नई दिल्ली, जून 13। जब आपका एसबीआई क्रेडिट कार्ड खो जाए, चोरी हो जाए, या क्षतिग्रस्त हो जाए, तो उसे तुरंत ब्लॉक कर दिया जाना चाहिए। इसके बाद आपको अपने लिए नया क्रेडिट कार्ड फिर से जारी करवाना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोई भी वेबसाइट, मोबाइल ऐप और आईवीआर के माध्यम से कार्ड को ब्लॉक करा सकता है। इन्हीं माध्यमों से आप फिर से नया कार्ड जारी करने का अनुरोध भी कर सकते हैं। आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लिंक अपने कार्ड को ब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 5676791 पर ब्लॉक XXXX (आपके कार्ड नंबर का अंतिम चार अंक) के रूप में एक एसएमएस भेजें। और भी कई तरीकें हैं, जिनका जिक्र हम आगे करेंगे।
ब्लॉक करना है जरूरी
कार्ड को ब्लॉक करने से यह सुनिश्चित हो जाएगा कि कोई इसका दुरुपयोग नहीं कर पाएगा। अपने क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक करने की दिशा में आपका अगला कदम यह होना चाहिए कि आप कार्ड नंबर और संबंधित अकाउंट नंबर को संभाल कर रखें जहां से आप बिना किसी दिक्कत के इन डिटेल को प्राप्त कर सकें। आगे जाने वाले तरीकों से आप अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कर सकते हैं।
वेबसाइट के जरिए ब्लॉक
वेबसाइट के माध्यम से खोए/चोरी हुए क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक और फिर से जारी करने के लिए इन आसान चरणों को फॉलो करें। सबसे पहले sbicard.com पर अपने खाते में लॉग इन करें। फिर वहां बाईं ओर 'रिक्वेस्ट्स' टैब के अंतर्गत 'रिपोर्ट लॉस्ट/स्टोलेन कार्ड' पर क्लिक करें। खोए हुए कार्ड की रिपोर्ट करने के लिए कार्ड नंबर का चयन करें और यदि आप कार्ड को फिर से जारी कराना चाहते हैं, तो "रिइश्यू कार्ड" पर क्लिक करें। अंत में 'सबमिट' पर क्लिक करें।
मोबाइल ऐप के जरिए
एसबीआई कार्ड मोबाइल ऐप पर अपने खाते में लॉग इन करें। ऊपर बाईं ओर "मेनू" पर टैप करें और "सर्विस रिक्वेस्ट्स" पर क्लिक करें। "रिपोर्ट लॉस्ट/स्टोलन" कार्ड पर टैप करें। कार्ड नंबर का चयन करें जो खो गया है या चोरी हो गया है। अगर आप इसे फिर से जारी करना चाहते हैं, तो "रीइश्यू कार्ड" पर टैप करें। अंत में "सबमिट करें" पर टैप करें।
आईवीआर के माध्यम से खोए/चोरी हुए क्रेडिट कार्ड की रिपोर्ट ऐसे करें
एसबीआई कार्ड हेल्पलाइन 1860-180-1290 या 39-02-02-02 (इससे पहले एसटीडी कोड शामिल करें) पर कॉल करें और अपनी पसंदीदा भाषा चुनें। गुम/चोरी हुए कार्ड की रिपोर्ट करने के लिए 2 दबाएं। वेबसाइट के माध्यम से कार्ड को फिर से जारी करने का अनुरोध करने के लिए, sbicard.com पर लॉग ऑन करें और 'रिक्वेस्ट्स' पर क्लिक करें। "रीइश्यू/रिप्लेस कार्ड" पर क्लिक करें। कार्ड नंबर चुनें। 'सबमिट' पर क्लिक करें।
मोबाइल ऐप से रीइशयू
यदि आप मोबाइल ऐप के माध्यम से कार्ड को फिर से जारी करने का अनुरोध करना चाहते हैं, तो sbicard मोबाइल ऐप में लॉग इन करें। ऊपर बाईं ओर "मेनू टैब" पर टैप करें। "सर्विस रिक्वेस्ट्स" पर टैप करें। "रीइश्यू/रिप्लेस कार्ड" पर टैप करें। कार्ड नंबर चुनें। "सबमिट करें" पर टैप करें। आपको 100 रुपये का शुल्क देना होगा + फिर से जारी / रिप्लेस के मामले में टैक्स वसूल किया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications