राशन कार्ड के जरिए सरकार सस्ता अनाज उपलब्ध कराती है। जानकारी दें कि राशनकार्डधारक राशन की दुकान में जाकर अनाज खरीद सकते हैं।
नई दिल्ली: राशन कार्ड के जरिए सरकार सस्ता अनाज उपलब्ध कराती है। जानकारी दें कि राशनकार्डधारक राशन की दुकान में जाकर अनाज खरीद सकते हैं। कोरोना संकट के चलते सरकार ने एलान किया है कि नवंबर तक राशनकार्डधारकों को मुफ्त राशन दिया जाएगा। मुफ्त राशन देने में आनाकानी कर रहा है दुकानदार, तो इस नंबर पर करें शिकायत ये भी पढ़ें

राशनकार्डधारकों के लिए वन नेशन वन कार्ड की व्यवस्था धीरे-धीरे पूर देश में लागू हो रही है। बता दें कि अब तक कुल 20 राज्य इस व्यवस्था को लागू करने पर सहमति दर्ज कर चुके हैं। इस व्यवस्था के तहत एक राज्य का राशनकार्डधारक दूसरे राज्य में जाकर राशन खरीद सकता है। ऐसे में राशनकार्ड में हमेशा सही और अपडेटेड जानकारी का दर्ज होना बेहद जरूरी होता है। राशन कार्ड हमारे लिए एक अहम दस्तावेज का काम भी करता है।
राशन कार्ड में मोबाइल नंबर करने से मिलेगा फायदा
अक्सर लोग अपना मोबाइल नंबर बदल लेते हैं लेकिन राशनकार्ड में पुराना नंबर ही दर्ज होता है। ऐसे में आपको अपने राशनकार्ड में अपडेटेड मोबाइल नंबर दर्ज करना चाहिए। जिससे सरकार द्वारा किए गए बदलाव का तुरंत आपको लाभ मिल सके। दरअसल राशनकार्ड राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाता है। हर राज्य के अपने खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल हैं। इनके जरिए ही राशन कार्ड से जुड़े सारे आवेदन, अपडेशन आदि का काम घर बैठे हो जाता है। वहीं ऑफलाइन भी इन काम को पूरा किया जा सकता है। तो चलिए हम आपको दिल्ली का उदाहरण देते हुए बताएंगे कि कैसे आप मोबाइल नंबर राशन कार्ड में बदल सकते हैं।
राशन कार्ड में ऐसे बदलें मोबाइल नंबर, आसान है तरीका
- इसके लिए आपको सबसे पहले https://nfs.delhi.gov.in/Citizen/UpdateMobileNumber.aspx पर विजिट करना होगा।
- यहां स्क्रॉल डाउन करने के बाद ‘Register/Change of Mobile No' विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह 15 दिन के भीतर आपकी इस आवेदन को स्वीकार कर लिया जाएगा और अपना अपडेट राशन कार्ड हासिल कर सकेंगे।
- ध्यान देने वाली बात ये है कि हर राज्य की अलग वेबसाइट है ऐसे में आप अपने राज्य के पोर्टल पर जाकर ‘Register/Change of Mobile No' को सर्च कर इस काम को पूरा सकते हैं।
राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने की प्रॉसेस
- सबसे पहले आधार जारी करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) की आधिकारिक वेबसाइट- uidai.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद 'Start Now' ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपनी एड्रेस डिटेल- जिला और राज्य भरें।
- उपलब्ध विकल्पों में से 'Ration Card' बेनिफिट टाइप का चयन करें।
- वहां दिए गए विकल्प राशन कार्ड स्कीम को चुनें।
- अपना राशन कार्ड नंबर, आधार नंबर, ई-मेल एड्रेस और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा। ओटीपी भरें, इसके बाद स्क्रीन पर प्रोसेस पूरा होने का एक नोटिफिकेशन नजर आएगा।
- इसे पोस्ट करें, आपका आवेदन वेरिफाइ हो जाएगा और सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन के बाद राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक्ड हो जाएगा।
कैसे घर बैठे ऑनलाइन अपडेट करें
- राशनकार्ड में कोई जानकारी अपडेट कराने के लिए संबंधित राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://pdsportal.nic.in/main.aspx पर जाना होगा।
- पहली बार इस वेबसाइट पर आपको एक लॉगिन आईडी बनानी होगी, जोकि कुछ मिनटों में ही पूरा हो जाएगा।
- लॉगिन करने के बाद इस वेबसाइट के होमपेज पर आपको नये सदस्य का नाम जोड़ने का विकल्प होगा। इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद एक नया फॉर्म खुलेगा।
- इस फॉर्म में आपको परिवार के नये सदस्यों की पूरी जानकारी सही-सही भरनी होगी।
- अगले स्टेप में इस फॉर्म के साथ आपको सभी उपरोक्त डॉक्युमेंट्स की स्कैनकॉपी भी अपलोड करनी होगी। इसके बाद फॉर्म सबमिट करना होगा।
- फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, जिसके द्वारा आप इसी वेबसाइट पर लॉगिन कर फॉर्म को ट्रैक कर सकते हैं।
- इस फॉर्म और डॉक्युमेंट्स को अधिकारी वेरिफाई करेंगे।
- अगर आपके द्वारा दी गई सभी जानकारी सही है तो इस फॉर्म को एक्सेप्ट कर लिया जाएगा और पोस्ट के जरिए आपके पते पर राशन कार्ड भेज दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications