज करते है तो ध्यान रखें कि बैंक द्वारा बंद करने के रिक्वेस्ट डालने पर कई बार इसमें देरी हो सकती है। इस वजह से आप फॉलो अप लेते रहें। अपने बैंक से संपर्क करें और सुनिश्चित करें कि क्रेडिट कार्ड बैंक द्वारा रद्द कर दिया गया है और कार्ड के साथ कोई लेनदेन नहीं किया जा रहा है। बैंक से अपना नो-ड्यूज सर्टिफिकेट लेना न भूलें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications