नई दिल्ली, जुलाई 21। भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने के लिए व्हाट्सएप बैंकिंग सर्विस को शुरू करने का ऐलान किया है। एसबीआई के ग्राहक बैंक की कुछ बैंकिंग सेवाओं तक एक्सेस के लिए व्हाट्सएप का उपयोग कर सकते हैं। ये कई लोगों के लिए सुविधाजनक हो सकता है। असल में इस नयी फैसिलिटी से ऐप डाउनलोड करने या एटीएम जाने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। कुछ दिन पहले एसबीआई के अध्यक्ष दिनेश खरा ने बैंकिंग के लिए व्हाट्सएप का उपयोग करने की योजना का खुलासा किया था।
कराना होगा रजिस्ट्रेशन
एसबीआई व्हाट्सएप बैंकिंग के जरिए इस सर्विस का उपयोग करने के लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। आप 7208933148 पर WAREG, अपना अकाउंट नंबर और उनके बीच एक स्पेस के साथ एसएमएस भेजें। एक बात याद रखें कि यह एसएमएस उसी फोन नंबर से भेजना है जो आपके एसबीआई खाते से लिंक हो।
ये होगा व्हाट्सएप बैंकिंग नंबर
एसबीआई व्हाट्सएप बैंकिंग के लिए जब सफलतापूर्वक आपका रजिस्ट्रेशन हो जाए तो एसबीआई के नंबर 90226-90226 से आपके व्हाट्सएप फोन पर एक संदेश भेजा जाएगा। इस नंबर को सेव करें। फिर "Hi SBI" लिख कर 90226 90226 पर भेजें या आपको मिले व्हाट्सएप मैसेज पर रिप्लाई करें। मैसेज भेजने के बाद आपको नीचे नोटिस मिलेगा। आप अपने खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। इतना ही नहीं आपको यहीं से मिनी स्टेटमेंट से मिल जाएगा।
एसबीआई कार्ड की व्हाट्सएप सर्विसेज
इसके अलावा इस प्लेटफॉर्म से एसबीआई क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को व्हाट्सएप-आधारित सेवाएं मिलती हैं। एसबीआई क्रेडिट कार्ड धारक इसका उपयोग अपने खाते की समरी, रिवॉर्ड पॉइंट, बकाया राशि और अन्य जानकारी को चेक कर सकते हैं। इसके लिए साइन अप करने के लिए, कार्डधारकों को 9004022022 नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज "OPTIN" भेजना होगा। इस सर्विस के लिए साइन अप करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल फोन से मोबाइल ऐप या 08080945040 पर मिस्ड कॉल का उपयोग कर सकते हैं।
एसबीआई ने एलआईसी को पछाड़ा
भारतीय स्टेट बैंक सबसे अधिक वैल्यू वाली लिस्टेड सरकारी कंपनी बन गई है। इसने बीमा दिग्गज भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को मार्केट कैपिटल के मामले में पीछे छोड़ दिया है। इस समय एसबीआई की मार्केट कैपिटल 4.57 लाख करोड़ रु है, जबकि एलआईसी की मार्केट कैपिटल 4.35 लाख करोड़ रु है। राज्य के स्वामित्व वाला पीएसयू बैंक बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट-कैप रैंकिंग में सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गया है। बीएसई के आंकड़ों से पता चलता है कि एलआईसी 4.35 लाख करोड़ रुपये की मार्केट कैपिटल के साथ सूची में आठवें स्थान पर खिसक गयी है।
एसबीआई का शेयर
एसबीआई का शेयर बीते 5 दिन में 6.52 फीसदी और 1 महीने में 14.37 फीसदी उछला है। बीते 6 महीनों में यह 3.63 फीसदी ऊपर चढ़ा है। 2022 में अब तक इसका रिटर्न 8.75 फीसदी रहा है। इसके 1 साल का रिटर्न रहा है 21.34 फीसदी। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 549.05 रु और निचला स्तर 401.30 रु रहा है। एसबीआई के कर्मचारियों की 2,44,250 के करीब है। एसबीआई की गिनती लार्ज कैप कंपनियों में होती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications