Ration Card: केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही खाद्य सुविधा जो देश के हर नागरिकों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करा रही है। लेकिन आपको पता होना चाहिए इसका लाभ चाहिए तो सबसे पहले राशन कार्ड बनवाना होगा जोकि एक अहम दस्तावेज भी है। अगर आपके राशन कार्ड नहीं है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे आराम ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

आपको कही भी इधर-उधर भागने की जरूरत नहीं है घर बैठे आराम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं, जिसके लिए आपको सबसे पहले उमंग ऐप डाउनलोड करना होगा और इसके माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। पहले के मुकाबले अब इसको बनवाना बहुत आसान हो गया है क्योंकी पहले सरकारी दफ्तरों में लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता था उसके बाद कहीं कोई काम किया जाता था।
राशन कार्ड जो आपकी व्यक्तिगत जानकारी भी है जिसमें नाम, पता के साथ-साथ आपके परिवार के सदस्यों के बारे में भी बताया जाता है। इसके माध्यम से आसानी से पता लगाया जाता है कि आपके परिवार में कितने सदस्य हैं। भारत सरकार द्वारा राशन कार्ड को एक अहम दस्तावेज की कैटेगारी में रखा गया है और इसके जरिए से आप सरकार की कई सारी स्कीम का फायदा ले सकते हैं।
अब आसान हुई आवेदन प्रक्रिया
अब राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको किसी एजेंट या दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। सरकार की UMANG ऐप (Unified Mobile Application for New-age Governance) के जरिए यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है।
राशन कार्ड बनवाने के लिए इन स्टेप्स का फॉलो करें:
सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG ऐप डाउनलोड करें।
मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
होम पेज पर 'Services' सेक्शन में जाएं।
वहां 'Utility Services' में 'Ration Card' विकल्प चुनें।
'Apply Ration Card' पर क्लिक करें।
अपना राज्य चुनें और मांगी गई जानकारी भरें - जैसे नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम और पता।
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन सबमिट करें।
आवेदन जमा होने के बाद एक रिफरेंस नंबर मिलेगा, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
फिलहाल इन राज्यों के लोग उठा सकते हैं फायदा
अभी यह ऑनलाइन सुविधा केवल कुछ राज्यों में शुरू की गई है, जिनमें चंडीगढ़, लद्दाख, दादरा और नागर हवेली शामिल हैं। हालांकि, सरकार का कहना है कि आने वाले समय में इस सेवा को देश के सभी राज्यों में लागू किया जाएगा ताकि हर नागरिक इसका फायदा उठा सके।
डिजिटल सिस्टम से बढ़ी सुविधा
डिजिटल सुविधा के आने से अब लोगों को लंबी लाइनों में लगने या फॉर्म भरने की झंझट से छुटकारा मिलेगा। साथ ही यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और ट्रैक करने योग्य होगी।
सरकार का उद्देश्य है कि हर ऐलीजिबल परिवार तक सस्ती दरों पर अनाज और जरूरी वस्तुएं आसानी से पहुंच सकें। उमंग ऐप से राशन कार्ड बनवाने की यह सुविधा न सिर्फ नागरिकों का समय बचाएगी, बल्कि यह डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और बड़ा कदम साबित होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications