देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को अपना पासवर्ड बदलने की सलाह दी है।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को अपना पासवर्ड बदलने की सलाह दी है। एसबीआई ने टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क के बेटे के नाम से प्रभावित होकर ग्राहकों को अपना पासवर्ड बदलने की सलाह दी है। एसबीआई ने कहा है कि हमें अपने बच्चों का नाम यूनिक रखना चाहिए और पासवर्ड को हमेशा स्ट्रांग रखना चाहिए। इसके साथ ही एसबीआई ने यह भी कहा कि हमें अपने बच्चों के नाम का पासवर्ड नहीं रखना चाहिए। दरअसल, एलन मस्क ने अपने बेटे का ऐसा यूनिक नाम रखा है, जिसके बारे में शायद ही कभी किसी ने सोचा हो। उन्होंने अपने बेटे का नाम X Æ A-12 मस्क रखा है। यही कारण है कि एलन के बेटे का नाम सोशल मीडिया में छाया हुआ है।
एसबीआई ने ट्वीट के जरिए पासवर्ड स्ट्रांग रखने की दी सलाह
एसबीआई ने अपने एक ट्वीट में टेस्ला के सीईओ के बेटे का नाम लिखते हुए ग्राहकों को अपने पासवर्ड अपडेट करने की सलाह दी है। ट्वीट के जरिए अपने ग्राहकों को इस नाम की तरह इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड भी यूनीक रखने को कहा है। साथ ही यह भी ध्यान रखने को कहा कि वह परिवार के सदस्यों का नाम ना हो, क्योंकि इससे आपके अकाउंट की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। एसबीआई ने ट्वीट में कहा, कि हम अपना पासवर्ड मजबूत और बच्चे का नाम यूनीक पसंद करते हैं। इसमें एलन मस्क के बच्चे का नाम X Æ A-12 मस्क पासवर्ड के रूप में दिखाया गया है। स्टेट बैंक ने कहा कि पासवर्ड अपडेट करने के लिए आपको याद दिला दें और यह अपने परिवार के सदस्यों का नाम ना रखें। इस तरह के पासवर्ड का अनुमान लगाना हैकर्स के लिए हैक करना आसान होता है।
ऑनलाइन बैंकिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान
कोरोना वायरस के चलते देशभर में चल रहे लॉकडाउन के चलते बड़ी संख्या में लोग बैंक की ब्रांच में जाने से बच रहे हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए बैंकिंग ट्रांजेक्शन कर रहे हैं। इसका फायदा उठाने के लिए ऑनलाइन ठगी करने वाले भी बहुत से लोग सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ग्राहकों को ठगी से बचाने के लिए कुछ टिप्स बताए हैं। इनको टिप्स को ध्यान में रख कर आप ठगी से बच सकते हैं।
ग्राहक इन टिप्स को ध्यान रखें नहीं होगी ठगी
- अपने बैंक की वेबसाइट पर जाने के लिए आप सीधे एड्रेस बार पर बैंक की वेबसाइट का यूआरएल टाइप करें।
- मोबाइल पर प्ले स्टोर, से कोई भी एप्लीकेशन डाउनलोड करते समय सतर्क रहें।
- ये सभी कई तरह की ऑनलाइन बैंकिंग एप्लीकेशन ऑफर करते हैं। हो सके तो एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद उसे अच्छे से जांच लें कि आपने ओरिजनल एप्लीकेशन ही डाउनलोड की है की नहीं।
- अगर आपको किसी ने किसी ई मेल या मैसेज के जरिए बैंक का लिंक भेजा हो उस पर कभी न क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने पर आपका फोन या सिस्टम हैक किया जा सकता है।
- एसबीआई किसी भी ग्राहक से फोन, मैसेज या मेल के जरिए कोई पर्सनल जानकारी नहीं मांगता है।
- ऐसे में अगर आपके पास इस तरह का कोई मेल, मैसेज या फोन आया हो तो आप इसका कोई जवाब न दें।
- आप इसकी शिकायत तुरंत on report.phishing@sbi.co.in पर दें।
- अगर आपको कोई इनाम जीतने की खबर मेल से मिलती है और आपसे आपकी पर्सनल जानकारी मांगी जाती है तो कभी न दें। इसके जरिए आपसे ठगी का प्रयास किया जा सकता है।
- इस बात का ध्यान रखें की आपके सिस्टम में कोई फायर वॉल काम कर रही हो। आप अपना एंटीवायरस समय समय पर अपडेट करते रहे। अपने कंप्यूटर को नियमित तौर पर स्कैन करें। अगर कोई वायरस मिलता है तो तुरंत उसे सिस्टम से हटा दें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications