होंडा की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतर मौका साबित हो सकता है। कोरोना वायरस महामारी ने भारतीय ऑटो उद्योग को भारी नुकसान पहुंचाया है।
नई दिल्ली: होंडा की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतर मौका साबित हो सकता है। कोरोना वायरस महामारी ने भारतीय ऑटो उद्योग को भारी नुकसान पहुंचाया है। देशभर में करीब 2 महीने से अधिक लॉकडाउन के कारण बिक्री काफी प्रभावित हुई है। वाहन निर्माता कंपनियां अपनी गाड़ियों की ब्रिकी के लिए नए-नए तरीकें अपना रही हैं।

इसी कड़ी में होंडा भी अपने गाड़ियों पर जून महीने में डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। दरअसल जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया ग्राहकों को एक्साइटिंग ऑफर दे रही है। ऑफर के तहत ग्राहक मात्र 10 हजार रुपए देकर होंडा अमेज अपने घर ले जा सकते हैं। वहीं होंडा कार्स इंडिया कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर 1 लाख रुपए का बेनिफिट्स दे रही है। कंपनी सभी ऑफर 30 जून 2020 तक या आखिरी स्टॉक तक वैलिड है। होंडा ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है।
10 हजार देकर बुक करें होंडा अमेज
होंडा की लोकप्रिय कार होंडा अमेज को ग्राहक 10,000 रुपए का भुगतान कर खरीद सकते हैं। ट्वीट के मुताबिक, होंडा अमेज की खरीद पर कंपनी ढेरों ऑफर दे रही है। कंपनी अमेज की खरीद पर ग्राहक को आकर्षक फाइनेंस स्कीम उपलब्ध होंगे। इसकी न्यूनतम ईएमआई 1432 रुपए प्रति लाख होगी। 8.35 फीसदी ब्याज दर पर लोन उपलब्ध होगा। ऑफर के तहत गाड़ी की 100 फीसदी ऑन-रोड फंडिंग होगी। लोन चुकाने के लिए अधिकतम 8 साल का समय मिलेगा। इसके अलावा कंपनी अमेज पर 5 साल की अनलिमिटेड वारंटी और 3 साल की होंडा केयर मेन्टेनेंस प्रोग्राम को 50 फीसद कीमत पर दे रही है।
होंडा सिटी पर 1 लाख रुपए तक ऑफर
होंडा भारतीय बाजार में 2020 होंडा सिटी न्यू जनरेशन मॉडल उतारने जा रही है। वहीं मौजूदा होंडा सिटी बीएस6 पर एक लाख रुपये तक की बंपर छूट दे रही है। यह छूट कार के वेरिएंट के आधार पर दी जा रही है। मौजूदा होंडा सिटी में 1.5 लीटर बीएस6 पेट्रोल इंजन मिलता है जो 117 bhp की पावर और 145 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इसके साथ ही होंडा सिटी के SV MT, V MT और V CVT वेरिएंट्स पर 45 हजार रुपये तक का डिस्काउंट है। साथ ही 25 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। वहीं कार के VX MT वेरिएंट पर 37 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 35 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इस वेरिएंट पर टोटल 72 हजार रुपये की छूट मिलेगी। बता दें कि कंपनी के टॉप मॉडल पर सबसे ज्यादा छूट है। इसके VX CVT, ZX MT और ZX CVT वेरिएंट्स पर 50 हजार रुपये कैश डिस्काउंटऔर 50 रुपये एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। बता दें कि कि होंडा सिटी की कीमत 9.91 लाख से 14.31 लाख रुपये के बीच है। कंपनी ने मुताबिक ऑफर मॉडल या वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। इसके साथ ही यह ऑफर सिर्फ जून 2020 तक मान्य हैं।
घर बैठे ऐसे बुक करें
- कोरोना वायरस को देखते हुए ग्राहकों की सुरक्षा के लिए होंडा कार इंडिया ने घर बैठे 5 स्टेप्स में कार बुक करने की सुविधा दी है।
- ग्राहक होंडा की वेबसाइट पर लॉगिन कर कार खरीद सकते हैं।
- इसके लिए ग्राहक को सबसे पहले होंडा की वेबसाइट खोलने होंगे।
- उसके बाद मॉडल सेलेक्ट करने होंगे।
- इसके बाद आपको नजदीकी डीलरशिप को सेलेक्ट करना होगा।
- उसके बाद आपको अपनी जानकारी देनी होगी और आखिर में पेमेंट कर ऑनलाइन कार बुक करनी होगी।
होंडा बाइक लेने पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट ऑफर
दूसरी तरफ आपको बता दें कि अगर आप भी होंडा बाइक्स लेने का मन बना रहे हैं तो यह मौका आपके लिए बेहद खास हो सकता है। आपको होंडा बाइक पर भारी भरकम डिस्काउंट भी मिल सकता। जी हां होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) की बाइक या स्कूटर लेने की सोच रहे हैं तो बेहतर मौका है। दरअसल, एसबीआई कार्ड होंडा टू-व्हीलर के लिए खास ऑफर लाया है। इसके तहत ग्राहक एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए होंडा टू-व्हीलर की खरीद पर 5 फीसदी तक कैशबैक पा सकते हैं। यह ऑफर 31 जुलाई 2020 तक वैलिड है। इस खबर के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications