नई दिल्ली, जुलाई 27। इस समय पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली में आज पेट्रोल का रेट 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 89.87 रुपये प्रति लीटर पर है। आम आदमी के लिए ये एक बहुत बड़ा बोझ है। मगर आप इस बोझ को कम कर सकते हैं। आपको पेट्रोल और डीजल खरीदने पर कैशबैक मिल सकता है। दरअसल आईसीआईसीआई बैंक ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के साथ मिल कर एक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। इस एक ही कार्ड में ग्राहकों को कई क्रेडिट कार्ड के फायदे और रिवार्ड्स पॉइंट मिलेंगे।
किन-किन काम आएगा ये क्रेडिट कार्ड
आईसीआईसीआई बैंक एचपीसीएल सुपर सेवर क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को फ्यूल के साथ-साथ बिजली और मोबाइल, बिग बाजार और डी-मार्ट जैसे डिपार्टमेंटल स्टोर और ई-कॉमर्स पोर्टल पर खर्च करने की सुविधा देगा। खरीदारी पर आपको बेस्ट रिवार्ड्स और ऑफर मिलेंगे। इतना ही नहीं वीज़ा द्वारा संचालित ये कार्ड बाकी कार्ड की तुलना में काफी यूनीक है। असल में अन्य क्रेडिट कार्ड आपको केवल एक कैटेगरी में खर्च करने पर रिवार्ड पॉइंट दिलाते हैं।
कैसे करें आवेदन
ग्राहक 'आईसीआईसीआई बैंक एचपीसीएल सुपर सेवर क्रेडिट कार्ड' के लिए बैंक के इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म या मोबाइल बैंकिंग ऐप, आईमोबाइल पे के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आपको 100% कॉन्टैक्टलेस और पेपरलेस तरीके से डिजिटल कार्ड मिल जाएगा। फिजिकल कार्ड भी कुछ दिनों के भीतर आईसीआईसीआई बैंक द्वारा ग्राहक को भेज दिया जाएगा। इसके अलावा ग्राहक आईमोबाइल पे ऐप पर अपनी लेनदेन सेटिंग्स और क्रेडिट सीमा को आसानी से मैनेज कर सकते हैं।
अपने कार्ड के बदले पाएं नया क्रेडिट कार्ड
एक और अहम बात कि आप अपने मौजूदा आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड को आईमोबाइल पे और इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके आईसीआईसीआई बैंक एचपीसीएल सुपर सेवर क्रेडिट कार्ड में अपग्रेड कर सकते हैं। यानी आपको पुराने कार्ड के बदले नया आईसीआईसीआई बैंक एचपीसीएल सुपर सेवर क्रेडिट कार्ड मिल सकता है।
कैसे मिलेगा कैशबैक
आप एचपीसीएल रिटेल आउटलेट्स पर फ्यूल पर जो पैसा खर्च करेंगे उस पर 5 फीसदी कैशबैक मिलेगा। इसमें 4 फीसदी कैशबैक और 1 फीसदी सरचार्ज छूट शामिल होगी। इतना ही नहीं एचपीसीएल के 'एचपी पे' ऐप के माध्यम से ईंधन पर खर्च करने पर पेबैक रिवॉर्ड पॉइंट के रूप में अतिरिक्त 1.5 प्रतिशत का लाभ भी मिलेगा। बिजली और मोबाइल पर खर्च के साथ-साथ बिग बाजार और डी-मार्ट जैसे बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर पर खरीदारी पर पेबैक रिवॉर्ड पॉइंट के रूप में 5 प्रतिशत का लाभ दिया जाएगा।
ये हैं बाकी बेनेफिट
ऑनलाइन शॉपिंग के लिए लोकल स्टोर और ई-कॉमर्स पोर्टल पर खरीदारी सहित अन्य सभी कैटेगरी पर खर्च किए गए प्रति 100 रुपये पर आपको 2 पेबैक पॉइंट मिलेंगे। जॉइनिंग बेनिफिट के रूप में 2000 पेबैक पॉइंट मिलेंगे, जो कार्ड के एक्टिव होने पर ग्राहक के पेबैक खाते में जमा किए जाएंगे। ऐप के जरिए 1000 रुपये या उससे अधिक के पहले लेनदेन पर 'एचपी पे' ऐप वॉलेट में 100 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यदि आप साल में कार्ड से 1.5 लाख रु खर्च करते हैं तो आपकी सालाना मेंटेनेंस फीस माफ कर दी जाएगी। बुकमाईशो और आयनॉक्स पर मूवी टिकट बुकिंग पर स्पेशल छूट और आपको कॉम्प्लिमेंट्री घरेलू हवाई अड्डे के लाउंज का एक्सेस भी मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications