एसबीआई, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बीएसबीडी अकाउंट, डिजिटल ट्रांजेक्शन, sbi, state bank of india, Coronavirus, BSBD account, Lockdown
नई दिल्ली: अगर आपका भी खाता एसबीआई में है तो यह खबर जरुर पढ़ लें। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई आपको कई सुविधाएं मुफ्त में देता है। जिनके बारे में काफी कम लोग जानते हैं। अगर आप भी एसबीआई बैंक से फ्री में मिलने वाली सर्विस के बारे में नहीं जानते तो हम आपको बता रहे हैं एसबीआई के इस अकाउंट मिलने वाली कुछ खास फैसिलिटी के बारे में। एसबीआई के बीएसबीडी अकाउंट के तहत अकाउंट होल्डर्स को वैसी सुविधाएं ही मिलेंगी, जो अन्य सेविंग अकाउंट पर नहीं होती हैं।
मिनिमम या मैक्सिमम बैलेंस रखने की जरूरत नही
जी हां एसबीआई बीएसबीडी अकाउंट के तहत इस खाते की सबसे बड़ी खासियत है कि इसके लिए किसी तरह का मिनिमम या मैक्सिमम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं है। इस खाते पर भी सालाना उतना ही ब्याज दिया जाता है, जितना स्टेट बैंक के दूसरे बचत खातों पर मिलता है। बेसिक रुपे एटीएम-कम-डेबिट कार्ड मुफ्त में जारी किया जाता है, साथ ही कोई वार्षिक रखरखाव शुल्क भी नहीं वसूला जाता है।
इतना ही नहीं एनईएफटी और आरटीजीएस जैसे इलेक्ट्रॉनिक भुगतान चैनलों के माध्यम से किसी भी प्रकार के लेन-देन में कोई शुल्क नहीं देय होता है।
नहीं लगता किसी प्रकार का कोई शुल्क
इसके साथ ही केंद्रीय और राज्य सरकार द्वारा तैयार चेक को निकालते और जमा करते समय कोई शुल्क नहीं देना होता है। खाता बंद करते समय भी ग्राहकों से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। हालांकि, यहां ग्राहकों को यह जानना जरूरी है कि इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए उनके पास एसबीआई बैंक का कोई अन्य खाता नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, ग्राहकों को हर महीने चार बार पैसे निकालने की छूट मिलेगी।
जान लें खाता खोलने की मुख्य शर्तें
अगर आप भी एसबीआई बीएसबीडी अकाउंट खुलवाना चाहते है तो आपको बता दें कि खाता खोलने के कुछ शर्त रखें गए है। इस खाते को खोलने के लिए सबसे मुख्य शर्त है कि ग्राहक का कोई दूसरा बचत खाता नहीं होना चाहिए। अगर कोई सेविंग या बेसिक सेविंग अकाउंट है तो ग्राहक को उसे 4 हफ्ते के अंदर बंद कराना होगा।
बैंक ने ग्राहकों को किया अलर्ट, इस तरह हो रही पैसों की चोरी
दूसरी ओर बता दें कि एसबीआई ने अपने 44 करोड़ से ज्यादा खाताधारकों को साइबर क्राइम के बारे में अलर्ट किया है। एसबीआई ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पोस्ट कर कहा, जालसाज नए तरीके और तकनीक से लोगों को चूना लगा रहे हैं। बैंक ने ट्वीट में कहा, जालसाज साइबर क्राइम करने के लिए नए तरीके और तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत में एक नए तरीके से लोगों को ठगा जा रहा है। बता दें कि इससे पहले, बैंक ने ने कर्ज किस्त भुगतान (ईएमआई) में दी गयी राहत का फायदा उठा सकने वाले ठगों को लेकर ग्राहकों को सतर्क किया है। बैंकों ने ग्राहकों से कहा है कि वे ओटीपी और पिन जैसी संवदेनशील जानकारियां धोखेबाजों को बताने से बचें। एसबीआई ने कहा कि एसएमएस में SBI NetBanking Page के समान दिखने वाले पेज भेज रहे हैं। अगर आपको इस तरह के एसएमएस प्राप्त हो तो आप तुरंत इसे डिलीट कर दें। आप इसके झांसे में न आएं जिसमें आपके पासवर्ड या खाते की जानकारी अपडेट करने के लिए कहा गया है। http://www.onlinesbi.digital एक फेक वेबसाइट है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications