Sovereign Gold Bond Investment: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड आपको कम कीमत में फिजिकल गोल्ड बॉन्ड खरीदने का मौका देती है। फिजिकल गोल्ड से अलग सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में गोल्ड को रखने और टैक्स की चिंता नहीं होती है।
ज्यादातर लोग और निवेशकों के मन में आजकल यही सवाल आ रहा है कि अगर पिछले साल का रिकॉर्ड देखें तो साल की पहली सीरिज जून में लेकर आई है। इस बार भी यह उम्मीद है कि सरकार 4 जून को नतीजों के बाद सीरीज जारी कर सकती है।

आपको बता दें कि पिछले सालों की बात करें तो आरबीआई एसजीबी की चार किश्ते जारी करता है। चलिए अब जानते हैं कि आप कैसे सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं।
एसजीबी में निवेश के फायदे
एसजीबी में निवेश के कई सारे फायदे होते हैं। इसमें आपको दोगुना मुनाफा मिलता है। एक तो मैच्योरिटी के समय निवेशक को मार्केट रेट के हिसाब से पैसा मिलता है और दूसरा इसमें सब्सक्राइबर्स को 2.5 फीसदी का ब्याज भी ऑफर किया जाता है।
इसके अलावा मिलने वाले रिटर्न पर भी लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस टैक्स नहीं लगता है. इसके अलावा ये GST के दायरे में नहीं आता है, फिजिकल गोल्ड पर 3% GST लगता है।
सिर्फ यही नहीं, अगर निवेशक ऑनलाइन पेमेंट के जरिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदते हैं तो उन्हें 50 रुपए प्रति ग्राम का डिस्काउंट मिलता है।
कोई भी निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को कोलैटरल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं यानि आपको इसपर लोन का भी ऑप्शन मिलता है। फिजिकल गोल्ड खरीदने पर आपको उसकी सुरक्षा की फिक्र करनी होती है, लेकिन SGB में सिक्योरिटी की कोई टेंशन नहीं रहती है।
एसजीबी में निवेश से पहले जान लीजिए ये बातें
एसजीबी में निवेश से पहले आपको यह समझना होगा कि आप कहां से इसे खरीद सकते हैं। एसजीबी को आप बैंकों से ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप इसे पोस्ट ऑफिस से भी खरीद सकते हैं। BSE, NSE के प्लेटफॉर्म से भी खरीदने का विकल्प मिलता है। स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन के जरिए भी एसजीबी को खरीदा जा सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोई भी व्यक्ति एसजीबी की मदद से एक फाइनेंशियल ईयर में कम से कम 1 ग्राम और ज्यादा से ज्यादा 4 किलो सोने में निवेश कर सकता है। गोल्ड बॉन्ड की अवधि बॉन्ड के जारी होने की तिथि से 8 वर्ष की होती है। हालांकि 5 साल बाद प्री-मैच्योर रिडम्पशन किया जा सकता है। आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, बैंक, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल),पोस्ट ऑफिस और स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई और एनएसई पर बेच सकते हैं।
ऐसे करें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश
- आप ऑनलाइन बी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं। ऑनलाइन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने के लिए आपके पास एसबीआई, पीएनबी, केनरा, आईसीआईसीआई या आरबीआई द्वारा रेगुलेटिड किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग होनी चाहिए।
- आपको नेट बैंकिंग में लॉग इन करके 'ई-सर्विस' में जाकर क्लिक करना होगा। यहां आपको सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सिलेक्ट करें।
- इसके बाद पंजीकरण फॉर्म भरें और अब आपको डिपॉजिटरी का चयन करना है। जहां आपका डीमैट अकाउंट है।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। अब नया पेज खुल जाएगा। इसमें आपको कितनी संख्या खरीदनी हैं वह भरें। उसके बाद नॉमिनी डिटेल्स दर्ज करें।
- अंत में आपके मोबाइल पर आया ओटीपी आएगा उसे दर्ज करें।इस तरह से पूरा प्रोसेस कंप्लीट हो जाएगा और आप एसजीबी में निवेश कर पाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications