कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान लोग घरों से ही काम कर रहे हैं और ऐसे में इंटरनेट की भी काफी आवश्यता होती है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान लोग घरों से ही काम कर रहे हैं और ऐसे में इंटरनेट की भी काफी आवश्यता होती है। वॉक्र फॉर्म होम में यूजर्स की अवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने नया वॉक्र फॉर्म होम प्लान पेश किया है। टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए कम कीमत में ज्यादा डेटा वाला नया प्लान लेकर आई है। Jio ग्राहकों को मिलेगा जबरदस्त कैशबैक, यहां से करें रिचार्ज ये भी पढ़ें

रिलायंस जियो का तिमाही प्लान लॉन्च
देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने पिछले दिनों ही अपने यूजर्स के लिए 2,399 रुपये वाला एक वर्क फ्रॉम होम प्लान पेश किया था। वहीं अब कंपनी वर्क फ्रॉम होम के लिए एक और प्लान लेकर आई है। रिलायंस जियो ने 999 रुपये वाला एक तिमाही प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 3जीबी डेली डाटा समेत कई अन्य बेनिफिट्स भी मिलेंगे। इस प्लान में यूजर्स को डाटा खत्म होने की समस्या के बिना आराम से काम कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कंपनी के नए प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स के बारे में डिटेल से।
999 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स और डिटेल्स
- रिलायंस जियो के 999 रुपये वाले प्लान की प्लान को तीन महीने की वैलिडिटी के साथ पेश किया गया है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 3जीबी डाटा की सुविधा मिलेगी। लॉकडाउन के दौरान पेश किया गया से प्लान ऐसे यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है जो कि वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं।
- 999 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को जियो से जियो नंबर और लैंडलाइन के लिए फ्री और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
- इसके अलावा जियो से अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 3000 मिनट मिलेंगे।
- इस प्लान को खासतौर पर वर्क फ्रॉर्म होम के लिए पेश किया गया है और ऐसे में यूजर्स को 64kbps की स्पीड के साथ 3जीबी डेली डाटा उपलब्ध होगा।
- वहीं 100 एसएमएस रोज मिलेंगे, इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की होगी।
जियो के अन्य वर्क फ्रॉम होम प्लान
हाल ही में रिलायंस जियो ने एक नया वर्क फ्रॉम होम प्लान पेश किया था। इस प्लान की कीमत 2,399 रुपए है। इस प्लान में ग्राहकों को रोज 2जीबी डाटा की सुविधा मिलेगी। बता दें कि साथ ही इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की भी सुविधा दी जा रही है। इससे पहले 2,121 रुपए वाला वर्क फ्रॉम प्लान पेश किया गया था। इस प्लान में यूजर्स को 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1.5जीबी रोज डाटा मुहैया कराया जा रहा है। इस प्लान में जियो टू जियो नेटवर्क पर फोन करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनेफिट मिलता है। जियो के अलावा दूसरे किसी नेटवर्क पर फोन करने के लिए 12,000 मिनट का FUP मिलता है। इस प्लान में 100 एसएमएस प्रति दिन भी शामिल हैं।
जियो के अन्य प्लान
जियो 599 रु प्लान और जियो 555 रु प्लान भी ज्यादा डेटा के लिए अच्छा प्लान है। याद करा दें कि रिलायंस जियो के 599 रुपये वाले प्लान के साथ यूजर को हर रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, वहीं जियो 555 रुपये वाला प्लान प्रतिदिन 1.5GB डेटा प्रदान करता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications