SIR Form Submission Status; SIR Form Status Check: केंद्रीय चुनाव आयोग (Chief Election Commission Of India) देश के 9 राज्यों और त3 केंद्रशासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के जरिए मतदाता सूची का शुद्धीकरण कर रही है। इसके लिए चुनाव आयोग के प्रतिनिधि यानी बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) हर नागरिक के पास पहुंच रही है और SIR फॉर्म भरवा रही है।
चुनाव आयोग ने SIR में लगे अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि कोई योग्य मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल होने से वंचित न रहे। वहीं, कोई अयोग्य व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो जाए। हालांकि, इस प्रक्रिया ने कई मतदाताओं के मन में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। मतदाता अपने फॉर्म जमा करने के तरीकों और की अनुपलब्धता को लेकर चिंतित हैं, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि उनके SIR फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हुए हैं या नहीं।

यदि आप भी इस उलझन में हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे चंद मिनटों में यह पता कर सकते हैं कि आपका SIR फॉर्म जमा हुआ है या नहीं। इसके चुनाव आयोग ने एक आसान ऑनलाइन प्रणाली शुरू की है। इसके जरिए मतदाता अपने घर पर आराम से यह चेक कर सकते हैं कि उनका SIR फॉर्म सफलतापूर्वक अपलोड हो गया है या अभी लंबित यानी पेंडिंग स्थिति में है। यह सुविधा पारदर्शिता बढ़ाएगी और मतदाताओं की चिंता कम करेगी।
SIR फॉर्म का स्टेटस पता करने का स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
- अपने SIR फॉर्म की स्थिति जानने के लिए, सबसे पहले चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (voters.eci.gov.in) पर जाएं।
- पोर्टल खुलने पर, 'SIR से संबंधित 'फिल एन्यूमरेशन फॉर्म' अनुभाग चुनें।
- लॉग इन करने के लिए अपना मोबाइल या EPIC नंबर दर्ज करें और प्राप्त ओटीपी (OTP) से प्रणाली में प्रवेश करें।
- सिस्टम में सफलतापूर्वक लॉग इन करने के बाद, अपना राज्य और EPIC नंबर भरें।
- यदि बीएलओ ने फॉर्म अपलोड कर दिया होगा, तो स्क्रीन पर 'आपका फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो चुका है' का मेसेज दिखाई देगा।
- वहीं, यदि फॉर्म अपलोड नहीं हुआ है, तो वेबसाइट एक खाली फॉर्म प्रदर्शित करेगी, यह दर्शाता है कि आपका आवेदन अभी लंबित है और संभवतः उसे दोबारा जमा करने की आवश्यकता हो सकती है।
- बीएलओ अक्सर फॉर्म को अलग-अलग बैचों में अपलोड करते हैं, इसलिए तुरंत स्टेटस न दिखने पर कुछ समय इंतजार करना उचित है। हालांकि, यदि कई दिनों तक कोई अपडेट नहीं मिलता है, तो सीधे संबंधित बीएलओ से संपर्क साधना चाहिए।
- यदि आपने फॉर्म स्वयं ऑनलाइन जमा किया था और स्टेटस अब भी खाली दिख रहा है, तो उसे दोबारा सबमिट करना सबसे अच्छा विकल्प है। किसी भी गलत जानकारी या असामान्य स्थिति के मामले में तत्परता से संबंधित बीएलओ को सूचित करना आवश्यक है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications