एसबीआई ने एक बार फिर से ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन ऑफर पेश किये है। अगर आप भी सिडान कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए हुंडई की औरा एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
नई दिल्ली: एसबीआई ने एक बार फिर से ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन ऑफर पेश किये है। अगर आप भी सिडान कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए हुंडई की औरा एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। क्योंकि देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) हुंडई औरा पर खास ऑफर दे रहा है। इस ऑफर की जानकारी एसबीआई ने ट्वीट के जरिए दी है। SBI ने फिर दिया झटका, RD की घटाई ब्याज दर ये भी पढ़ें
इस तरह बुकिंग कर उठाएं फायदा
एसबीआई की ट्वीट के मुताबिक, एसबीआई के योनो ऐप पर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाली हुंडई औरा बुक करने पर ढेरों ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। एसबीआई योनो ऐप पर कार की बुकिंग और कार लोन लेने पर प्रोसेसिंग फीस में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। वहीं कार लोन के ब्याज पर 0.25 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, कार की डिलिवरी में प्राथमिकता दी जाएगी।
हुंडई औरा की डिजाइन और लुक काफी दमदार
जिस तरह एक्सेंट, ग्रैंड आई10 पर बेस्ड थी, वैसे ही औरा को Grand i10 Nios पर बेस्ड बताया जा रहा है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है, क्योंकि डिजाइन और लुक के मामले में औरा आगे से एकदम Nios जैसी दिख रही है। इसमें सेटिन फ्रंट ग्रिल, प्रोजेक्टर टाइप हेडलैंप्स और फॉग लैंप्स के साथ R15 Diamond Cut अलॉय व्हीलस दिए गए हैं। कार के रियर में स्पोर्टी बंपर दिया गया है और 3D आउटर लेंस के साथ एलईडी टेललैंप दिए गए हैं।
हुंडई औरा की इंजन भी खास
इस कार को कंपनी BS6 पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ पेश किया है। इसकी खास बात ये है कि इसमें कम वाइब्रेशन, बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा माइलेज मिलेगा। इसके साथ ही हुंडई औरा देश की पहली अपने सेगमेंट की ऐसी सिडान कार है, जिसमें BS6 Turbo Charged Petrol Engine दिया गया है। ऑरा में 83hp की पावर देने वाला 1.2-litre BS-VI T-GDI पेट्रोल इंजन, 100hp की पावर देने वाला 1.0-litre turbo petrol इंजन और 75hp की ताकत देने वाला डीजल इंजन मिल रहा है।
जानिए कार की कीमत और फीचर्स के बारे में
औरा की कीमत को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसका एक्स-शोरूम प्राइस 5.8 लाख रुपए से 8.7 लाख रुपए के बीच रखेगी। ये कार भारत में अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होगी और तभी इसकी असल कीमत के बारे में भी पता चल सकेगा। औरा में आपको 8 इंच का बड़ी टचस्क्रीन वाला इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। जो कि Android Auto और Apple CarPlay दोनों को ही सपोर्ट करता है। इसमें Arkamys Premium साउंड, 5.3 इंच का डिजिटल स्पीडोमीटर एंड मल्टी इनफॉर्मेशन डिस्प्ले के साथ वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications