नई दिल्ली, जुलाई 26। बीते कुछ महीनों में महंगाई काफी बढ़ गयी है। जिन जरूरत की चीजों ने लोगों को सबसे अधिक परेशान किया है, उनमें खाद्य तेल के अलावा पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर शामिल है। पेट्रोल और डीजल के दाम इस समय एक नये रिकॉर्ड स्तर पर हैं। वहीं पिछले साल नवंबर तक दिल्ली में गैस सिलेंडर के दाम 594 रु पर थे, जो अब 834.5 रु पर पहुंच गए हैं। जाहिर है आप भी महंगे सिलेंडर से परेशान होंगे। मगर एक तरीका है, जिससे गैस सिलेंडर पर कैशबैक हासिल कर सकते हैं। जानते हैं कि कैसे गैस सिलेंडर पर कैशबैक हासिल किया जा सकता है।
आईसीआईसीआई बैंक की है ऐप
हम आपको यहां एक ऐसे ऑफर की जानकारी देंगे, जिसमें आपको एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर 50 रुपये का कैशबैक आराम से मिल जाएगा। दरअसल आईसीआईसीआई बैंक की एक डिजिटल पेमेंट ऐप है, जिसका नाम है पॉकेट्स। इसी ऐप के जरिए अगर गैस सिलेंडर बुक किया जाए तो ग्राहकों को 10 फीसदी तक कैशबैक मिल सकता है। आपको अधिकतम अधिकतम 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
जानिए पॉकेट्स ऐप के ऑफर की डिटेल
यदि कोई आईसीआईसीआई बैंक की पॉकेट्स ऐप के माध्यम से कम से कम 200 रु (इससे ज्यादा पर भी ऑफर का लाभ मिलेगा) से किसी बिल का भुगतान करे, जिसमें गैस बुकिंग सहित कोई भी बिल हो सकता है, तो उसे 10 फीसदी तक का कैशबैक दिया जाएगा। इस कैशबैक के लिए किसी प्रोमोकोड की जरूरत नहीं होगी। आप आराम से अधिकतम 50 रुपये का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।
कितने बिल पर मिलेगा लाभ
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पॉकेट्स ऐप पर आप इस ऑफर का फायदा किसी महीने के 3 बिलों के भुगतान पर ले सकेंगे। एक और बात कि हर घंटे केवल 50 यूजर्स को इस ऑफर का फायदा मिलेगा। यानी महीने में कोई भी अधिकतम तीन बार और हर घंटे में केवल 50 लोग ही इस ऑफर के तहत कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। आगे जानिए पॉकेट्स ऐप से गैस बुकिंग का तरीका।
ऐसे करें गैस सिलेंडर बुक
सबसे पहले अपने मोबाइल में पॉकेट ऐप इंस्टॉल करें और फिर इसे ओपन करें। फिर रिचार्ज एंड पे बिल्स सेक्शन में जाकर वहां पे बिल्स ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर आपको सिलेक्ट बिलर्स में मोर का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने एलपीजी का ऑप्शन आएगा। आगे जानिए बाकी प्रोसेस।
ये है बाकी प्रोसेस
एलपीजी ऑप्शन सामने आने के बाद सर्विस प्रोवाइडर का चयन करें और इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करें। बुकिंग राशि की जानकारी आपको सिस्टम से मिलेगी। अब आपको बुकिंग अमाउंट का भुगतान करना है। अधिकतम 50 रुपये कैशबैक (10 प्रतिशत) आपको रिवॉर्ड ट्रांजेक्शन के तुरंत बाद मिल जाएगा। कैशबैक राशि खुलते ही आपके पॉकेट वॉलेट में क्रेडिट हो जाएगी। आपको बताते चलें कि हर महीने की पहली तारीख को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा होती है। समीक्षा के बाद इनमें कटौती या बढ़ोतरी हो सकती है। ये भी संभव है कि एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव न किया जाए।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications