नई दिल्ली, जुलाई 09। अगर आप अपने इन्वेस्टमेंट पर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते तो आप अपने पास उपलब्ध धन के आधार पर जोखिम से बचने वाले फिक्स डिपॉजिट के साथ-साथ आवर्ती जमा (आरडी) में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं। अगर आपके पास एकमुश्त पैसा है तो निवेश के लिए सावधि जमा बेहतर विकल्प है। अगर आप हर महीने अपने इनकम के आधार पर निवेश करना चाहते हैं तो आपको आरडी में निवेश करना होगा। कई बैंक आकर्षक ब्याज दरों पर आरडी की पेशकश करते हैं।
क्या है आरडी
आरडी के तहत एक व्यक्ति को अपनी आय की एक निश्चित राशि हर महीने एक फिक्स समय अवधि के लिए जमा करनी होती है। मैच्योरिटी के बाद व्यक्ति को मूलधन के साथ ब्याज की राशि भी लौटाई जाती हैं। चलिए एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के आरडी पर मिलने वाले ब्याज की तुलना करते है।
डाकघर में आरडी पर ब्याज दर
इंडिया पोस्ट ऑफिस चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए 5 साल (60 महीने) की निश्चित अवधि के लिए 5.8 प्रतिशत की ब्याज दर पर आवर्ती जमा की पेशकश करता है। अगर आप आरडी का समय बढ़ाना चाहते हैं तो आप संबंधित डाकघर में आवेदन जमा कर इसे और 5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं। आरडी का समय बढ़ाने के बाद भी आपको पिछला ब्याज दर मिलेगा।
एचडीएफसी बैंक की एफडी पर ब्याज दर
एचडीएफसी बैंक 6 महीने से 120 महीने तक आरडी की सुविधा प्रदान करता है। आरडी पर एचडीएफसी बैंक 3.75 प्रतिशत से 5.75 प्रतिशत तक ब्याज देता हैं। एचडीएफसी बैंक 5 साल या 60 महीने की अवधि के लिए आरडी पर 6.70 प्रतिशत ब्याज देता है।
आईसीआईसीआई बैंक आवर्ती जमा ब्याज दरें
आईसीआईसीआई बैंक में आवर्ती जमा सुविधा छह महीने से लेकर दस साल तक की अवधि के लिए उपलब्ध है। आईसीआईसीआई बैंक तीन से पांच साल की अवधि के आरडी के लिए 5.70 प्रतिशत ब्याज देता है। पांच साल से ऊपर के आरडी प्लान पर आईसीआईसीआई 5.75 प्रतिशत का ब्याज देता है।
एसबीआई में आरडी पर ब्याज दर
भारतीय स्टेट बैंक में आरडी पर ब्याज न्यूनतम 12 महीने और अधिकतम 120 महीनों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट दरों के समान हैं। एसबीआई 5 साल या उससे ज्यादा की मैच्योरिटी पर 5.50 फीसदी और 3 से 5 साल की अवधि पर 5.45 फीसदी ब्याज देता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications