एलआईसी ग्राहकों के लिए समय-समय पर खास स्कीम लेकर आती रहती है। ताकि पॉलिसीधारकों को अपने भविष्य की कोई चिंता न रहे। गरीब से लेकर अमीर तक एलआईसी से जुड़े हुए हैं।
नई दिल्ली: एलआईसी ग्राहकों के लिए समय-समय पर खास स्कीम लेकर आती रहती है। ताकि पॉलिसीधारकों को अपने भविष्य की कोई चिंता न रहे। गरीब से लेकर अमीर तक एलआईसी से जुड़े हुए हैं। एलआईसी की पॉलिसी हर किसी के जरूरत को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। आज हम आपको एलआईसी एक ऐसी ही पॉलिसी के बारे में बताएंगे, जिसमें एक बार पैसा लगाने पर रिटायरमेंट के बाद आपकी कमाई होती रहेगी। LIC की इस स्कीम में छोटे निवेश पर मिलेगा 28 लाख रुपये,जानिए पॉलिसी की खासियत

एलआईसी ने नई जीवन शांति पॉलिसी की शुरुआत की है। इसकी खासियत इसमें मिलने वाली पेंशन है। इस पॉलिसी में निवेश कर व्यक्ति को जीवन भर मासिक पेंशन मिल सकती है। इससे व्यक्ति अपने रिटायरमेंट के बाद के खर्च आसानी से पूरे कर सकता है। यह एक सिंगल प्रीमियम प्लान है। जीवन शांति पॉलिसी में ग्राहक दो विकल्प चुन सकते हैं। पहला है इमीडिएट एन्युटी और दूसरा है डेफ्फर्ड एन्युटी। एलआईसी की इस पॉलिसी को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकते हैं।
जिदंगीभर मिलती रहेगी पेंशन
एलआईसी की जीवन शांति स्कीम की खासियत है इसमें मिलने वाली पेंशन। ये पॉलिसी ग्राहकों को पेंशन के जरिए भविष्य की सुरक्षा प्रदान कराती है। इस पॉलिसी की खासियतों के बारे में मान लीजिए कि 45 वर्ष का कोई व्यक्ति 10,00,000 रुपये पॉलिसी में लगाता है तो उसे 74,300 सालाना की पेंशन मिलने लगेगी। आपके पास तुरंत या फिर 5, 10, 15 या फिर 20 साल बाद पेंशन शुरू कराने का विकल्प होगा। 5, 10, 15 या फिर 20 साल वाले ऑप्शन में पेंशन की रकम बढ़ जाएगी लेकिन इसके साथ कुछ शर्तें भी हैं।
ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीद सकते पॉलिसी
जैसा कि हमने बताया कि एलआईसी की जीवन शांति योजना एक नॉन लिंक्ड प्लान है। साथ ही यह एकल प्रीमियम वार्षिकी योजना है जिसमें बीमा धारक को तत्काल वार्षिकी या स्थगित वार्षिकी चुनने का विकल्प है। इस योजना को ऑफ़लाइन और साथ ही ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। एलआईसी की जीवन शांति एक व्यापक वार्षिकी योजना है जिसमें व्यक्ति और उसके परिवार को भी लाभ मिलेगा।
जीवन शांति पॉलिसी की खासियत
एलआईसी की 'जीवन शांति' एक कमाल का प्रोडक्ट है। यह सिंगल प्रीमियम डिपॉजिट पेंशन प्लान है। इसकी खूबियां ये है कि लोन की सुविधा मिलती है। 3 माह बाद कभी भी सरेंडर (बिना) किसी मेडिकल डॉक्यूमेंट के। तुरंत या 1 से 20 वर्ष के बीच कभी भी पेंशन प्रारम्भ होता। जॉइंट लाइफ ऑप्शन में किसी भी क्लोज रिलेटिव को शामिल कर सकते हैं। 10 लाख के निवेश पर 5 साल बाद पेंशन शुरू कराते हैं तो इस पर 9.18 फीसदी रिटर्न के हिसाब से सालाना पेंशन मिलती है।
इस उम्र के लोग ले उठा सकते हैं फायदा
एलआईसी की इस योजना को न्यूनतम 30 वर्ष तथा अधिकतम 85 वर्ष तक के व्यक्ति ले सकते हैं। जीवन शांति प्लान में लोन, पेंशन शुरू होने के 1 वर्ष बाद तथा इसे सरेंडर, पेंशन शुरू होने के 3 महीने बाद किया जा सकता है। तत्काल और स्थगित वार्षिकी दोनों विकल्पों के लिए पॉलिसी को लेते समय सालाना दरों की गारंटी दी जाएगी। योजना के तहत विभिन्न वार्षिकी विकल्प और वार्षिकी भुगतान के मोड उपलब्ध है। एक बार चुने गए विकल्प को बदला नहीं जा सकता है। जानकारी दें कि यह योजना एलआईसी के पुराने प्लान जीवन अक्षय जैसा ही है।
एलआईसी पॉलिसी स्टेट्स ऑनलाइन कैसे करें चेक
- अपनी पॉलिसी स्टेट्स को जानने के लिए एलआईसी के ऑफिशियल वेबसाइट https://www.licindia.in/ पर जाएं।
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए वेबसाइट लिंक https://ebiz.licindia.in/D2CPM/#Register पर जाएं।
- अब यूजर का नाम, जन्म तिथि, पासवर्ड दर्ज करें और 'Go' पर क्लिक करें।
- रजिस्टर ग्राहकों के लिए पॉलिसी टूल को लिस्टेड करने वाला एक पेज खुल जाएगा।
- अब, 'एनरोल की गई पॉलिसी देखें विकल्प चुनें।
- नामांकन की तारीख, प्रीमियम राशि और बोनस के साथ सभी रजिस्टर्ड पॉलिसी वाला एक पेज खुलेगा।
- ग्राहक पॉलिसी नंबर पर क्लिक करके पॉलिसी की स्थिति देख सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications