पोस्ट ऑफिस की सेविंग्स स्कीम्स में अगर आप निवेश करते है तो आपके लिए जरुरी खबर है। पोस्ट ऑफिस कई तरह की सेविंग स्कीम चलाता है। पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत की योजनाएं आम बैंकों की योजनाओं से अधिक ब्याज देती हैं।
नई दिल्ली, फरवरी 21। पोस्ट ऑफिस की सेविंग्स स्कीम्स में अगर आप निवेश करते है तो आपके लिए जरुरी खबर है। पोस्ट ऑफिस कई तरह की सेविंग स्कीम चलाता है। पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत की योजनाएं आम बैंकों की योजनाओं से अधिक ब्याज देती हैं। पैसा भी सुरक्षित रहता है क्योंकि पूरा मामला सरकारी देखरेख में चलता है। यही वजह है कि गारंटी इनकम और अधिक ब्याज के चलते लोग पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम में धड़ल्ले से खाता खुलवाते हैं। पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में निवेश किया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस में निवेश करना बेहद सुरक्षित माना जाता है।

100% पैसा रहेगा आपका सुरक्षित
पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में निवेश किए गए पैसे के 100 फीसदी सुरक्षित रहने की गारंटी होती है। पोस्ट ऑफिस की ऐसी कई स्कीम्स हैं, जिनमें निवेश कर के अच्छा-खासा फायदा उठाया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस की कई ऐसी स्कीम्स हैं जो छोटी बचत के लिहाज से बड़े काम की हैं। पोस्ट ऑफिस की इन छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने से न सिर्फ सरकारी गारंटी मिलती है बल्कि, अच्छे रिटर्न के साथ टैक्स छूट का भी फायदा मिलता है। आयकर में सेक्शन 80 सी के तहत इसमें 1.5 लाख रुपये के प्रति वर्ष के निवेश पर टैक्स छूट मिलता है। ऐसे में आप इन योजनाओं का फायदा उठा ले सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस से संबंधित बचत योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। पोस्ट ऑफिस की तमाम बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज के बारे में बताएंगे कि आखिर आपको किस योजना में निवेश करने पर कितनी ब्याज दर से रिटर्न मिलेगा। LIC IPO : पैसा लगाने से पहले इसे पढ़े, फिर नहीं होगा घाटा
डाकघर बचत योजनाओं पर ब्याज
डाकघर बचत खाता: ब्याज दर- 4 फीसदी, कंपाउंडिंग फ्रीक्वेंसी- वार्षिक
1 वर्षीय टीडी खाता: ब्याज दर- 5.5 फीसदी (रु. 10,000/- जमा पर वार्षिक ब्याज रु. 561/-), कंपाउंडिंग फ्रीक्वेंसी- तिमाही
2 वर्षीय टीडी खाता: ब्याज दर- 5.5 फीसदी (रु. 10,000/- जमा पर वार्षिक ब्याज रु. 561/-), कंपाउंडिंग फ्रीक्वेंसी- तिमाही
3 वर्षीय टीडी खाता: ब्याज दर- 5.5 फीसदी (रु. 10,000/- जमा पर वार्षिक ब्याज रु. 561/-), कंपाउंडिंग फ्रीक्वेंसी- तिमाही
5 वर्षीय टीडी खाता: ब्याज दर- 6.7 फीसदी (रु. 10,000/- जमा पर वार्षिक ब्याज रु. 687/-), पाउंडिंग फ्रीक्वेंसी- तिमाही
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना: ब्याज दर- 7.4 फीसद (रु. 10,000/- जमा पर तिमाही ब्याज रु.185/-), कंपाउंडिंग फ्रीक्वेंसी- तिमाही
मासिक आय योजना खाता: ब्याज दर- 6.6 फीसद (रु. 10000/- जमा जमा पर मासिक ब्याज रु. 55/-), कंपाउंडिंग फ्रीक्वेंसी- मासिक
पीपीएफ: ब्याज दर- 7.1 फीसद, कंपाउंडिंग फ्रीक्वेंसी- वार्षिक
किसान विकास पत्र: ब्याज दर- 6.9 फीसदी (124 महीने में परिपक्व होगी), कंपाउंडिंग फ्रीक्वेंसी- वार्षिक
सुकन्या समृद्धि खाता: ब्याज दर- 7.6 फीसदी, कंपाउंडिंग फ्रीक्वेंसी- वार्षिक
ब्याज पर टैक्स छूट भी मिलती है
सेविंग अकाउंट के ब्याज पर, सेक्सन 80TTA के तहत टैक्स छूट भी मिलती है। हर साल 10000 रुपए की ब्याज पर यह छूट आप ले सकते हैं। लेकिन बुजुर्गों (60 साल से अधिक उम्र) के लिए यह छूट पांच गुना होती है। वे साल में 50000 रुपए तक की ब्याज पर टैक्स छूट ले सकते हैं। सेक्सन 80TTB के तहत उन्हें इसका अधिकार दिया गया है।इस ब्याज में आप पोस्ट ऑफिस के अलावा, बैंक या सहकारी बैंकों के सेविंग अकाउंट से मिली ब्याज को भी शामिल कर सकते हैं।
500 रुपए में खोलें खाता
डाकघर में बचत खाता खोलने के लिए, कम से कम 500 रुपये जमा करना अनिवार्य है। अधिकतम जमा की कोई लिमिट नहीं है, लेकिन रकम 10 के गुणांक में होनी चाहिए। आपके खाते में हमेशा कम से कम 500 रुपए का बैलेंस मौजूद रहना चाहिए। किसी साल में औसत बैलेंस 500 रुपए से कम होने पर 100 रुपए पेनाल्टी के रूप में काटे जाएंगे। बैलेंस शून्य (0) हो जाने पर खाता अपने आप बंद हो जाएगा।
पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम के लाभ तथा विशेषताएं
- डाकघर बचत योजना में निवेश करने से लोग पैसों की बचत करने के लिए प्रेरित होंगे।
- पैसों की बचत कर के निदेशकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
- पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम में आवेदन करना बहुत ही आसान है।
- डाकघर बचत योजना 2021 में आवेदन करने के लिए बहुत ही कम दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है।
- पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम लॉन्ग टर्म निवेश योजना है।
- पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम में 4% से 9% तक की ब्याज दरें हैं।
- डाकघर बचत योजना सरकारी स्कीम है जो की पूरी तरह से रिस्क फ्री है।
- पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम में निवेश करने से निवेशक को इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80 C के अंतर्गत कर में छूट का प्रावधान रखा गया है।
- सभी वर्गों के लोगों के लिए अलग अलग तरह की स्कीम्स रखी गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications