कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन लागू है। इसी बीच रिलायंस जियो ने अपने उच्च डेटा वॉल्यूम उपयोगकर्ताओं के लिए नए ऐड-ओन प्लान लांच किए हैं।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन लागू है। इसी बीच रिलायंस जियो ने अपने उच्च डेटा वॉल्यूम उपयोगकर्ताओं के लिए नए ऐड-ओन प्लान लांच किए हैं। जियो ने तीन नए ऐड-ऑन पैक को लॉन्च किया है जिसकी खासियत है कि इसमें रोजाना डेटा की कोई सीमा नहीं है। इसके अलावा जियो ने 2,399 रुपये के सालाना प्लान को भी लॉन्च किया है। बता दें कि कंपनी ने बयान में बताया कि इन ऐड ऑन पैक के बारे में खास बात यह है कि इसमें रोजाना के डेटा को लेकर कोई सीमा तय नहीं की गई है। इसे ग्राहक महीने के किसी भी समय पर इस्तेमाल कर सकता है, जब उसके रोजाना डेटा प्लान की लिमिट खत्म हो जाती है। जियो के तीन नए वर्क फ्रॉम होम के लिए ऐड ऑन पैक 251 रुपये, 201 रुपये और 151 रुपये के हैं।
जानिए क्या मिलेगा नए ऐड ऑन पैक में
251 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड 50जीबी डेटा मिलता है। 201 रुपये के ऐड ऑन पैक में अनलिमिटेड 40जीबी डेटा मिल रहा है। इसके अलावा 151 रुपये वाले ऐड ऑन पैक में 30जीबी अनलिमिटेड डेटा का बेनेफिट है। इन ऐड ऑन पैक की वैलिडिटी मौजूदा प्रीपेड प्लान के साथ रहती है।
जियो के दूसरे ऐड ऑन पैक
मालूम हो कि इसके अलावा कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक वर्तमान में कंपनी चार दूसरे ऐड ऑन पैक उपलब्ध भी कराती है। 11 रुपये वाले पैक में अनलिमिटेड 800MB डेटा के साथ जियो टू नॉन-जियो 75 मिनट मिलते हैं। 21 रुपये के ऐड ऑन पैक में अनलिमिटेड 2जीबी डेटा के साथ 200 मिनट जियो टू नॉन-जियो मिलते हैं। इसके अलावा 51 रुपये के ऐड ऑन पैक में अनलिमिटेड 6जीबी डेटा और 500 मिनट जियो यू नॉन-जियो कॉलिंग मिलती है। वहीं, कंपनी के 101 रुपये वाले पैक में अनलिमिटेड 12जीबी डेटा के साथ जियो टू नॉन-जियो कॉल के लिए 1000 मिनट मिल रहे हैं।
जियो का 1 साल की वैलेडिटी वाला प्लान लांच
रिलायंस जियो ने शुक्रवार को अधिक डेटा और कॉलिंग लाभ के साथ एक नया वार्षिक प्लान शुरू किया है। रिलायंस जियो के नए प्लान का उद्देश्य वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों को मदद करना है। जियो के इस प्लान की कीमत 2,399 रुपये रखी गयी है। वहीं 2,399 रुपये इस प्लान में रिलायंस जियो यूजर्स को प्रति दिन 2जीबी डेटा मिलेगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉल और मेसेज करने की सुविधा भी दी जाएगी। आपको बता दें कि इस प्लान की वैधता 365 दिनों की होगी। इसके साथ ही जियो के 2121 रुपये का प्लान के साथ ग्राहकों को 336 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसके साथ अनलिमिटेड कॉल और मेसेज करने की सुविधा दी जा रही है। जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 336 दिन की है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications