देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक के 42 करोड़ से ज्यादा खाताधारकों के लिए बड़ी खबर हैं। भारतीय स्टेट बैंक ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक के 42 करोड़ से ज्यादा खाताधारकों के लिए बड़ी खबर हैं। भारतीय स्टेट बैंक ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है। एसबीआई ने अपने ताजा अलर्ट में ग्राहकों से कहा कि वो अपने कार्ड की जानकारी खुद तक ही सीमित रखें। इसे किसी दूसरों के साथ शेयर न करें। क्योंकि देश का केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) कहता है कि आप अपने सभी बैंक डिटेल्स के एकमात्र संरक्षक हैं। जानकारी दें कि दरअसल केंद्रीय बैंक RBIKehtaHai जागरूकता अभियान चला रहा है, जिसके तहत खाताधारकों को बैंकिंग फ्रॉड से बचने की सलाह दी गई है। लोगों को सावधान किया गया है कि कैसे वो अपनी जमापूंजी को धोखेबाजों से बचा सकते हैं।
एसबीआई ने ट्वीट में लिखा
एसबीआई ने अपने ग्राहकों को अलर्ट करते हुए कहा है कि वो अपने खाते की जानकारी साझा न करें। वहीं एसबीआई ने अपने ट्वीट में लिखा, आपको अपने बैंक डिटेल्स जैसे- पासवर्ड, पिन, ओटीपी, सीवीवी, यूपीआई-पिन (यूपीआई-पिन) आदि की जानकारी सिर्फ खुद को होनी चाहिए, किसी दूसरे को नहीं। एसबीआई ने बताया कि RBIKehtaHai कि जानकार बनिए, इसके साथ ही सतर्क रहिए।
धोखाधड़ी की सूचना बैंक को तुरंत दें
वहीं एसबीआई ने अपने दूसरे ट्वीट में ग्राहकों को बताया कि अगर आपके बैंक खाते में धोखाधड़ी होती है तो इसकी सूचना तुरंत अपने बैंक को दें। RBIKehtaHai कि आपकी ओर से जल्दी सूचना मिलने पर हम अपनी तरफ से इस पर तत्काल कार्रवाई कर सकते हैं। अपने खाते में किसी भी अनधिकृत गतिविधि के लिए सतर्क रहें और हमें तुरंत सूचित करें।
बैंक अकाउंट खाली कर सकता ये SMS
बता दें कि एसबीआई ने हाल ही में अपने ग्राहकों को इनकम टैक्स रिफंड के नाम पर हो रही धोखाधड़ी को लेकर सावधान किया था। टैक्स रिफंड के नाम पर इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए एसबीआई ने ग्राहकों कहा था कि वो ऐसे किसी भी मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें, जहां उनसे टैक्स रिफंड के बारे में रिक्वेस्ट डालने की बात कही गई हो। दरअसल, कई लोगों को ऐसे मैसेज आ रहे हैं, जिसमें कहा गया है कि दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप अपने इनकम टैक्स रिफंड के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन इस लिंक पर क्लिक करते ही आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। लिंक पर क्लिक करते ही एक और वेबपेज खुलेगा। जिसमें आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी और हैकर्स आपके खाते को हैक कर आपको चूना लगाया जा सकते है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications