एलआईसी ग्राहकों के लिए समय-समय पर खास स्कीम लेकर आती रहती है। जिससे पॉलिसीधारकों को अपने भविष्य की कोई चिंता न रहे। शानदार रिटर्न के मामले में भारतीय जीवन बीमा निगम की पॉलिसी बेहतर मानी जाती है
नई दिल्ली, मार्च 16। एलआईसी ग्राहकों के लिए समय-समय पर खास स्कीम लेकर आती रहती है। जिससे पॉलिसीधारकों को अपने भविष्य की कोई चिंता न रहे। शानदार रिटर्न के मामले में भारतीय जीवन बीमा निगम की पॉलिसी बेहतर मानी जाती है, इसलिए लोग इसमें अपना पैसा लगाते हैं। एलआईसी का एक ऐसा ही प्लान है जिसे पॉलिसी जीवन शिरोमणि नाम दिया गया है। यह एलआईसी का बहुत शानदार प्लान है जिसके द्वारा आप बहुत कम दिन में अच्छी सेविंग कर सकते हैं। इस प्लान में बीमाधारक को कम से कम 1 करोड़ रुपये का रिटर्न मिलता है। यह एलआईसी की सबसे शानदार और अच्छी पॉलिसी में से एक है। LIC में छोटी रकम का निवेश : हर दिन जमा करें 172 रु, मिलेंगे 28.5 लाख रु

1 करोड़ रुपए का मिलेगा फायदा
एलआईसी का प्लान पॉलिसी जीवन शिरोमणि नॉन लिंक्ड प्लान है। इसमें आपको कम से कम 1 करोड़ रुपये एश्योर्ड राशि की गारंटी मिलती है। एलआईसी अपने ग्राहकों को जीवन सुरक्षित करने के लिए कई अच्छी पॉलिसी पेश करता रहता है। दरअसल, इस पॉलिसी में मिनिमम रिटर्न 1 करोड़ रुपये है। यानी अगर आप 14 साल से एक रुपये के हिसाब से जमा करते हैं तो आपको कुल रिटर्न एक करोड़ तक मिलेगा।
जान लें क्या है पूरा प्लान
एलआईसी की जीवन शिरोमणि योजना की शुरुआत 19 दिसंबर 2017 में हुई थी। यह एक नॉन-लिंक्ड, सीमित प्रीमियम पेमेंट मनी बैक योजना है। यह मार्केट से जुड़ी हुई लाभ वाली योजना है। यह योजना विशेष रूप से एचएनआई (उच्च नेटवर्थ व्यक्तियों) के लिए बनाई गई है। यह योजना गंभीर बीमारियों के लिए कवर भी देती है। इसमें 3 वैकल्पिक राइडर्स भी उपलब्ध हैं। जीवन शिरोमणि प्लान पॉलिसी टर्म के दौरान पॉलिसी होल्डर्स डेथ बेनिफिट के तौर पर उसकी फैमिली को फाइनेंशियल सपोर्ट मुहैया कराता है। इस पॉलिसी में पॉलिसीहोल्डर्स के सरवाइवल यानी जीवित रहने की स्थिति में निश्चित अवधि के दौरान पेमेंट की सुविधा दी गई है। इसके अलावा मैच्योरिटी पर भी एकमुश्त रकम दी जाती है।
सर्वाइवल बेनिफिट के बारें में जान लें, फायदे में रहेंगे आप
इस प्लान पर सर्वाइवल बेनिफिट यानी बीमा धारक के जीवित रहने पर इस तरह भुगतान किया जाता है।
14 साल की पॉलिसी -10वें और 12वें साल सम एश्योर्ड का 30-30%
16 साल की पॉलिसी -12वें और 14वें साल सम एश्योर्ड का 35-35%
18 साल की पॉलिसी -14वें और 16वें साल सम एश्योर्ड का 40-40%
20 साल की पॉलिसी -16वें और 18वें साल सम एश्योर्ड का 45-45%
पॉलिसी की खासियत
एलआईसी की इस स्कीम में निवेश पर टैक्स में छूट मिलता है। इस पालिसी की खासियत ये होती है कि पॉलिसी टर्म के दौरान कस्टमर पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू के आधार पर लोन का फायदा उठा सकते है। लेकिन ये लोन एलआईसी के नियमों और शर्तों पर ही दिया जाएगा। पॉलिसी लोन समय-समय पर तय किए जाने वाले ब्याज दर पर मिल जाएगा।
पॉलिसी की नियम और शर्तें
-कम से कम सम एश्योर्ड- 1 करोड़ रुपये (ध्यान रखें सम एश्योर्ड 5 लाख के मल्टीपल में होगा)
-पॉलिसी टर्म-14, 16, 18 और 20 साल
-कब तक जमा करना होगा प्रीमियम- 4 साल
-पॉलिसी लेने की कम से कम उम्र- 18 साल
-इसके साथ ही 14 साल की पॉलिसी 55 साल तक ले सकते हैं, 16 साल की पॉलिसी 51 साल तक, 18 साल की पॉलिसी 48 साल तक और 20 साल तक की पॉलिसी 45 साल तक ले सकते हैं।
-ज्यादा से ज्यादा सम एश्योर्ड- कोई सीमा नहीं है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications