महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अगर आप अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते है तो ये खबर पढ़ें।
नई दिल्ली, अप्रैल 26 । महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अगर आप अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते है तो ये खबर पढ़ें। इसके लिए बैंक आपकी मदद करेगा। आज के टाइम में ज्यादातर महिलाएं फ्री टाइम में अपना बिजनेस चलाकर पैसा कमाना चाहती है, लेकिन कई बार पैसों की कमी के चलते वह ऐसा नहीं कर पाती हैं। अगर आप भी पैसों की दिक्कत के चलते अपना बिजनेस शुरू नहीं कर पा रहे हैं तो बिल्कुल भी परेशान न हों क्योंकि अब पीएनबी आपके लिए स्पेशल स्कीम लेकर आया है, जिसके जरिए आप लोन लेकर बिजनेस कर सकती हैं। महिलाओं को नौकरी करने का मौका दे रही है ये कंपनी, जानिए डिटेल

पीएनबी ने ट्वीट के जरिए दी जानकारी
बता दें कि इस बात की जानकारी पंजाब नेशनल बैंक ने ट्वीट के जरिए दी है। पीएनबी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अपने कारोबार को नयी तकनीक की मदद से आगे बढ़ाएं। जब पास है महिला उद्यम निधि योजना तो कहीं और क्यों जाएं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल लिंक https://tinyurl.com/y8ak5xhb पर विजिट कर सकते हैं।
शुरू करें क्रेच बिजनेस
अगर कोई महिला अपने घर पर या फिर बाहर क्रेच के बिजनेस को शुरू करना चाहती है तो फिर बैंक उसको मदद करेगा। बता दें कि क्रेच बिजनेस में आपको अलग-अलग उम्र के बच्चों को संभालना होता है और हर उम्र के बच्चे की उम्मीदे अलग-अलग होती है। इस लोन के तहत बैंक महिला को बेसिक सामान, बर्तन, स्टेशनरी, फ्रिज, कूलर व पंखे, आरओ और ग्रोथ मॉनिटर करने के लिए मदद करता है, ताकि महिला अपने बिजनेस को आराम से शुरू कर सके।
महिलाएं शुरू करें नया व्यापार
पीएनबी महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए पीएनबी महिला उद्यमी निधि स्कीम के तहत लोन की सुविधा देती है। इस स्कीम के जरिए महिला अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसमें बैंक महिलाओं को उनका नया व्यापार शुरू करने में मदद करता है। इसके साथ नई तकनीक, व्यापार को बढ़ाना और नए हुनर को लेने में मदद करना शामिल है। बता दें कि स्मॉल इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया के तहत महिला उद्यमियों के लिए 'महिला उद्यम निधि' स्कीम चलाई जाती है। इस स्कीम के तहत महिला उद्यम को बढ़ावा देने और महिलाओं को करोबार शुरू करने के लिए किफायती दर पर वित्तीय मदद की जाती है।
पीएनबी महिला समृद्धि योजना
इस योजना के तहत चार स्कीमें चल रही हैं। इस योजना के तहत किसी भी व्यापार या फिर बिजनेस यूनिट में इंफ्रास्ट्रक्चर को सेट अप करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप बैंक से लोन लेकर अपना इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा कर सकते हैं और बिजनेस को आसानी से चला सकते हैं। बिजनेस चलाने के लिए सभी जरूरी चीजों का ख्याल बैंक रखेगा।
पीएनबी महिला सशक्तिकरण अभियान
पीएनबी महिला सशक्तिकरण अभियान स्कीम के जरिए आपको बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए फाइनेंशियल हेल्प की जाती है। इसके लिए बैंक स्वंय सहायता समूह या फिर अन्य नॉन प्रॉफिट संस्थानों के जरिए महिलाओं को गैर-कृषि कार्यो से संबंधित व्यापार को खड़ा करने में आर्थिक तौर पर मदद करता है। आपको बता दें बैंक की इन 4 स्कीम के जरिए आप अपना बिजनेस खड़ा कर सकते हैं। इसके साथ ही इन बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको पैसों की भी कोई दिक्कत नहीं होगी। पीएनबी ने ये सभी स्कीम महिलाओं को ध्यान में रखकर ही लॉन्च की हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications