Ladli Behna Yojana 21st Installment: लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त 10 फरवरी को जारी हो चुकी है। मध्यप्रदेश सरकार की इस योजना से लगभग 1 करोड़ 27 लाख महिलाओं को फायदा मिला है, लेकिन अभी भी कई महिलाएं हैं जिनके अकाउंट में पैसे नहीं आए हैं। अगर आपके खाते में भी लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त ट्रांसफर नहीं हुई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस किस्त को हासिल करने के लिए आपको बस एक काम करना होगा। आइए जानते हैं कि वह क्या है।

आपके खाते में आएंगे इतने रुपये
पहले इस योजना की मदद से महिलाओं के खाते में 1000 रुपये ट्रांसफर किए जाते थे लेकिन अब 1250 रुपये मासिक के हिसाब से सालाना 15,000 रुपये सरकार की तरफ से दिए जाते हैं। आमतौर पर, किश्तें हर महीने की 10 तारीख को जारी की जाती हैं, लेकिन त्योहारों या विशेष अवसरों के लिए उन्हें आगे बढ़ाया जा सकता है।
अगर नहीं आई है आपके खाते में 21वीं किस्त?
अगर आपके अकाउंट में 21वीं किस्त नहीं आई है तो आप आसानी से इसके लिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए आपको हेल्पलाइन नबंर 0755 2700800 पर कॉल करना होगा और इसके बारे में जानकारी देनी होगी। इसके अलावा आप इस योजना के लिए ई-मेल cmlby.wcd@mp.gov.in के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
सरकार किस्त के पैसे डीबीटी के माध्यम से भेजती है और इसमें एक से दो दिन का समय भी लगता है, लेकिन अगर आपके खाते में पैसे ट्रांसफर होने में अधिक समय लगता है तो ऐसे में आपके खाते में कोई गड़बड़ी हो सकती है इसके लिए आप बैंक ब्रांच जाकर भी संपर्क कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें आपके खाते में पैसे आएं हैं या नहीं
- सबसे पहले आपको लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
- फिर होम पेज पर आपको "आवेदन एवं पेमेंट स्टेट्स" वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- ऐसा करते ही आप दूसरे पेज पर आ जाएंगे। यहां आपको अपना आवेदन नंबर या सदस्य नंबर संख्या दर्ज करनी होगी।
- अब कैप्चा कोड डालना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा।
- आपको प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करना होगा और इसे वेरिफाई करना होगा।
- फिर ओटीपी वेरिफाई करने के बाद आपको "सर्च" के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- ऐसा करते ही आपके सामने 21वीं किस्त के भुगतान की स्थिति खुल जाएगी।
इस तरह आप आसानी से यह चेक कर सकती हैं कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त की राशि आपके खाते में ट्रांसफर की गई है या नहीं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications