
Share Investment Tricks : शेयर बाजार में निवेशक लंबी अवधि में शानदार रिटर्न हासिल कर सकते हैं। हालांकि, शेयर बाजार में पैसा कमाना उन शुरुआती लोगों के लिए मुश्किल साबित हो सकता है, जिन्हें शेयर बाजार के काम करने के तरीके के बारे में कम या बिल्कुल जानकारी नहीं है। वैसे तो शेयर बाजार में सफलता के लिए कोई निश्चित शॉटकर्ट फॉर्मूला नहीं है, पर कुछ तरीकों से आप सही निवेश स्ट्रेटेजी का पता लगाकर यहां से पैसा बना सकते हैं। यहां हम आपके साथ ऐसे ही कुछ टिप्स शेयर करेंगे, जो आपको शेयर बाजार से प्रोफिट हासिल करने में मदद कर सकते हैं।
निवेश करने से पहले टार्गेट सेट करें
टार्गेट बेस्ड निवेश से आपको अपने फाइनेंशियल लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ने में मदद कर सकती है। इसके लिए आप अपनी फाइनेंशियल जरूरतों का आकलन करें और उन्हीं के अनुसार अपने शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म लक्ष्यों को तय करें। इससे आपको अपने निवेश की अवधि, लक्ष्य राशि और अपनी जरूरतों के लिए सबसे बेहतर निवेश ऑप्शन की पहचान करने में मदद मिलेगी। शुरुआत में आप ब्लूचिप (लार्ज कैप) शेयरों में निवेश करें।
शेयर बाजार की बेसिक बातों को समझें
इससे पहले कि आप अपनी मेहनत की कमाई को शेयर बाजार में निवेश करें, इसकी जरूरी और बेसिक बातों को जानें। जानें कि शेयर बाजार कैसे काम करता है, शेयर बाजार को क्या ऑपरेट करता है, स्टॉक की कीमतों को क्या चीजें प्रभावित करती हैं, ट्रेडिंग और निवेश की कौन सी स्ट्रेटेजी बेहतर होती है। इस तरह की बेसिक बातें समझे बिना शेयर बाजार में उतरने वाला निवेशक अपना पैसा गंवा सकता है।
रिसर्च है जरूरी
निवेशक अकसर उस कंपनी के बारे में रिसर्च नहीं करते जिसमें वे निवेश करना चाहते हैं। कुछ लोग समय की कमी होने की बात कहते हैं या वे इस तरह का प्रयास नहीं करना चाहते। कुछ को पता ही नहीं होता कि रिसर्च कैसे करनी है। बता दें कि किसी भी कंपनी की फाइनेंशियल रिपोर्ट पढ़कर शुरुआत करें, फिर बॉर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की योग्यता जानें और कंपनी और उसके सेक्टर पर खुद रिसर्च करें कि उसमें ग्रोथ की कितनी संभावना है।

मजबूत कंपनियों को चुनें
आपको मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों में निवेश करने पर विचार करना चाहिए। ऐसी कंपनियां न केवल लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न दे सकती हैं बल्कि निवेशकों को अधिक लिक्विडिटी भी देती हैं। बेसिक तौर पर मजबूत कंपनियों में शेयर बाजार का उतार-चढ़ाव वहन करने की भी क्षमता होती है। इस तरह ये निवेश के लिए बेहतर और सुरक्षित रूट है।
अफवाहों के आधार पर खरीदारी न करें
शेयर बाजार में आपको अफवाहों के आधार पर निवेश करने से सख्ती से बचना चाहिए। केवल इसलिए शेयर न खरीदें क्योंकि हर कोई इसमें निवेश कर रहा है। यहां तक कि अगर कोई दोस्त या रिश्तेदार किसी स्टॉक का सुझाव देता है, तो भी आंख मूंदकर उनकी सलाह न मानें। निवेश करने से पहले स्टॉक के बारे में रिसर्च करें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications