नयी दिल्ली। एटीएम कार्ड देश भर में बैंकिंग सिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं। लगभग हर बैंक नया बैंक खाता खोलते समय एटीएम कार्ड जारी करता है। इसका इस्तेमाल पैसे निकालने के लिए ऑटोमेटेड टेलर मशीनों में किया जा सकता है। किसी अन्य बैंक की तरह देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) भी अपने ग्राहकों को कई प्रकार के एटीएम कार्ड देता है। इन कार्ड्स का उपयोग ऑनलाइन सामान खरीदने और कैश पेमेंट के अलावा शॉपिंग करने के लिए भी किया जा सकता है। पर क्या आपके जानते हैं कि एसबीआई के नए एटीएम कार्ड को कैसे एक्टिवेट किया जाता है। यहां हम आपको बताएंगे एक ऐसा तरीका जिससे आप अपने घर बैठे ही नए एटीएम एक्टिवेट कर सकते हैं।
एसबीआई ने शेयर की है वीडियो
एसबीआई ने अपनी वेबसाइट पर शेयर की गई एक वीडियो ट्यूटोरियल में बताया है कि आप बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट (onlinesbi.com) पर अपने नए एसबीआई एटीएम कार्ड को ऑनलाइन एक्टिवेट कर सकते हैं। इसका मतलब है कि नए प्राप्त कार्ड को चालू करने के लिए आपको बैंक शाखा या एटीएम जाने की आवश्यकता नहीं होगी। ये प्रोसेस एसबीआई की इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल पर लॉग इन करके पूरी की जा सकती है। इस सुविधा का उपयोग करने के लिए आपको बाकी डिटेल के साथ 16 अंकों का एटीएम नंबर चाहिए।
ऐसे करें एक्टिवेट
सबसे पहले बैंक की तरफ से ग्राहक को जारी किए गए उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड का उपयोग करके बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें। इसके बाद आपको ऑनलाइन एसबीआई पर "ई-सर्विस" सेक्शन के तहत "एटीएम कार्ड सर्विस" ऑप्शन तक पहुंचना होगा। इस सेक्शन में कई ऑप्शन हैं। आपको "एटीएम कार्ड सर्विस" लिंक पर क्लिक करना होगा और उस सेक्शन को खोलना होगा। जिस खाते से एटीएम कार्ड जारी किया गया था, उसका चयन करें। यदि आपके पास केवल एक खाता है, तो वे पहले से सिलेक्ट होगा। दी गई जगह में दो बार 16-अंकीय एटीएम कार्ड नंबर दर्ज करें और "एक्टिवेट" पर क्लिक करें। बस इतना करने से आपका एटीएम कार्ड ऑनलाइन ही एक्टिवेट हो जाएगा।
इसके बाद क्या करें
इसके बाद, आपको अकाउंट डिटेल और ब्रांच लोकेशन जैसी डिटेल वेरिफाई करने के लिए कहा जाएगा, जो इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल द्वारा स्क्रीन पर डिस्प्ले की जाएगी। इसके बाद "कंफर्म" पर क्लिक करके पुष्टि करें। एक सुरक्षा पासवर्ड जिसे "हाई सिक्योरिटी पासवर्ड" कहा जाता है, आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसबीआई द्वारा भेजा जाएगा। यह सुरक्षा पासवर्ड आपको दी गई जगह में दर्ज करना होगा। इसे दर्ज करने के बाद आप "कन्फर्म" पर क्लिक करके आगे बढ़ सकते हैं। इससे एटीएम कार्ड एक्टिवेट होगा। एसबीआई की तरफ से इसकी पुष्टि के लिए एक मैसेज भेजा जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications