कार खरीदने का मन बना रहे है, खासकर होंडा की तो ये खबर जरुर पढ़ लें। होंडा की कारों पर मार्च माह के ऑफर का एलान हो चुका है।
नई दिल्ली: कार खरीदने का मन बना रहे है, खासकर होंडा की तो ये खबर जरुर पढ़ लें। होंडा की कारों पर मार्च माह के ऑफर का एलान हो चुका है। जिसके तहत होंडा सिटी, अमेज, सिविक, सीआर-वी, डब्लूआर-वी जैसी कारों को 5 लाख रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही अगर कोई पुरानी कार है तो ग्राहक एक्सेंचज ऑफर का भी फायदा ले सकते हैं। बता दें कि अतिरिक्त डिस्काउंट की भी पेशकश की जा रही है। इसके अलावा चुनिंदा मॉडल्स पर एक्सटेंडेड वारंटी, एक्सेसरीज और होंडा केयर मेंटीनेंस प्रोग्राम की भी पेशकश की जा रही है। वहीं कुछ कारों के मामले में छूट 2019 और 2020 ईयर दोनों तरह के मॉडल्स और BSVI मॉडल्स पर भी है। होंडा के ऑफर का फायदा 31 मार्च 2020 तक लिया जा सकता है। तो जानिए होंडा के किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
होंडा अमेज
होंडा अमेज 2019 बीएसIV मॉडल पर 42000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। वहीं पुरानी कार के एक्सचेंज पर चौथे और 5वें साल की 12000 रुपये की एक्सटेंडेड वारंटी मिल रही है। 30000 रुपये का अतिरिक्त डिस्कांउट भी है। एक्सचेंज ऑफर के बिना नई अमेज खरीदने पर 12000 रुपये की एक्सटेंडेड वारंटी और 3 साल के लिए 16000 रुपये का होंडा केयर मेंटीनेंस प्रोग्राम का लाभ लिया जा सकता है। होंडा अमेज के साल 2020 मॉडल्स के मामले में पुरानी कार एक्सचेंज करने पर 12000 रुपये की चौथे और 5वें साल की एक्सटेंडेट वारंटी और 20000 रुपये की अतिरिक्त छूट है। एक्सचेंज के बिना नई अमेज खरीदने पर 12000 रुपये की एक्सटेंडेड वारंटी और 3 साल के लिए 8000 रुपये के होंडा केयर मेंटीनेंस प्रोग्राम का फायदा लिया जा सकता है। मालूम हो कि होंडा अमेज साल 2020 BSVI मॉडल्स पर पुरानी कार एक्सचेंज कर नई अमेज खरीदने पर चौथे और पांचवें साल की 12000 रुपये की एक्सटेंडेड वारंटी और 20000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि बिना एक्सचेंज के नई अमेज लेने पर 12000 रुपये की एक्सटेंडेड वारंटी और 3 साल के लिए 8000 रुपये का होंडा केयर मेंटिनेंस प्रोग्राम मिल रहा है।
होंडा सिटी
इस कार पर 72000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। होंडा सिटी के 2019 ईयर के सभी बीएसIV मॉडल्स पर 32000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज पर 30000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट है। 2019 ईयर पेट्रोल SV MT/V MT/V CVT- BS VI मॉडल्स पर 25000 रुपये तक की नकद छूट और एक्सचेंज पर 20000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट है। वहीं 2019 ईयर पेट्रोल VX MT/VX CVT/ZX MT/ZX CVT- बीएसIV मॉडल्स पर 37000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज पर 35000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट है। जबकि 2020 ईयर मॉडल वाली होंडा सिटी के सभी बीएसIV मॉडल्स पर 32000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज पर 30000 रुपये की अतिरिक्त छूट है। वहीं 2020 ईयर पेट्रोल SV MT/V MT/V CVT- BSVI मॉडल्स पर 25000 रुपये तक की नकद छूट और एक्सचेंज पर 20000 रुपये की अतिरिक्त छूट है। VX MT/VX CVT/ZX MT/ZX CVT- BSVI मॉडल्स पर 37000 रुपये तक की नकद छूट और एक्सचेंज पर 35000 रुपये की अतिरिक्त छूट है।
होंडा सिविक
इस कार पर 1.25 लाख रुपये तक के फायदों का लाभ लिया जा सकता है। जबकि 2019 ईयर पेट्रेाल मॉडल (V CVT) पर 1.25 लाख रुपये तक, पेट्रोल VX CVT मॉडल पर 1 लाख रुपये तक की नकद छूट और कार एक्सचेंज पर 25000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट है। पेट्रोल ZX CVT मॉडल पर 50000 रुपये तक की नकद छूट और एक्सचेंज पर 25000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट है।
होंडा बीआर-V
अगर आप होंडा बीआर-V खरीदने का मन बना रहे है तो इस गाड़ी पर 1.10 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। होंडा बीआर-V के 2019 ईयर मॉडल्स के मामले में S MT पेट्रोल/VX MT पेट्रोल को छोड़ अन्य सभी पेट्रोल/डीजल मॉडल्स पर पुरानी कार एक्सचेंज करने पर 33500 रुपये तक की नकद छूट, 50000 रुपये की अतिरिक्त छूट, 26500 रुपये की एक्सेसरीज मिल रही है। जबकि एक्सचेंज के बिना नई कार खरीदने पर 33500 रुपये तक की नकद छूट, 36500 रुपये की एक्सेसरीज दी जा रही है। S MT पेट्रोल/VX MT पेट्रोल BR-V 2019 ईयर मॉडल पर एक्सचेंज के तहत 50000 रुपये की अतिरिक्त छूट का फायदा लिया जा सकता है। होंडा बीआर-V के 2020 ईयर पेट्रोल मॉडल के मामले में S MT पेट्रोल/VX MT पेट्रोल को छोड़ अन्य सभी मॉडल्स पर पुरानी कार एक्सचेंज करने पर 28500 रुपये तक की नकद छूट, 45000 रुपये की अतिरिक्त छूट और 26500 रुपये की एक्सेसरीज दी जा रही है। बिना एक्सचेंज नई गाड़ी लेने पर 28500 रुपये तक की नकद छूट और 31500 रुपये की एक्सेसरीज का फायदा लिया जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications