स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। एसबीआई कस्टमर घर बैठे ऑनलाइन अपने अकाउंट में नॉमिनी रजिस्टर करा सके हैं।
नई दिल्ली, मार्च 6। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। एसबीआई कस्टमर घर बैठे ऑनलाइन अपने अकाउंट में नॉमिनी रजिस्टर करा सके हैं। अच्छी बात ये है कि इसके लिए बैंक की ब्रांच जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो अगर आपके अकाउंट में भी नॉमिनी डिटेल अपडेट नहीं है तो आपको ये चेंज कर देनी चाहिए।
घर बैठे ऑनलाइन जोड़ सकते हैं नॉमिनी का नाम
दरअसल, नॉमिनी अकाउंट का ट्रस्टी बन जाता है और दुर्भाग्यवश अकाउंट होल्डर को कुछ हो जाता है तो बैंक अकाउंट के पैसे का अधिकार उसी व्यक्ति के पास होता है। चलिए अपनी खबर के जरिए आपको बताते हैं कि आप किस तरह से अपने अकाउंट में नॉमिनी डिटेल अपडेट कर सकते हैं। साथ ही अगर आपको अपने नॉमिनी की डिटेल के बारे में पता नहीं है तो भी आप ऑनलाइन माध्यम से इसे चेक कर सकते हैं और अपने हिसाब से अपडेट कर सकते हैं। बता दें कि बैंक अकसर अपने ग्राहकों को कहते रहता है कि नॉमिनी का नाम जोड़ने के लिए अब एसबीआई के ग्राहक हमारी ब्रांच में जाकर या अपनी वेबसाइट http://onlinesbi.com पर जाकर लॉग इन कर सकते हैं। SBI के नाम पर असली या फर्जी ई-मेल को ऐसे पहचाने, बच जाएगा नुकसान

तीन तरह से नॉमिनी जोड़ सकते हैं नाम
- सबसे पहले बैंक शाखा में जाकर
- ऑनलाइन एसबीआई नेट बैंकिंग के जरिए
- योनो एसबीआई मोबाइल बैंकिंग के जरिए
ऐप के जरिए अपडेट करें नॉमिनी का नाम
- पहले योनो लाइट एसबीआई एप पर लॉगिन करना है।
- होम बटन पर क्लिक कर सर्विस रिक्वेस्ट विकल्प पर क्लिक करना है।
- सर्विस रिक्वेस्ट पर क्लिक करने पर जो पेज खुलेगा वहां ऑनलाइन नॉमिनेशन का विकल्प दिया गया है।
- क्लिक करने पर अकाउंट डिटेल सलेक्ट करना है और नॉमिनी की पूरी जानकारी अपडेट करनी है।
- नॉमिनी के साथ रिलेशनशिप की भी जानकारी भी फिल करनी है।
- अगर पहले से कोई नॉमिनी है और उसे अपडेट करना है तो सबसे पहले कैंसिल नॉमिनेशन के जरिए वर्तमान नॉमिनी को कैंसिल करना होगा उसके बाद नए नॉमिनी की पूरी जानकारी भरनी होगी।
एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग के जरिए कैसे ऐड करें नॉमिनी
- इसके अलावा आप onlinesbi.com पर जाकर भी नॉमिनी का नाम अपडेट कर सकते हैं।
- इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको रिक्वेस्ट एंड इन्क्वॉयरी पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको 4 ऑप्शन दिखाई देंगे, जिसमें से आपको ऑनलाइन नॉमिनेशन पर क्लिक करना है।
- अब आपको नॉमिनी से जुड़ी सभी जानकारी फिल करनी है।
- जब यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा। ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद आपका नॉमिनी का नाम अपडेट हो जाएगा।
बैंक शाखा में जाकर
जॉइंट खाते में नॉमिनेशन करना है तो नॉमिनी बनाने की प्रक्रिया बैंक ब्रांच में जाकर ही पूरी करनी होगी। बैंक शाखा में जाकर नॉमिनी ऐड करने के लिए एक फॉर्म भरना होता है। यह फॉर्म https://bank.sbi/documents/16012/12924450/26082021_Nomination+Form+DA1.pdf/5c942ab6-e4e9-fb08-f115-4bebf5727c53?t=1629974391761 से भी डाउनलोड कर सकते हैं और भरकर बैंक में दे सकते हैं।
कैसे चेक करें अभी नॉमिनी डिटेल
अगर आपको अपनी नॉमिनी डिटेल की जानकारी नहीं है तो आप ऑनलाइन माध्यम से यह चेक कर भी सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन बैंकिंग में internet banking>> Requests>> Inquiry >> Online Nomination के जरिए नॉमिनेशन चेक करना होगा।
क्यों जरूरी होता है नॉमिनी बनाना
आपको बता दें अगर कभी भी खाताधारक के साथ कुछ घटित हो जाता है या फिर उसकी मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में आपके खाते में जमा राशि पर पूरा अधिकार खाताधारक के नॉमिनी का होता है। अगर खाते का नॉमिनी नहीं होता है तो आपका पैसा बैंक का हो जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications