नई दिल्ली, अगस्त 28। पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी), जिसे पाइप्ड कुकिंग गैस के नाम से भी जाना जाता है, की कीमत पिछले कुछ महीनों में दिल्ली-एनसीआर सहित कई शहरों में बढ़ी है। कई फैक्टरों के कारण ये गैस महंगी हुई है। इनमें रिकॉर्ड-उच्च इनपुट लागत भी शामिल हैं। देश की सबसे बड़ी नेचुरल गैस वितरण फर्मों में से एक इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड दिल्ली-एनसीआर में घरों में गैस उपलब्ध कराती है। बता दें कि उपयोगकर्ता को गैस का उपयोग करने के बाद ही इसके लिए भुगतान करना पड़ता है। यह इसकी एक खासियत है। यहां हम बताएंगे कि कैसे पीएनजी यूजर इसके बिल पर रिफंड के लिए क्लेम कर सकते हैं।
2 महीने में होता है बिलिंग साइकिल
स्टैंडर्ड बिलिंग साइकिल हर दो महीने में होता है। पीएनजी खपत की मात्रा, जिसे यूनिट्स में गिना जाता है, के लिए उपभोक्ता से शुल्क लिया जाता है। उपयोगकर्ता के घर या अन्य किसी परिसर में मीटर लगा होता है और उसकी की गई रीडिंग के आधार पर, उपयोगकर्ता को बिल का भुगतान करना होता है। कंपनी अपने ग्राहकों को सेल्फ बिलिंग का ऑप्शन भी देती है।
सेल्फ बिलिंग का तरीका
सेल्फ बिलिंग के लिए ग्राहक को केवल अपने फोन से मीटर की एक तस्वीर लेनी होगी और उसे ऐप या वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इससे सेल्फ बिल जनरेशन होगा। लेकिन क्या होगा अगर आप निर्देशों की अनदेखी करते हैं? क्या इसका मतलब यह है कि यदि आप कनेक्शन का उपयोग जारी रखते हैं तो भी आपको बिल प्राप्त नहीं होगा? ऐसा नहीं है।
कंपनी करेगी आपको सूचित
कंपनियां आमतौर पर ग्राहकों को एसएमएस, ईमेल द्वारा सूचित करती हैं, और यहां तक कि बिल जनरेट करने के लिए मीटर रीडिंग रिकॉर्ड करने के लिए अधिकारियों को भी भेजती हैं। यानी आपसे फालतू पैसा नहीं लिया जाएगा।
बेवजह आ जाए तो बिल क्या करें
क्या आपके साथ ऐसा हुआ है कि आप पाइप गैस कनेक्शन का उपयोग न करें, मीटर रीडिंग अपलोड न करें और फिर भी बिल मिल गया हो? असल में उपभोक्ताओं को एक दिन भी पाइप से रसोई गैस का उपयोग नहीं करने के बावजूद बिल मिले हैं। इसलिए, उन नियमों को समझना जरूरी है जिनके आधार पर बिलिंग की जाती है। मान लें कि एक ग्राहक ने दो महीने की बिलिंग अवधि के दौरान 4 एससीएम से कम पाइप्ड प्राकृतिक गैस का उपयोग किया है। इसके बाद उपभोक्ता को वर्तमान पीएनजी दर पर 4 एससीएम के बराबर न्यूनतम शुल्क का भुगतान करना होगा।
ऐसे पाएं रिफंड
ऐसे मामले में जिसमें ग्राहक बिलिंग साइकिल के दौरान घर पर नहीं रहा और एक भी यूनिट का उपयोग नहीं कर सका। इस मामले में, कंपनी ग्राहक को 4 एससीएम के न्यूनतम शुल्क का भुगतान करने के लिए एक बिल भेजेगी। यदि आपको लगता है कि बिल की राशि ज्यादा है, तो वह आप अपने कस्मटर सर्विस से संपर्क करके और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी की नीतियों, नियमों और शर्तों के तहत ग्राहक रिफंड का भी अनुरोध कर सकता है। यदि उसे लगता है कि उनसे अधिक शुल्क लिया गया है तो वे रिफंड के लिए कह सकता है। आम तौर पर कंपनियां रिफंड के लिए रिक्वेस्ट लेती हैं और वेरिफिकेशन के बाद, चार्ज किए गए अतिरिक्त पैसे को लौटाती हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications