अगर आप भी पेटीएम यूजर्स हैं तो इस खबर को जरुर पढ़ें। पेटीएम बढ़ते फ्रॉड को लेकर चेतावनी जारी की है। जिसमें कंपनी ने बताया है हैकर्स यूजर्स के अकाउंट को निशाना बना रहे हैं।
नई दिल्ली: अगर आप भी पेटीएम यूजर्स हैं तो इस खबर को जरुर पढ़ें। पेटीएम बढ़ते फ्रॉड को लेकर चेतावनी जारी की है। जिसमें कंपनी ने बताया है हैकर्स यूजर्स के अकाउंट को निशाना बना रहे हैं। पेटीएम केवाईसी के नाम पर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

इसी कड़ी में पॉप्युलर रिचार्ज और पेमेंट ऐप पेटीएम ने अपने यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है। कंपनी ने केवाईसी और अकाउंट ब्लॉक के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों से सावधान रहने को कहा है। यूजर्स इन बातों को ध्यान रखें नहीं मिनटों में बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।
जानिए कैसे हो रहा है फ्रॉड
हैकर्स आपको एसएमएस या फोन करके केवाईसी या कुछ अन्य कारण बताकर पर्सनल जानकारी पूछते हैं। कई मामलों में यूजर्स से Anydesk जैसी कोई ऐप डाउनलोड करा ली जाती है। Anydesk, TeamViewer, या QuickSupport जैसा ऐप इंस्टॉल होने के बाद एक 9 डिजिट का कोड जेनरेट होता है। जालसाज यूजर्स से इस कोड की मांग करते हैं। कोड मिलते ही हैकर्स को आपके फोन का ऐक्सेस मिल जाता है। अब वे आपको फोन की स्क्रीन को आसानी से ट्रैक कर लेते हैं। जालसाज इसके जरिए पेटीएम और मोबाइल बैंकिंग ऐप ऐक्सेस पा लेते हैं और अकाउंट खाली कर देते हैं।
इस तरह के एसएमएस से रहें सावधान
अगर आप अकसर पेटीएम इस्तेमाल करते है तो आपके लिए ये जानना बेहद जरुरी है। पेटीएम के फर्जी एसएमएस से सावधान रहें। ग्राहकों को झासे में लाने के लिए अब एसएमएस का इस्तेमाल किया जा रहा है। नीचे दिए गए इन 3 एसएमएस का बिलकुल भी जबाव ना दें।
- Your Paytm KYC has expired (आपकी पेटीएम KYC खत्म हो गई है।)
- Or it needs to be renewed (या इसे रिन्यू कराने की जरूरत है)
- Or your account will be blocked in 24 hours (या आपका अकाउंट 24 घंटों के लिए ब्लॉक कर दिया गया है।)
हैकर्स ऐसे भी करते हैं शिकार
वहीं एक दूसरा तरीका ये है कि हैकर्स पेटीएम जैसी दिखने वाली फेक वेबसाइट बनाकर आपका पासवर्ड और ओटीपी जानने का है। देखने में आया है कि जालसाल www.paytmuser.com, www.kycpaytm.in
या jn29832.ngrok.io/index.php जैसी वेबसाइट बना लेते हैं। ये दिखने में ऑफिशल वेबसाइट लगती हैं, लेकिन असल में फर्जी होती हैं। यूजर्स जैसी ही वेबसाइट पर अपनी जानकारी सब्मिट करते हैं, ये हैकर्स को मिल जाती हैं।
फ्रॉड से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान
- पेटीएम केवाईसी हमेशा कंपनी का आधिकारिक स्टोर या उनके भेजे गए प्रतिनिधि के जरिए ही कराएं।
- पेटीएम कभी भी ऑनलाइन केवाईसी का एसएमएस नहीं भेजती। कंपनी के मेसेज में सिर्फ अपॉइंटमेंट तय करने या करीबी केवाईसी पॉइंट लोकेट करने का लिंक होता है।
- पेटीएम आपको कभी भी कॉल करके कोई भी ऐप इंस्टॉल करने के लिए कहेगा
- पेटीएम कभी भी पेटीएम मिनिमम केवाईसी के लिए कोई एसएमएस/ईमेल नहीं भेजता
- कंपनी कैशबैक के लिए कोई लिंक नहीं भेजती। आपका कैशबैक सीधे आपके पेटीएम वॉलेट या बैंक खाते में जमा हो जाता है
- पेटीएम कर्मचारी आपसे आपका कोई पिन, ओटीपी, पासवर्ड, पासवर्ड रीसेट लिंक, डेबिट/क्रेडिट कार्ड सीवीवी या पिन या बैंक डीटेल्स कभी नहीं पूछेगा
- जब पेटीएम एजेंट केवाईसी के लिए आए तो उनका आईडी कार्ड चेक करें
- पेटीएम कभी भी आपसे Paytm.com को छोड़कर किसी अन्य यूआरएल पर डीटेल्स डालने के लिए नहीं कहेगा।
- कंपनी कभी भी आपसे किसी प्रकार की लॉटरी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस या टैक्स के पैसे नहीं मांगती। इस तरह की धोखाधड़ी से दूर रहें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications