एलआईसी आईपीओ में अगर आप भी रुचि रखते है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। एलआईसी ने आईपीओ लॉन्च करने के लिए सेबी के पास ड्रॉफ्ट पेपर (डीआरएचपी) दाखिल कर दिया है।
नई दिल्ली, फरवरी 15। एलआईसी आईपीओ में अगर आप भी रुचि रखते है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। एलआईसी ने आईपीओ लॉन्च करने के लिए सेबी के पास ड्रॉफ्ट पेपर (डीआरएचपी) दाखिल कर दिया है। तो ऐसे में अगर आप देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के आईपीओ में निवेश करने का विचार कर रहे है तो आपके लिए वाकई जरुरी खबर है। सबसे पहले तो आप इन दो काम जरुर निपटा लें। पहला अपने एलआईसी पॉलिसी के साथ अपना पैन नंबर लिंक करा लें तभी आप एलआईसी के आईपीओ में पॉलिसीधारकों के लिए रिजर्व कैटगरी में आवेदन करने के पात्र हो पायेंगे। जबकि दूसरा अगर आपने डिमैट अकाउंट नहीं खुलवा रखा है तो फौरन डिमैट अकाउंट खुलवा लें।

बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 31 लाख रुपये, बस रोज जमा करना होगा 151 रुपये
28 फरवरी तक पैन अपडेट करने की समय सीमा
एलआईसी ने सेबी के पास जो ड्रॉफ्ट पेपर दाखिल किया है उसमें कहा गया है कि जो पॉलिसीधारक 28 फरवरी 2022 तक पॉलिसी के साथ पैन नंबर लिंक नहीं करता है तो वो रिजर्व कैटगरी में आईपीओ में आवेदन करने का पात्र नहीं होगा। एलआईसी के डीआरएचपी के मुताबिक, हमारे कॉरपोरेशन का एक पॉलिसीधारक यह सुनिश्चित करेगा कि उसका पैन विवरण हमारे निगम के पॉलिसी रिकॉर्ड में जल्द से जल्द अपडेट किया जाए। एक पॉलिसीधारक जिसने सेबी के साथ इस ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल करने की तारीख से दो सप्ताह की समाप्ति से पहले हमारे निगम के साथ अपना पैन विवरण अपडेट नहीं किया है एक योग्य पॉलिसीधारक के रूप में नहीं माना जाएगा।
पैन की डिटेल्स कंपनी रिकॉर्ड में अपडेट करना जरुरी
इतना ही नहीं एलआईसी के मुताबिक किसी भी पब्लिक इश्यू में भाग लेने के लिए पॉलिसीहोल्डर्स को यह कंफर्म करना होगा कि उनकी पैन की डिटेल्स कंपनी के रिकॉर्ड में अपडेटेड हैं। देश में किसी भी पब्लिक इश्यू में बुक करने या सदस्यता लेने के लिए आपके पास वैलिड डीमैट खाता होना ही चाहिए और ये एलआईसी के आईपीओ पर भी लागू है। एलआईसी ने अपने बयान में ये भी कहा है कि एलआईसी पॉलिसीधारकों को विज्ञापन (एडवर्टाइजमेंट) के जरिये अपने पैन के अपडेट करने की जानकारी दे रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि यह प्रस्तावित आईपीओ में भागीदारी के लिए 'नो योर कस्टमर' (केवाईसी) के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण है।
एलआईसी पॉलिसी में पैन डिटेल कैसे अपडेट करें
एलआईसी पॉलिसी में, आईपीओ में निवेश करने के लिए आवेदक के पैन नंबर को अपडेट किया जाना चाहिए। भारतीय जीवन बीमा निगम ने पहले अनुरोध किया है कि एलआईसी ग्राहक एलआईसी आईपीओ में भाग लेने के लिए अपनी जीवन बीमा पॉलिसियों को अपने पैन कार्ड से लिंक करें।
एलआईसी वेबसाइट पर पैन डिटेल कैसे अपडेट करें
चरण 1: एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in/ पर जाएं।
या सीधे पेज पर जाएं- https://linkpan.licindia.in/UIDSeedingWebApp/
चरण 2: होम पेज से, 'ऑनलाइन पैन पंजीकरण' विकल्प चुनें।
चरण 3: ऑनलाइन पैन पंजीकरण पृष्ठ पर, 'आगे बढ़ें' बटन पर टैप करें।
चरण 4: अपना सही ईमेल पता, पैन, मोबाइल नंबर और एलआईसी पॉलिसी नंबर प्रदान करें।
चरण 5: बॉक्स में कैप्चा कोड दर्ज करें।
चरण 6: 'ओटीपी प्राप्त करें' पर क्लिक करें
चरण 7: एक बार जब आप ओटीपी प्राप्त कर लेते हैं, तो ओटीपी अंकों को पोर्टल पर इसके लिए प्रदान की गई जगह में इनपुट करें और सबमिट करें।
पैन-एलआईसी स्टेटेस कैसे जांचें
चरण 1: https://linkpan.licindia.in/UIDSeedingWebApp/getPolicyPANStatus पर जाएं
चरण 2: पॉलिसी नंबर, जन्म तिथि और पैन जानकारी, साथ ही कैप्चा दर्ज करें। फिर सबमिट बटन दबाएं।
कब आएगा एलआईसी का आईपीओ
अगले महीने एलआईसी का आईपीओ लॉन्च किया जाएगा। सरकार की योजना एलआईसी में आईपीओ के जरिए हिस्सेदारी बेचने की है। सेबी से आईपीओ को मंजूली मिलने के बाद एलआईसी के आईपीओ की तारीखों की घोषणा की जा सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications