एक तरफ जहां पूरा देश जानलेवा कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहा है। सरकार ने कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए 21 दिन का लॉकडाउन लगा रखा है।
नई दिल्ली: एक तरफ जहां पूरा देश जानलेवा कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहा है। सरकार ने कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए 21 दिन का लॉकडाउन लगा रखा है। वहीं दूसरी ओर लॉकडाउन के दौरान धोखाधड़ी के शिकार होने की खबरें भी आ रही हैं। इन दिनों साइबर क्रिमिनल्स नए तरीके से लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं। कहीं कोरोना रिलीफ फंड के लिए डोनेशन मांगा जा रहा है तो कहीं कोरोना से बचाव के फर्जी ऐप के जरिए लोगों की डिटेल चुराई जा रही हैं। इस तरह के फ्रॉड से बचाव के लिए देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने लोगों को सतर्क किया है।
एसबीआई ने कहा, साइबर क्रिमिनल्स से सतर्क और सावधान रहें
एसबीआई ने लोगों को इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए कुछ उपाय सुझाए हैं। इन उपायों को अपनाकर कोई भी व्यक्ति फर्जीवाड़े से बचा रह सकता है। एसबीआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मौजूदा समय में पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। ऐसे में साइबर क्रिमिनल्स ने लोगों से पैसे ऐंठने के लिए नए नए तरीके ईजाद कर लिए है। बैंक ने ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है और सावधान रहने को कहा है। जानकारी दें कि एसबीआई ने ट्वीट कर बताया, दुनिया एक घातक महामारी से लड़ रही है और साइबर-अपराधियों ने सबसे नवीन तरीकों से लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मौजूदा समय में आप सतर्क और सावधान रहें। बता दें कि एसबीआई ने ग्राहकों साइबर क्रिमिनल्स से बचने के सात सेफ्टी टिप्स बताए हैं। इन सेफ्टी टिप्स को फॉलो कर आप अपने खाता को धोखेबाजों से बचा सकते हैं। तो चलिए जानतें हैं फ्रॉड से बचने से कुछ सेफ्टी टिप्स।
फ्रॉड से बचने के ये है आसान सेफ्टी टिप्स
- कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन स्थिति में फ्रॉड करने वाले भी ऐक्टिव हो गए हैं और फ्रॉड यूपीआई आईडी से डोनेशन मांग रहे हैं। बैंक ने कहा, फ्रॉड यूपीआई आईडी से डोनेशन मांगने वालों से सावधान रहें।
- किसी भी ई-कॉमर्स साइट पर अपने कार्ड की डिटेल कभी सेव नहीं करें।
- फंड ट्रांसफर करने से पहले पैसे प्राप्त करने वाले की पहचान की जांच करें।
- इसके साथ ही अनचाहे ई-मेल पर अपना सेंसेटिव इंफॉर्मेशन नहीं दें।
- कोरोना वायरस से संबंधित किसी भी खबर पर क्लिक करने से पहले उसकी जांच करें।
- विश्वसनीय स्रोत से तथ्य साझा करें।
- वहीं जब आप स्कैम को देखें तो उसकी रिपोर्ट करें।
एसबीआई ने कर्मचारियों को चेताया, सोशल मीडिया पोस्ट पर होगी कार्रवाई
कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। इस लॉकडाउन में भी बैंकों का कामकाज चल रहा है। इस वजह से बैंक के कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और लोग सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। ऐसे में देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपने कर्मचारियों के लिए एक सकुर्लर जारी किया है। इस सर्कुलर में कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि अगर वे सोशल मीडिया में बैंक के कामकाज को लेकर कोई गलत पोस्ट करेंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक एसबीआई ने कहा कि हमने बैंक की शाखाओं और कार्यालयों के कामकाज से संबंधित सोशल मीडिया पोस्टों में बढ़ोतरी देखी है। कई ऐसी पोस्ट हैं जिनमें कोविड-19 महामारी के संदर्भ में बैंक का परिचालन बंद नहीं करने पर आलोचना की गई है, और जहां ऐसे महत्वपूर्ण समय में बैंक की भूमिका की बहुत कम सराहना की गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications