
Passport address change process: अगर आप एक ही शहर में नए घर में शिफ्ट हुए हैं या किसी दूसरे शहर या राज्य में चले गए हैं, तो अपने पासपोर्ट में पता अपडेट कराना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए सिर्फ पासपोर्ट रिन्यू कराना काफी नहीं होता, बल्कि आपको अपने पासपोर्ट को री-ईश्यू भी कराना पड़ता है।
नया पासपोर्ट आपके नए एड्रेस के साथ जारी किया जाता है, जिससे आगे चलकर पहचान या एड्रेस प्रूफ के तौर पर किसी तरह की परेशानी नहीं होती।
पासपोर्ट में पता/एड्रेस बदलने का प्रोसेस
सबसे पहले पासपोर्ट सेवा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। वहां लॉगिन करें। अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो पहले नया अकाउंट बनाएं। लॉगिन करने के बाद 'Apply for Re-issue of Passport' ऑप्शन चुनें। कारण में 'Change in Existing Personal Particulars' को सेलेक्ट करें। अब एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको अपना नया एड्रेस ध्यान से भरना होगा। ध्यान रखें कि जो पता आप फॉर्म में लिख रहे हैं, वही पता आपके एड्रेस प्रूफ डॉक्यूमेंट में भी होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों हैं Nita Ambani देश की पावरफुल महिलाओं में से एक? नेटवर्थ जानकर लगेगा 440 वॉट का झटका!
फॉर्म भरने और डॉक्यूमेंट अपलोड करने का तरीका
आप फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं या PDF फॉर्म डाउनलोड करके, उसे भरकर दोबारा अपलोड कर सकते हैं। फॉर्म पूरा करने के बाद आपको नए पते का एक वैलिड एड्रेस प्रूफ अपलोड करना होगा।
वैलिड एड्रेस प्रूफ में शामिल हैं-
आधार कार्ड
वोटर आईडी
हाल का बिजली/पानी/गैस बिल
बैंक स्टेटमेंट या पासबुक
रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट
फीस और अपॉइंटमेंट बुकिंग
डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद री-ईश्यू फीस ऑनलाइन जमा करें। इसके बाद अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में अपॉइंटमेंट बुक करें।
अपॉइंटमेंट के दिन क्या लेकर जाएं?
अपॉइंटमेंट वाले दिन ये चीजें जरूर साथ रखें-
पुराना पासपोर्ट
पासपोर्ट के पहले और आखिरी पेज की Self-attested कॉपी
एप्लीकेशन की रसीद (Application Receipt)
नया एड्रेस प्रूफ
पासपोर्ट साइज फोटो (अगर मांगा जाए)
नोट- सेंटर पर आपकी फोटो और फिंगरप्रिंट (Biometrics) लिए जाएंगे और डॉक्यूमेंट चेक किए जाएंगे। अगर आपने शहर या राज्य बदला है, तो आपके नए पते की पुलिस वेरिफिकेशन भी होगी।
पासपोर्ट डिलीवरी कैसे होगी?
सभी जांच पूरी होने और एप्लीकेशन मंजूर होने के बाद आपका नया पासपोर्ट प्रिंट किया जाएगा और स्पीड पोस्ट के जरिए आपके नए पते पर भेज दिया जाएगा।
इन जरूरी बातों का ध्यान रखें-
फॉर्म और एड्रेस प्रूफ में लिखा पता एक जैसा होना चाहिए।
पिन कोड, स्पेलिंग और फ्लैट/घर नंबर अच्छे से चेक करें।
कोशिश करें कि पहले ही आधार कार्ड में नया पता अपडेट हो।
अपलोड किए गए सभी डॉक्यूमेंट की स्पष्ट कॉपी रखें।
एप्लीकेशन स्टेटस जानने के लिए ट्रैकिंग ऑप्शन का इस्तेमाल करें।
क्यों जरूरी है पासपोर्ट में सही पता?
पासपोर्ट में सही पता होना बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे ट्रैवलिंग के समय, KYC प्रोसेस, वीजा एप्लीकेशन और सरकारी कामों में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications