एसबीआई ग्राहक आपके लिए काफी अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ओणम के मौके पर ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर लेकर आया है।
नई दिल्ली: एसबीआई ग्राहक आपके लिए काफी अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ओणम के मौके पर ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर लेकर आया है। एसबीआई के किसी भी कार्ड के जरिए खरीददारी करने पर आपको 50 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल सकता है।

इसके साथ ही CaptureTheColours of Onam! ऑफर के तहत आप ओणम की अपनी पसंद की फोटो भेज कर 1000 रुपये का अमेज़न गिफ्ट वाउचर भी जीत सकते हैं। जानकारी दें कि ये ऑफर 16 सितम्बर 2020 तक वैलिड रहेगा। बता दें कि बैंक ने इस बात की जानकारी अपने ग्राहकों को एसबीआई के ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। बैंक ने ट्विट करके ऑफर के बारे में कही है।
मिल रही है खरीददारी पर 50 फीसदी तक की छूट
एसबीआई कार्डस की ओर से दिए गए इस ऑफर के तहत आप इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल, ज्वैलरी के साथ ही फैशन और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। ज्वैलरी प्रोडक्ट्स पर भी मेकिंग चार्ज पर 50 फीसदी का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। एसबीआई कार्डस की ओर से ये ऑफर अलग अलग शहरों में अलग अलग दिया गया है। ज्यादातर ऑफर ओणम को ध्यान में रखते हुए दक्षिण भारत के शहरों के लिए दिए गए हैं। वहीं अगर आपको इसके बारे में और जानकारी चाहिए तो बैंक के इस लिंक के जरिए आप ऑफर की हर जानकारी ले सकते है। https://www.sbicard.com/sbi-card-en/assets/docs/html/personal/offers/onam/index.html
बैंक किसी तरह से भी जिम्मेदार नहीं
हांलाकि इस बीच आपको इस बात से भी अवगत करा दें कि स्टेट बैंक की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि इस ऑफर के तहत अगर आप कोई प्रोडक्ट खरीदते हैं तो प्रोडक्ट की क्वालिटी, फीचर्स और सर्विस सहित अन्य बातों के लिए भारतीय स्टेट बैंक किसी तरह से भी जिम्मेदार नहीं होगा। इसके लिए वो मर्चेंट जिम्मेदार होगा जिसने ये प्रोडक्ट बेचा है।
एसबीआई क्रेडिट कार्ड को अपने योनो मोबाइल एप से करें कनेक्ट
वहीं दूसरी ओर आपको एसबीआई क्रेडिट कार्ड को अपने योनो मोबाइल एप से करें कनेक्ट करने का तरीका बता दें। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल नम्बर को एसबीआई कार्ड के साथ रजिस्टर कराना होगा। इसके बाद आपको योनो मोबाइल एप में क्रेडिट कार्ड सेक्शन पर जाना होगा। यहां पर आपको लिंक एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर क्लिक करें। इसके बाद आपको यूजरनेम और पासवर्ड डालकर यहां पर एसबीआईकार्ड पर लॉगइन करना होगा। यहां सेड ओटीपी विकल्प पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड फोन पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालते ही आपका क्रेडिट कार्ड और योनो मोबाइल ऐप लिंक हो जाएगा।
एसबीआई क्रेडिट कार्ड के पेमेंट ऐसे करें योनो ऐप से
एक बार एसबीआई क्रेडिट कार्ड को योनो ऐप से कनेक्ट करने बाद आप एसबीआई कार्ड के बिल और अन्य ट्रांजेक्शन योनो ऐप के जरिए कर सकते हैं। योनो ऐप में क्रेडिट कार्ड सेक्शन पर जाएं। यहां पर आपको उस कार्ड पर क्लिक करना होगा जिसके जरिए पेमेंट करना चाहते हैं। यहां आप 'My Relationships' page पर आ जाएंगे यहां पर आपको पे नाउ विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहां आपको एसबीआई अकाउंट चुनना होगा जिससे आप पेमेंट करना चाहते हैं। आपको वो अमाउंट भरना होगा जो आपको पेमेंट करना है। अमाउंट भरने के बाद आपको पे नाउ पर क्लिक करना होगा। इसके आप आपका पूरा पेमेंट अपने आप चला जाएगा।
क्रेडिट कार्ड को योनो ऐप से कनेक्ट करने पर मिलेंगी ये सुविधाएं
आप यहां पर कार्ड की समरी देख सकते हैं। आप अपने कार्ड का पिन नम्बर मैनेज कर सकते हैं। इसके साथ ही अपना कार्ड ब्लॉक कर सकते हैं। ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देख सकते हैं। प्वाइंट्स को रिडीम कर सकते हैं, बिल पे कर सकते हैं। इंटरनेशनल यूसेज को मैनेज किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications