SBI Surya Shakti Solar Finance Scheme: मोदी सरकार घरों में सोलर सिस्टम लगाने की स्कीम चला रही है। वहीं इस स्कीम का अगर कोई फायदा उठाना चाहता है तो उसे एसबीआई लोन आसानी से दे रहा है। इसके लिए एसबीआई ने विशेष फाइनेंस स्कीम शुरू की है।
देश में सोलर सिस्टम को बढ़ावा दिया जा रहा है, हालांकि शुरुआती लागत ऊंची होने की वजह से लोग या कारोबारी सोलर सिस्टम लगा नहीं पा रहे हैं। लंबी अवधि के लिए जेब पर इसके फायदों को देखते हुए बैंक और सरकार सोलर सिस्टम लगाने के लिए आसान योजनाएं पेश की हैं।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सूर्य शक्ति सोलर फाइनेंस स्कीम शुरू की है। इस स्कीम का फायदा एमएसएमई और कारोबारी संस्थान उठा सकते हैं। इस स्कीम के तहत एक मेगावॉट क्षमता तक का रूफ टॉप या ग्राउंड माउंटेड ग्रिड कनेक्टेड सिस्टम लगाने के मदद ली जा सकती है।
एसबीआई की इस स्कीम का फोकस एसएमई और कारोबारियों पर है। स्कीम के तहत इन कारोबारियों को टर्म लोन उपलब्ध कराया जाता है। इसके तहत अधिकतम 4 करोड़ रुपये तक का लोन लिया जा सकता है। स्कीम में कर्ज की दरें कर्ज उठाने वाले की रेटिंग के आधार पर होती हैं।
एसबीआई की इस स्कीम के तहत लोन अधिकतम 10 साल के लिए दिया जाता है। लोन की प्रोसेसिंग फीस कर्ज की रकम का एक फीसदी होगा। प्री पेमेंट चार्ज शून्य हैं। इस स्कीम में अन्य शुल्क नहीं हैं। इस स्कीम के तहत पैसों के लिए प्रमोटर या पार्टनर या डायरेक्टर की तरफ से पर्सनल गारंटी ली जाएगी, हालांकि कोलेटरल सिक्योरिटी अनिवार्य नहीं है।
एसबीआई ने बताया है कि एमएसएमई के लिए कर्ज दरें ईबीआर यानि एक्सटर्नल बेंचमार्क बेस्ड लैंडिंग रेट्स पर आधारित होगी। फिलहाल ईबीआर रेपो रेट से 2.65 फीसदी अतिरिक्त हैं। रेपो रेट्स 6.5 फीसदी पर हैं, यानि सोलर सिस्टम के लिए एमएसएमई की कर्ज दरें 9.15 फीसदी से शुरू होंगी।
वहीं नॉन एमएसएमई के लिए कर्ज दरें एमसीएलआर यानि मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लैंडिग रेट्स पर आधारित होंगी। 6 महीने की एमसीएलआर 8.55 फीसदी और एक साल की एमसीएलआर 8.65 फीसदी और दो साल की एमसीएलआर 8.75 फीसदी हैं। एमसीएलआर की अवधि वो समय सीमा होती है, जब दरों की समीक्षा होता है। आमतौर पर लोन की दरें एक साल की एमसीएलआर पर तय होती हैं।
कौन ले सकता है एसबीआई सूर्य शक्ति सोलर फाइनेंस स्कीम का फायदा
- एसएमई और ऐसे कारोबारी जो कैप्टिव इस्तेमाल के लिए एक मेगावॉट तक का सोलर सिस्टम लगाना चाहते हैं।
- लोन के लिए जरूरी होगा कि एप्लीकेशन देने वालों का सिबिल स्कोर 650 से कम न हो।
- सोलर सिस्टम ग्रिड से कनेक्टेड हो, एमएसएमई यूनिट के पास उद्यम रजिस्ट्रेशन नंबर होना जरूरी है। सोलर सिस्टम का प्लान ऐसा होना चाहिए की हर महीने इससे होने वाली बचत कम से कम कर्ज की ईएमआई से अधिक होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: 7th Pay Commission: मार्च में सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है गिफ्ट, बढ़ जाएगा वेतन
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications