Prepare fund of lakhs of rupees from post office RD: आरडी आप बैंक में करा सकते हैं, लेकिन पोस्ट ऑफिस में इस वक्त ब्याज थोड़ा ज्यादा मिल रहा है। ऐसे में पोस्ट ऑफिस में आरडी शुरू करके लाखों रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है। इसके अलावा देश में केवल पोस्ट ऑफिस ही ऐसी जगह है, जहां पर जमा पैसों की सुरक्षा की गारंटी भारत सरकार देती है।
पोस्ट ऑफिस में आरडी कराने पर इस वक्त 6.50 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस में 5 साल के लिए आरडी होती है। ऐसे में यहां पर थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके भी बड़ी रकम तैयार की जा सकती है। यहां पर एक बात और ध्यान रखी जा सकती कि 5 साल के बाद इस चलती हुई आरडी को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। और इसे कितने भी बार बढ़ाया जा सकता है।

अगर पोस्ट ऑफिस में इस वक्त 2500 रुपये की आरडी शुरू की जाए तो काफी बड़ी रकम तैयार की जा सकती है। 2500 रुपये की आरडी आज की ब्याज दरों से 5 साल में करीब 1.77 लाख रुपये का फंड तैयार कर देगी। इसमें से आपका जमा पैसा 1.50 लाख रुपये होगा, तो ब्याज के रूप में आपको करीब 27481 रुपये मिलेगा।
अगर इसी आरडी को आगे 5 साल के लिए और बढ़ा दिया जाए तो 10 साल में 4.22 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसमें आपका जमा पैसा 3 लाख रुपये होगा, तो ब्याज के रूप में करीब 1.22 लाख रुपये मिलेगा।
अब अगर इसी आरडी को आगे 5 साल के लिए और बढ़ा दिया जाए तो 15 साल में 7.60 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसमें आपका जमा पैसा 4.50 लाख रुपये होगा, तो ब्याज के रूप में करीब 3.10 लाख रुपये मिलेगा।
वहीं अगर इसी आरडी को आगे 5 साल के लिए और बढ़ा दिया जाए तो 20 साल में 12.27 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसमें आपका जमा पैसा 6 लाख रुपये होगा, तो ब्याज के रूप में करीब 6.27 लाख रुपये मिलेगा। यानी आपके जमा पैसे ज्यादा आपको ब्याज मिलने लगेगा।
वहीं अगर इसी आरडी को आगे 5 साल के लिए और बढ़ा दिया जाए तो 25 साल में 18.72 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसमें आपका जमा पैसा 7.50 लाख रुपये होगा, तो ब्याज के रूप में करीब 11.22 लाख रुपये मिलेगा।
वहीं अगर इसी आरडी को आगे 5 साल के लिए और बढ़ा दिया जाए तो 30 साल में 27.61 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसमें आपका जमा पैसा 9 लाख रुपये होगा, तो ब्याज के रूप में करीब 18.61 लाख रुपये मिलेगा। यानी आपके जमा पैसे से करीब 3 गुना पैसा ब्याज के रूप में मिल जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications