कोरोनावायरस की वजह से ज्वेलरी की दुकानों पर बिलकुल सन्नाटा देखने को मिल रहा है। मौजूदा हालात ऐसी है कि कोरोना के कारण लोग घरों में रहना बेहतर समझ रहे है।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस की वजह से ज्वेलरी की दुकानों पर बिलकुल सन्नाटा देखने को मिल रहा है। मौजूदा हालात ऐसी है कि कोरोना के कारण लोग घरों में रहना बेहतर समझ रहे है। लेकिन इसी कोरोना काल में ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क ने वर्तमान समय को देखते हुए 200 से ज्यादा स्टोर में खास तरह की डिजिटल सर्विस शुरू किया है।

जिसमें लोगों को घर बैठे अपनी ज्वेलरी से जुड़ने की सुविधा है। बता दें कि वीडियो कॉलिंग, एन्डलेस आयसल, वर्च्युअल ज्वेलरी ट्राई ऑन, रियल टाइम लाइव असिस्टेड चैट और बुक एन अपॉइंटमेंट जैसी सुविधाएं तनिष्क के 200 से ज्यादा स्टोर्स में उपलब्ध हैं।
वीडियो कॉल के जरिए बुक करें ज्वेलरी
वर्च्युअल सुविधाओं के बारे में टाइटन कंपनी लिमिटेड के तनिष्क के एवीपी कैटेगरी मार्केटिंग और रिटेल ने बताया कि तनिष्क में शॉपिंग के अनुभव से जुडी कई बातों में बदलाव और सुधार लाने के लिए हम डिजिटल तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। ग्राहकों को घर पर रहकर ज्वेलरी देख सकते हैं और उनकी जानकारी पा सकते हैं। इसके साथ ही शॉपिंग के लिए एक्सपर्ट की राय भी ले सकते हैं। तनिष्क के स्टोर्स में कस्टमर्स वीडियो कॉल करके भी अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। इसमें कॉल कर और छोटा सा फॉर्म भरकर दिन और समय पहले से बुक कर सकते हैं। पहले से अपॉइंटमेंट बुक कर लेने से स्टोर में आपको व्यक्तिगत तौर पर सेवा मिलती हैं। इससे सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन हो जाता है।
वेबसाइट पर नई वर्चुअली ट्राई ऑन सुविधा उपलब्ध
मालूम हो कि तनिष्क के स्टोर पर मौजूद ज्वेलरी को आप वी़डियो कॉल कर देख भी सकते हैं और ज्यादा जानकारी ले सकते हैं। अगर आपको ज्वेवरी पसंद आती है तो तनिष्क स्वास्थ्य नियमों का पालने करते हुए इसे आपके घर तक पहुंचा देगी। इस डिजिटल सुविधा के तहत ज्वेलरी को वर्चुअली ट्राई कर सकते हैं। तनिष्क की वेबसाइट पर नई वर्चुअली ट्राई ऑन सुविधा का फायदा लेकर इयररिंग्स, पेंडेंट्स और नेकलेस और अलग-अलग प्रकार के ज्वलेरी आप वचुर्अली पहन कर देख सकते है। प्रॉडक्ट पर "ट्राई ऑन अवेलेबल" यह टैग लगाया गया है ताकि ग्राहक आसानी से समझे कि वह आभूषण वर्च्युअली पहना जा सकता है।
स्टोर्स में एन्डलेस आइसल की सुविधा
देश के किसी राज्य से प्रॉडक्ट पूरी कैटेगरी को दिखाई जा सके इसलिए कंपनी ने रिटेल नेटवर्क के सभी स्टोर्स को एकसाथ जोड़ने के लिए अपने स्टोर्स में एन्डलेस आइसल की सुविधा दी है। देश के अलग-अलग भागों से ग्राहकों को उनकी जरूरतें और पसंद के अनुसार सभी तरह के ज्वेलरी की खरीदारी करने का अवसर मिलेगा। तनिष्क ने अपने कस्टमर्स का खास ध्यान रखने के लिए, खास कर ऑनलाइन शॉपिंग पहली बार कर रहे कस्टमर को उनके सवाल, शंकाओं को दूर करने के लिए एक्सपर्ट से मदद की सुविधा भी देने जा रही है। इस सुविधा में ज्वेलरी की अलग-अलग डिज़ाइन्स, कैटेगरी में से चुनाव, अलग-अलग प्रॉडक्ट्स की तुलना करने में मदद की जाती है और कस्टमर्स की समस्याएं तुरंत सुलझाई जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications