टाटा मोर्ट्स की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खर्चीला होने वाला है। दरअसल, कार कंपनी ने अपने सभी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा कर दिया है। जी हां होली से ठीक पहले टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका
नई दिल्ली, मार्च 15। टाटा मोर्ट्स की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खर्चीला होने वाला है। दरअसल, कार कंपनी ने अपने सभी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा कर दिया है। जी हां होली से ठीक पहले टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपनी गाड़ियों की कीमतों को महंगा कर दिया है। टाटा मोर्ट्स ने जहां मार्च 2022 में अपनी कारों पर डिस्काउंट मुहैया कराए हैं, वहीं होली से ठीक पहले कंपनी ने ग्राहकों को झटका दिया है। इस तरह टाटा ने अपनी सभी कारों की कीमतों में इजाफे का ऐलान कर दिया है।

सभी कारों की कीमत फ्लैट 3,000 रुपये बढ़ा दी
इन कारों में टाटा नेक्सॉन, टाटा अल्ट्रोज, टाटा पंच, टाटा हैरियर, टाटा सफारी, टाटा टिआगो, टाटा टिगोर जैसी कारें शामिल हैं। कंपनी ने अलग-अलग मॉडल के हिसाब से कीमतें बढ़ाने की जगह इस बार सभी कारों की कीमतों में फ्लैट 3,000 रुपये का इजाफा किया है। कंपनी ने अपने पेट्रोल-डीजल के साथ इलेक्ट्रिक और सीएनजी गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी की है। ऐसे में आज हम आपको टाटा की सभी गाड़ियों की नई और पुरानी कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि टाटा की जो कार आप खरीदने वाले थे उसकी कीमतों में कितनी बढ़ोतरी हुई है। Maruti CNG Car : ये रही कारों की नई कीमतें, चेक करें आपके बजट में कौन
नई और पुरानी टाटा की पेट्रोल/डीजल की कारों के नाम
टाटा टियागो - शुरुआती और टॉप वैरिएंट की पुरानी कीमतें 5.20- 7.30 लाख रुपये थी, जो कि बढ़ोतरी के बाद शुरुआती और टॉप वैरिएंट की नई कीमतें 5.22 - 7.33 लाख रुपये है।
टाटा टिगोर- शुरुआती और टॉप वैरिएंट की पुरानी कीमतें 5.80- 8.12 लाख रुपये थी, जो कि बढ़ोतरी के बाद शुरुआती और टॉप वैरिएंट की नई कीमतें 5.82- 8.15 लाख रुपये है।
टाटा पंच- शुरुआती और टॉप वैरिएंट की पुरानी कीमतें 5.65- 9.29 लाख रुपये थी, जो कि बढ़ोतरी के बाद शुरुआती और टॉप वैरिएंट की नई कीमतें 5.68-9.49 लाख रुपये है।
टाटा नेक्सन- शुरुआती और टॉप वैरिएंट की पुरानी कीमतें 7.40- 13.35 लाख रुपये थी, जो कि बढ़ोतरी के बाद शुरुआती और टॉप वैरिएंट की नई कीमतें 7.43- 13.74 लाख रुपये है।
टाटा अल्ट्रोज़- शुरुआती और टॉप वैरिएंट की पुरानी कीमतें 5,99,900- 9,99,999 लाख रुपये थी, जो कि बढ़ोतरी के बाद शुरुआती और टॉप वैरिएंट की नई कीमतें 5,99,900- 9,99,999 लाख रुपये है।
टाटा हैरियर- शुरुआती और टॉप वैरिएंट की पुरानी कीमतें 14.49- 21.34 लाख रुपये थी, जो कि बढ़ोतरी के बाद शुरुआती और टॉप वैरिएंट की नई कीमतें 5.82- 8.15 लाख रुपये है।
टाटा सफारी- शुरुआती और टॉप वैरिएंट की पुरानी कीमतें 14.99- 23.2 लाख रुपये थी, जो कि बढ़ोतरी के बाद शुरुआती और टॉप वैरिएंट की नई कीमतें 15.02-23.33 लाख रुपये है।
नई और पुरानी टाटा की सीएनजी कारों के नाम
टाटा टियागो आईसीएनजी - शुरुआती और टॉप वैरिएंट की पुरानी कीमतें 6.10-7.65 लाख रुपये थी, जो कि बढ़ोतरी के बाद शुरुआती और टॉप वैरिएंट की नई कीमतें 6.13-7.68 लाख रुपये है।
टाटा टिगोर आईसीएनजी- शुरुआती और टॉप वैरिएंट की पुरानी कीमतें 7.70- 8.42 लाख रुपये थी, जो कि बढ़ोतरी के बाद शुरुआती और टॉप वैरिएंट की नई कीमतें 7.73- 8.45 लाख रुपये है।
नई और पुरानी टाटा की इलेक्ट्रिक कारों के नाम
टाटा नेक्सन ईवी - शुरुआती और टॉप वैरिएंट की पुरानी कीमतें 14.29- 16.90 लाख रुपये थी, जो कि बढ़ोतरी के बाद शुरुआती और टॉप वैरिएंट की नई कीमतें 14.54-17.15 लाख रुपये है।
टाटा टिगॉर ईवी- शुरुआती और टॉप वैरिएंट की पुरानी कीमतें 11.99- 13.14 लाख रुपये थी, जो कि बढ़ोतरी के बाद शुरुआती और टॉप वैरिएंट की नई कीमतें 12.24-13.39 लाख रुपये है।
इन सभी कारों की कीमत में बढ़ोतरी
टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में अपनी टाटा नेक्सन, पंच, टियागो, टिगोर से लेकर अल्ट्रॉज और हैरियर जैसी गाड़ियों की बिक्री करती है। टाटा नेक्सन, टाटा पंच और टाटा अल्ट्रोज़ कंपनी की बेस्ट सेलिंग कारें हैं। टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में दो सीएनजी कारों की बिक्री करती है। इनमें टाटा टैगो सीएनजी और टाटा टिगोर सीएनजी शामिल हैं। टाटा मोटर्स ने अपनी टाटा टिगॉर ईवी और टाटा नेक्सन ईवी जैसी इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों को भी महंगा किया है। नोट- सभी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमतें हैं
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications