अब आप अपनी बैंकिंग कार्य को घर बैठे ही निपटा सकते हैं। अगर आपको नकदी की जरुरत होती है, तो बैंक ग्राहकों को घर पर भी नकदी डिलीवर करने को तैयार है। जी हां देश के कई सरकारी बैंक घर बैठे बैंकिंग सर्विस मुहैया करा रहे हैं।
नई दिल्ली: अब आप अपनी बैंकिंग कार्य को घर बैठे ही निपटा सकते हैं। अगर आपको नकदी की जरुरत होती है, तो बैंक ग्राहकों को घर पर भी नकदी डिलीवर करने को तैयार है। जी हां देश के कई सरकारी बैंक घर बैठे बैंकिंग सर्विस मुहैया करा रहे हैं। देश के तमाम सरकारी बैंकों की तरह ही पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को घर बैठे बैंकिग की सहूलियत दे रहा है। पीएनबी की डोर स्टेप बैंकिंग की सर्विस के तहत आपको बैंकिग कामकाज के लिए अब बैंक जाने की जरुरत नहीं है। यूं कहें कि बैंक जाने और वहां लंबी लाइन में लगने का झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। अब आप घर बैठे पैसे मंगवाने से लेकर जीवनप्रमाण पत्र तक सभी सुविधाओं का फायदा ले सकते हैं।

टोल फ्री नंबर पर मिलेगी अधिक जानकारी
पंजाब नेशनल बैंक ने डोर स्टेप बैंकिंग सर्विस के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी शेयर की है। बैंक लिखता है, अब लाइफ बन गई है मोर इज़ी डोरस्टेप बैंकिंग की सहायता से बैंकिंग मेरे काउंटर पर, फिर देर किस बात की आप भी डोरस्टेप बैंकिग ऐप डाउनलोड करें। मैं चेक जमा, जीएसटी/आईटी चालान, खाता विवरण और कई अन्य सेवाएं के लिए डोरस्टेप बैंकिग का उपयोग करता हूं। ग्राहक अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001037188 या फिर 18001213721 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप ऑफिशियल वेबसाइट www.psbdsb.in पर भी विजिट कर सकते हैं। या फिर आप डीएसबी मोबाइल ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।
पीएनबी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधाओं की खासियत
- पीएनबी अपने ऑफिस से कैश लेने के लिए अपने ग्राहकों (व्यक्तिगत / कॉर्पोरेट) को डोरस्टेप बैंकिंग सेवाएं मुहैया करा रहा है। इसमें केवाईसी प्रक्रियाओं का पालन किया जाता है।
- ग्राहकों को एक एनरॉलमेंट फॉर्म भरना होगा और सुविधा का लाभ उठाने के लिए अपनी ब्रांच के साथ एक एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करना होगा।
- बैंक के सामान्य कारोबारी घंटों के भीतर घर या ऑफिस से कैश लिया जाएगा। कैश पिक-अप के साथ-साथ चेक की कॉम्प्लिमेंट्री पिकअप की अनुमति है। ग्राहक नीचे दिए गए ऑप्शन में से कोई एक ऑप्शन सेलेक्ट कर सकता है।
- ऑन-कॉल पिक बैंक के कर्मचारी ग्राहक की रिक्वेस्ट पर उनके घर या ऑफिस जाते हैं, जिसे टेलीफोन/फैक्स के जरिए बुलाया जा सकता है।
- बीट पिक अप कैश लेने के लिए बैंक के कर्मचारी हर दिन ग्राहक के घर या ऑफिस में जाते हैं।
डोरस्टेप बैंकिग में ये सेवाएं मिलती
पिक-अप सेवाएं
- चेक/ड्राफ्ट/पे-ऑर्डर
- नए चेकबुक के लिए मांग पर्ची
- फार्म 15जी और 15एच
- आईटी चालान की स्वीकृति
- जारी किए गए निर्देश अनुसार
डिलीवरी सेवाएं
- गैर-व्यक्तिगत चेक/ड्राफ्ट/पे-ऑर्डर
- सावधि जमा रसीदें
- खाताविवरणी
- टीडीएस, फार्म 16 प्रमाण पत्र
- गिफ्ट कार्ड
- कैश निकासी सेवाएं
- जीवनप्रमाण पत्र
ये बैंक दे रहे डोरस्टेप बैंकिग की सुविधा
पंजाब नेशनल बैंक की डोरस्टेप बैंकिग के लिए आपको ब्रांच जाने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही इसमें सर्विस चार्ज बहुत ही कम लगता है। बता दें इस समय बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूनियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक समेत पब्लिक सेक्टर के 12 बैंकों की तमाम सर्विस का फायदा उठा सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications