एसबीआई में खाता है तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने के लिए लगातार कदम उठाता रहा है।
नई दिल्ली: एसबीआई में खाता है तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने के लिए लगातार कदम उठाता रहा है। देश में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले काफी तेजी बढ़ रहे है।SBI : इस कार्ड के जरिए मुफ्त में मिलती है ये खास सुविधाएं ये भी पढ़ें

एसबीआई अपने ग्राहकों को ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होने से बचाने के लिए का अक्सर जागरुक करता रहता है। एसबीआई ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए ग्राहकों को नेट बैंकिंग लॉक और अनलॉक करने की सुविधा दी है। आप अपनी मर्जी से नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब जरूरत तो नेट बैंकिंग को अनलॉक करें और इस्तेमाल के बाद इसे लॉक कर दें।
घर बैठे मिनटों में कर सकते बिल पैमेंट
देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों को कई बैंकिंग सर्विस और सेवाओं जैसे सेविंग अकाउंट, क्रेडिट कार्ड, फिक्सड डिपोज़िट, पर्सनल लोन, होम लोन, बिज़नेस लोन, डेबिट कार्ड और बहुत कुछ प्रदान करता है। ग्राहक मोबाइल बैंकिंग के इस्तेमाल से बिल्स का पैमेंट घर बैठे कर सकते हैं। इसके साथ ही फंड ट्रांसफर कर सकते हैं, अकाउंट खोल सकते हैं और कई बैंक से जूड़े दूसरे काम कर सकते हैं।
एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग को लॉक करने का तरीका
- सबसे पहले बैंक की वेबसाइट
- www.onlinesbi.com पर जाएं। 'लॉक और अनलॉक यूजर्स' खोजें।
- 'लॉक एंड अनलॉक यूजर' पर क्लिक करें।
- एक नया विंडो खुलेगा। ड्रॉप डाउन मेनू से, 'लॉक यूजर एक्सेस' ऑप्शन का चुनाव करें।
- अपने डिटेल जैसे कि इनरनेट बैंकिंग यूजर का नाम, खाता संख्या और कैप्चा कोड दर्ज करें। अब न्यू पॉप-अप विंडो खुलेगी।
- जब आप डिटेल सबमिट करेंगे उसके बाद एक नया पॉप-अप खुल जाएगा। इसमें तीन पॉइंट दिखाए जाएंगे।
- पहला- अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके खाते में कोई अनधिकृत पहुंच/लेन-देन हो रहा है, तो आप अपनी इंटरनेट एक्सेस को लॉक कर सकते हैं।
- दूसरा- वहीं यूजर की ओर से निर्धारित कोई भी लेन-देन और स्थायी निर्देश सक्रिय रहेंगे और इन प्रक्रियाओं में कोई बदलाव नहीं होगा।
- तीसरा ये कि ओके पर क्लिक करने से आपका इंटरनेट एक्सेस लॉक हो जाएगा और आप कोई भी इंटरनेट बैंकिंग लेनदेन नहीं कर पाएंगे।
- इन सबके बाद 'OK' पर क्लिक करना होगा। अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी पर एक ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) जाएगा। अगर संयुक्त खाता है तो प्राइमरी खाता धारक के मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।
- आप जैसी ही ओटीपी डालेंगे आपकी इंटरनेट बैंकिंग लॉक हो जाएगी।
एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग को अनलॉक करने का तरीका
- सबसे पहले आपको बैंक की वेबसाइट www.onlinesbi.com पर जाना होगा। यहां पहुंचने के बाद 'लॉक और अनलॉक यूजर्स' के विकल्प को खोजें।
- 'लॉक एंड अनलॉक यूजर' ऑप्शन का चुनाव करें। एक नया विंडो खुलेगा।
- ड्रॉप डाउन मेनू से 'अनलॉक यूजर एक्सेस' का चयन करें। उसके बाद, अपना डिटेल डालें जैसे कि इंटरनेट बैंकिंग यूजर्स का नाम, खाता संख्या और कैप्चा कोड।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक ओटीपी जाएगा।
- अब आपसे वेबसाइट पूछेगी कि क्या आप 'बैंकिंग पासवर्ड के जरिए' या 'होम ब्रांच के जरिए' इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस अनलॉक करना चाहते हैं।
- चुने हुए 'प्रोफाइल पासवर्ड विकल्प के माध्यम से' प्रोफाइल पासवर्ड डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
- यदि आप बैंक के ब्रांच के जरिये अपने इंटरनेट बैंकिंग को अनलॉक करना चाहते हैं, तो आपको अपने होम ब्रांच पर जाना होगा।
- वहीं प्रोफाइल पासवर्ड डालने के बाद आपकी इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस अनलॉक हो जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications