देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आईपीओ का लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एलआईसी आईपीओ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है तो अगर आप भी रूचि रखते है हमारी खबर जरुर पढ़ें।
नई दिल्ली, अप्रैल 19। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आईपीओ का लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एलआईसी आईपीओ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है तो अगर आप भी रूचि रखते है हमारी खबर जरुर पढ़ें।

एलआईसी के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ ) से पहले फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (एफईएमए) के नियमों में संशोधन का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद, डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) ने 14 मार्च को ये संशोधन किया था। डीपीआईआईटी के प्रोविजन्स को लागू करने के लिए एफईएमए नोटिफिकेशन जरूरी थी।
एलआईसी में 20 % विदेशी निवेश का रास्ता साफ
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी में 20 फीसदी सीधे विदेशी निवेश (एफडीआई) का रास्ता साफ हो गया है। अब एलआईसी में 20% तक एफडीआई किया जा सकेगा। एफडीआई की मैक्सिमम लिमिट 20% इसलिए रखी गई है, क्योंकि मौजूदा नियमों के तहत सरकारी बैंकों में फॉरेन इन्वेस्टमेंट की अधिकतम सीमा भी 20% ही है। सरकार आईपीओ के जरिए एलआईसी में अपनी हिस्सेदारी कम करने की योजना बना रही है। एलआईसी ने फरवरी में आईपीओ के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरपीएच) दाखिल किया था। अब जल्द ही आरपीएच दाखिल किया जा सकता है।
12 मई तक लॉन्च हो सकती आईपीओ
फेमा नियमों में किए संशोधन के नोटिफिकेशन से पता चलता है कि लंबे समय से अटका एलआईसी का आईपीओ जल्द ही आ सकता है। सरकार के पास सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के पास अप्रूवल के लिए नए पेपर दाखिल किए बिना आईपीओ लॉन्च करने के लिए 12 मई तक का टाइम है। अगर 12 मई तक आईपीओ लॉन्च नहीं हो पाता है तो सरकार को फिर से डीएचआरपी दाखिल करना होगा। सरकार का प्लान मार्च 2022 तक आईपीओ लॉन्च करने का था, लेकिन रूस-यूक्रेन जंग के कारण बाजार के सेंटीमेंट निगेटिव हो गए और सरकार वेट एंड वॉच मोड में चली गई। अब जब दोबारा मार्केट सुधरा और सेंटीमेंट पॉजिटिव हुए तो सरकार आईपीओ लाने की तैयारी में फिर से जुट गई है।
अबतक का सबसे बड़ा आईपीओ
सरकार एलआईसी में लगभग 31.6 करोड़ या 5% शेयर बेचकर 65,000 करोड़ रुपए जुटा सकती है। एलआईसी का इश्यू भारतीय शेयर बाजार में अबतक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। लिस्ट होने के बाद एलआईसी का मार्केट वैल्युएशन आरआईएल और टीसीएस जैसी टॉप कंपनियों के बराबर होगा। इसके पहले पेटीएम का इश्सू सबसे बड़ा था और कंपनी ने पिछले साल आईपीओ से 18,300 करोड़ रुपए जुटाए थे।
एलआईसी का वैल्युएशन 16 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान
एलआईसी की तरफ से जमा किए गए ड्राफ्ट पेपर के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय फर्म मिलिमैन एडवाइजर्स ने 30 सितंबर 2021 को एलआईसी की एंबेडेड वैल्यू 5.4 लाख करोड़ रुपये आंकी थी। हालांकि डीएचआरपी में एलआईली के मार्केट वैल्युएशन का कोई अनुमान नहीं दिया गया है, लेकिन इंडस्ट्री के स्टैंडर्ड्स के हिसाब से देखें तो यह एंबेडेड वैल्यू के करीब तीन गुने के बराबर यानी 16 लाख करोड़ रुपये के आसपास होने का अनुमान है. इस वैल्युएशन के हिसाब से एलआईसी लिस्टिंग के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस जैसी देस की सबसे बड़ी कंपनियों की कतार में शामिल हो जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications