अगर आप अपनी कमाई बढ़ाने की सोच रहे हैं तो हम आपको एक ऐसा आइडिया दे रहे हैं, जहां नौकरी के साथ आप अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं।
नई दिल्ली, फरवरी 23। अगर आप अपनी कमाई बढ़ाने की सोच रहे हैं तो हम आपको एक ऐसा आइडिया दे रहे हैं, जहां नौकरी के साथ आप अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप रेलवे के साथ बिजनेस शुरू करेंगे। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) रेलवे की एक सर्विस है। इसके जरिए ट्रेन टिकट बुकिंग से लेकर कई सारी सुविधाएं मुहैया कराती है। IRCTC ने लॉन्च किया ये कार्ड, टिकट बुकिंग में अब मिलेगा डिस्काउंट

आईआरसीटीसी की मदद से आप हर महीने हजारों रुपये कमा सकते हैं। अच्छी बात तो ये है कि इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। इस जॉब में आपका काम टिकट एजेंट का रहेगा। जिस तरह रेलवे काउंटरों पर क्लर्क टिकट काटते हैं, उसी तरह आपको भी यात्रियों को टिकट काट कर देना होगा। खुशी की बात ये है कि इस काम के लिए आपको हर महीने 80,000 रुपये तक कमा सकते हैं।
ऐसे कर सकते है अप्लाई
- सबसे पहले ऑनलाइन टिकट काटने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर एजेंट बनने के लिए अप्लाई करना होगा।
- उसके बाद आप एक ऑथराइज्ड टिकट बुकिंग एजेंट बन जाएंगे।
- फिर आप टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट बुक करने पर आईआरसीटीसी की ओर से एजेंट्स को अच्छा खासा कमीशन मिलता है।
कितना मिलता है कमीशन
किसी भी यात्री के लिए नॉन एसी कोच का टिकट बुक करने पर 20 रुपये प्रति टिकट और एसी क्लास का टिकट बुक करने पर 40 रुपये प्रति टिकट का कमीशन मिलता है। इसके अलावा टिकट की कीमत का एक फीसदी भी एजेंट को ही दिया जाता है। बता दें कि आईआरसीटीसी का एजेंट बनने का एक और सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसमें टिकट बुक करने की कोई लिमिट नहीं है। महीने में आप चाहे जितनी मर्जी उतनी टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा 15 मिनट में तत्काल टिकट बुक करने का भी विकल्प मिलता है। एक एजेंट के तौर पर आप ट्रेन के अलावा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई टिकट भी बुक कर सकते हैं।
हर महीने होगी बंपर कमाई
एक महीने में जितने टिकट एजेंट बुक कर सकते हैं, उसकी कोई सीमा नहीं है। इसलिए कोई भी महीने में असीमित संख्या में टिकट बुक कर सकता है। एजेंटों को प्रत्येक बुकिंग और लेनदेन पर एक कमीशन मिलती है। एक एजेंट प्रति माह 80,000 रुपये तक की रेगुलर इनकम हासिल कर सकता है। अगर काम कम हुआ या मंदा रहा तब भी औसतन 40 से 50 हजार रु की कमाई की जा सकती है।
टिकट इतना शुल्क का करना होगा भुगतान
आपको बता दें कि हर साल आपको आईआरसीटीसी को 3,999 रुपये एजेंट शुल्क और दो साल के लिए 6,999 रुपये का एजेंट शुल्क देना होगा। जबकि एक एजेंट के तौर पर एक महीने में 100 टिकट बुक करने पर प्रति टिकट 10 रुपये की फीस देनी होगी, जबकि एक महीने में 101 से 300 टिकट बुक करने पर प्रति टिकट 8 रुपये और एक महीने में 300 से ज्यादा टिकट बुक करने पर प्रति टिकट 5 रुपये की फीस देनी होती है। ऐसे में आप रेलवे के साथ मिलकर यह बिजनेस कर हर महीने 80,000 रुपये तक की कमाई हो सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications