Address and Name Change in Passport Online: इंडिया में पासपोर्ट एक जरूरी दस्तावेज है. ये ज्यादातर विदेशों में ट्रेवल करते वक्त इस्तेमाल किया जाता है. पासपोर्ट विदेशों में हमारे लिए एक पहचान पत्र की तरह काम करता है. लेकिन कभी-कभी हमसे पासपोर्ट के लिए अप्लाई करते वक्त नाम या पता गलत हो जाता है. या फिर शादी के बाद ज्यादातर महिलाएं अपना नाम और पता बदलना चाहती है. अब ये काम आप घर बैठे ही चुटकियों में कर सकते हैं.

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की कैसे आप पासपोर्ट सेवा सिस्टम से घर बैठे ही नाम और पता बदल सकते हैं. पासपोर्ट सेवा केंद्र विदेश मंत्रालय के अंतर्गत आता है. आपको पासपोर्ट में नाम और पता बदलने के लिए अब कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है. आप आज घर बैठे ही पासपोर्ट में नाम और पता आसानी से बदल सकते हैं.
पासपोर्ट में ऐसे बदले नाम और पता (Change Name and Address in Passport)
स्टेप 1- सबसे पहले आपको पासपोर्ट सेवा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद आपको यहां दिए गए रजिस्टर ऑप्शन पर जाना होगा.
स्टेप 2- इसके बाद आपको यहां अपनी रजिस्टर आईडी से लॉगइन करना होगा. इसके बाद यहां Apply for fresh passport/ Reissue of passport ऑप्शन दिया जाएगा. आपको Reissue of passport ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
स्टेप 3- इसके बाद आपको पूछे गए जानकारी को एप्लिकेशन फॉर्म पर भरना होगा.
स्टेप 4- जिसके बाद आपको लास्ट में पेमेंट करनी होगी.
स्टेप 5- पेमेंट करने के बाद आपके पास अपॉइंटमेंट को बुक करने का ऑप्शन आएगा. यहां जो भी स्लोट खाली होंगे, वहीं ऑप्शन आपको दिखाया जाएगा. जिस भी समय आप फ्री हो उसे चुन ले.
स्टेप 6- ये सब करने के बाद आपको एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालना होगा. इस एप्लिकेशन फॉर्म में आपका एआरएन (application refrence number) लिखा रहना चाहिए.
स्टेप 7- जो भी तारीख आपने अपॉइंटमेंट के लिए चुनी हो, उस दिन पोसपोर्ट ऑफिस पहुंच जाएं.
अब फटाफट ये जान लेते हैं कि आपको पासपोर्ट में नाम और पता बदलते वक्त कौन-से डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी.
कौन-से डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत?
सबसे पहले जान लेते हैं कि अगर आप पासपोर्ट में नाम बदलना चाहते है, तो कौन-से डॉक्यूमेंट चाहिए होंगे.
शादी के बाद - अगर आप शादी के बाद पासपोर्ट में अपना नाम बदलना चाहते हैं, तो आपको नीचें दिए गए डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी.
आपको ऐसी स्थिति में मैरिज सर्टिफिकेट (ऑरिजनल और फोटोकॉपी) दोनों चाहिए होंगे,
इसके साथ ही आपको अपने पति या पत्नी के पासपोर्ट की फोटोकॉपी चाहिए होगी. इसके साथ ही घर के पता के लिए प्रूफ चाहिए होगा.
वहीं पूराने पासपोर्ट की फोटोकॉपी भी चाहिए होगी. जिसमें ईसीआर या नॉन एसीआऱ पेज शामिल हो.
तलाक के बाद- अगर आप तलाक के बाद अपना नाम या पता बदलना चाहते हैं, तो आपको तलाक के सेटिफिकेट लगाने होंगे.
दोबारा शादी करने के बाद- अगर आप दोबारा शादी करते हैं, तो ऐसी स्थिति में आपको तलाक के पेपर शामिल करने होंगे. अगर आपके पति की मौत हो जाती है, तो ऐसे केस में आपको डेथ सेटिफिकेट लगाना होगा.
इसके अलावा आपको करंट पति के पासपोर्ट की फोटोकॉपी भी लगानीहोगी.
इसके साथ ही आपको मेरिज स्टेफिकेट की फोटोकॉपी भी लगानी होगी.
पता बदलने के बाद कौन-से डॉक्यूमेंट होगे जरूरी ?
अगर आप पासपोर्ट मे पता बदलना चाहते हैं, तो ऐसे केस में आपको नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट चाहिए होंगे.
ओरिजिनल पासपोर्ट
ऑनलाइन एप्लिकेशन की कॉपी
पेमेंट रिस्पीट की कॉपी
करंट पते के लिए प्रूफ (इसके लिए आप कुछ भी एड कर सकते हैं, जैसे आधार कार्ड, बिल या वोटर आईडी कार्ड)
अगर आप शादी के पता बदलना चाहते हैं, तो ऐसे केस में आपको पति का पासपोर्ट भी शमिल करना होगा.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications