कोराना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन की स्थिति है। ऐसे में सिर्फ जरूरत के सामना की बिक्री की ही छूट थी। अब सरकार ने लॉकडाउन में कुछ राहत दी है जिसके बाद भारत मे स्मार्टफोन की बिक्री भी शुरू होने जा
नई दिल्ली: कोराना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन की स्थिति है। ऐसे में सिर्फ जरूरत के सामना की बिक्री की ही छूट थी। अब सरकार ने लॉकडाउन में कुछ राहत दी है जिसके बाद भारत मे स्मार्टफोन की बिक्री भी शुरू होने जा रही है। सरकार द्वारा नई गाइडलाइन जारी किए जाने के बाद पहली बार रेडमी नोट 9 प्रो को सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है। तो बता दें कि शियोमी रेडमी नोट 9 प्रो की सेल का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए अच्छी खबर है।

आज यानी 5 मई को शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी नोट 9 प्रो की बंपर सेल है। सेल दोपहर 12 बजे अमेज़न के साथ-साथ Mi.कॉम पर भी शुरू होगी। इस स्मार्टफोन को खास ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा।
रेडमी नोट 9 प्रो की कीमत
शियोमी ने इस फोन में दमदार फीचर्स दिए हैं. शियोमी ने इस फोन के 4 जीबी/64 जीबी की कीमत 12,999, 6 जीबी-128 जीबी वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी है। लेकिन सेल में फोन पर ऑफर भी दिए जा रहे हैं। वहीं जानकारी के लिए बता दें कि लॉकडाउन से पहले मार्च में रखी गई पहली सेल में ये फोन कुछ सेकेंड में ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। रेडमी इंडिया ने ट्वीट करके बताया कि इंडियो के धांसू परफॉर्मेंस वाले रेडमी नोट 9 प्रो को 5 मई को सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
इस बैंक के ग्राहक को मिलेगा 1000 रु का डिस्काउंट
फोन खरीदने के लिए अगर ग्राहक आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते है। शियोमी ने कहा है कि आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड और ईमआई पर खरीदने वाले कस्टमर्स को 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जाएगा। शियोमी रेडमी नोट 9 प्रो के बेस वेरिएंट में 4जीबी रैम दिया गया है और इसकी मेमोरी 64जीबी की है। इसकी कीमत 13,999 रुपये है। दूसरे वेरिएंट में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की स्टोरेज है, इसे आप 16,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
रेडमी नोट 9 प्रो के फीचर्स हैं खास, मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
रेडमी नोट 9 प्रो इंटरस्टेलर ब्लैक, ग्लेशियर व्हाइट और ऑरोरा ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। स्मार्टफोन में दिए गए स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 720G पर चलता है। रेडमी नोट 9 प्रो में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का है, तीसरा 5 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में पंचहोल कैमरा है जिसमें 16 मेगापिक्सल का लेंस है।
48 मेगापिक्सल का कैमरा के साथ फोन में हैं ये धांसू फीचर्स
रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 1080X2400 पिक्सल्स है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर से पावर्ड है। इसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो आर्टिफिशल इंटेलीजेंस बेस्ड फीचर्स को सपॉर्ट करता है। डिवाइस में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications