नई दिल्ली, जनवरी 29। तीन दिन बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश करने जा रही हैं। उससे पहले शेयर बाजार में केवल एक दिन सोमवार 31 जनवरी को कारोबार होगा। बता दें कि बीते कुछ दिनों में शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। आम तौर पर देखा गया है बजट से पहले निवेशक सावधान रहते हैं। हाल ही में शेयर बाजार में आई गिरावट के पीछे भी ये एक कारण रहा है। इसलिए अब बजट के बाद ही शेयर खरीदना एक अच्छा और समझदारी भरा कदम हो सकता है। यदि आप बजट के बाद शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो हम आपको यहां बढ़िया टिप्स दे देते हैं, जो आपके बहुत काम आएंगे।
वैल्यू इंवेस्टिंग
दुनिया के मशहूर निवेशक वॉरेन बफेट कहते हैं कि प्राइस वह है जो आप चुकाते हैं और वैल्यू वह है जो आपको मिलता है। इसलिए वैल्यू इनवेस्टर्स वे इनवेस्टर्स होते हैं, जो उन शेयरों की तलाश करते हैं, जिनके लिए उन्हें लगता है कि वे अंडरवैल्यूड हैं। अंडरवैल्यू का मतलब होता है सस्ता शेयर और यहां सस्ते का मतलब कीमत से नहीं है। प्राइस-अर्निंग रेशियो (पी/ई) सस्ते शेयरों की पहचान करने का मुख्य फैक्टर है। हाई पी/ई अनुपात बताता है कि कंपनी की कमाई की तुलना में स्टॉक की कीमत अधिक है। दूसरी ओर लो पी/ई अनुपात बताता है कि कंपनी की कमाई की तुलना में शेयर की कीमत कम है और इसलिए अंडरवैल्यूड है। ऐसे शेयर खरीदने में फायदे की उम्मीद बहुत अधिक होती है।
ग्रोथ इंवेस्टिंग
ये उस तरह के निवेशक होते हैं जो लगातार बाजार में अगले बड़े स्टॉक की तलाश में रहते हैं। यानी ऐसे शेयरों की तलाश करते हैं जो मजबूत रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं। ग्रोथ निवेशक मुख्य रूप से उस क्षेत्र की संभावनाओं को तलाशते हैं जिसमें स्टॉक अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। सरल शब्दों में कहें तो उन कंपनियों की तलाश करते हैं जिनमें भविष्य में अच्छी ग्रोथ हासिल करने क्षमता हो।
मोमेंटम इंवेस्टिंग
मोमेंटम निवेशक वे हैं जो मानते हैं कि "ट्रेंड उनका दोस्त है"। इस तरह के निवेशक मुख्य रूप से तकनीकी विश्लेषक होते हैं जो ट्रेंड के साथ चलते हैं। जब नया अपट्रेंड या डाउनट्रेंड शुरू होता है तो वे स्टॉक में एंट्री करते हैं और स्टॉक को तब तक होल्ड करते हैं जब तक कि ट्रेंड उल्टी दिशा में जाना न शुरू हो जाए।
बॉटमलाइन
शेयर बाजार में निवेश करते समय आपको सब्र रखना चाहिए और विभिन्न फाइनेंशियल एसेट्स, जैसे इंडेक्स फंड के जरिए, अपने निवेश में डायवर्सिफिकेशन लाना चाहिए, जो लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देते हैं।
शुरुआत में क्या करें
अंतिम सलाह ये है कि शुरुआत में केवल बड़ी कंपनियों के शेयरों में निवेश करें। आपके लिए टॉप 200 कंपनियों में निवेश करना एक सुरक्षित ऑप्शन है। यह सुनिश्चित करेगा कि आप जंक स्टॉक में एंटर नहीं हुए हैं। यही शेयर आपके लिए सबसे अच्छे और सेफ रिटर्न सुनिश्चित करेंगे। इक्विटी मार्केट ने निवेशकों को लंबी अवधि में पैसा बनाने में मदद की है। इसलिए अच्छे शेयर लंबी अवधि के लिए खरीदें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications