Loan on Aadhaar Card: बेटी की शादी हो या फिर बच्चे के कॉलेज फीस भरनी हो। पैसों की जरूरत कभी भी अचानक से पड़ सकती है। ऐसे समय में पर्सनल लोन की मदद आप पैसों की जरूरत को आसानी से पूरा कर सकते हैं। कई बार बैंक पर्सनल लोन देने में देरी कर देते हैं, लेकिन अब आपको लोन मिलने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप सिर्फ अपने आधार कार्ड के जरिए पर्सनल लोन पा सकते हैं।

अगर आपको ₹10,000 का लोन चाहिए तो आधार कार्ड की मदद से आपको कैसे लोन मिल सकता है? इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
लोन के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
आधार कार्ड से लोन के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आपकी उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। कुछ लोन कंपनियों के नियम थोड़े अलग हो सकते हैं, ऐसे में आप उम्र की योग्यता चेक करके अप्लाई कर सकते हैं।
इनकम का सोर्स
आधार कार्ड से लोन पाने के लिए नियमित और स्थिर इनकम जरूरी है। चाहे आवेदक सैलरी पाने वाला हो या खुद का काम करता हो, आधार कार्ड से लोन मिल सकता है। लेकिन ब्याज दर हर व्यक्ति के आमदनी के हिसाब से अलग हो सकती है।
क्रेडिट हिस्ट्री
लोन कंपनियां अक्सर यह भी देखती हैं कि आपकी क्रेडिट हिस्ट्री कैसी है। (यानी आपने पहले कोई लोन लिया है या नहीं, और समय पर चुकाया है या नहीं) हालांकि, कुछ कंपनियां कम क्रेडिट हिस्ट्री वाले लोगों को भी लोन दे सकती हैं।
बैंक अकाउंट डिटेल
लोन लेने वाले के पास एक एक्टिव बैंक अकाउंट होना जरूरी है। ये अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए, ताकि लोन की रकम सीधे उसी खाते में भेजी जा सके।
कैसे करें आधार कार्ड से लोन के लिए अप्लाई?
- सबसे पहले लोन के अप्लाई करने वाले बैंक की वेबसाइट या फिर ऐप पर जाना चाहिए।
- फिर लोन की एलिजिबिलिटी की जांच करें। इसके अलावा ब्याज दर, फीस और रीपेमेंट शर्तें भी चेक करें। कंपनी या बैंक के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को भी चेक करें जैसे उम्र, इनकम, आदि।
- अब डाक्यूमेंट्स अपलोड करें। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड और आय का प्रमाण पत्र शामिल है। सुनिश्चित करें कि आधार कार्ड आपके मोबाइल नंबर से लिंक हो। इसके बाद केवाईसी प्रोसेस को पूरा करें।
- अब ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म भरकर आवेदन करें। आप चाहें तो EMI कैलकुलेटर की मदद से किस्तों की प्लानिंग भी पहले से कर सकते हैं।
- डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने के बाद, लोन को मंजूरी दी जाती है और 24-48 घंटे के भीतर राशि आपके अकाउंट में जमा हो जाती है।
- आपको आधार के जरिए KYC (Know Your Customer) को भी पूरा करना होगा। जब आपकी जानकारी सही से वेरिफाई हो जाती है, तो लोन एक्सेप्ट होने पर पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में आएंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications