
Tata Nano Electric can compete with Alto : मारुति की रिकॉर्ड तोड़ बिकने वाली कार Alto को अब टाटा नैनो (Tata neno) से टक्कर मिल सकती है। टाटा अपनी सबसे चर्चित कार नैनो का इलेक्ट्रिक वर्जन लांच करने की तैयारी में है। वैसे यह तैयारी काफी समय से चल रही है, लेकिन अब यह अंतिम दौर में आ गई है। हालांकि अभी कंपनी की तरफ से इसकी लांचिंग के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
वैसे भी टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक कार के क्षेत्र में बड़ा खिलाड़ी बन चुकी है। कंपनी का इरादा इलेक्ट्रिक कार में अपने उत्पाद को बढ़ाना है। नैनो का इलेक्ट्रिक वर्जन सबसे चर्चित होने के साथ ही सबसे सस्ता भी हो सकता है। कंपनी इसकी स्टाइल पर भी काफी ध्यान दे रही है। इसके लुक की कई डिजिटल रूपी फोटो सामने भी आ चुकी हैं।
टाटा मोटर्स का टाटा नैनो को खास बनाने का इरादा है। इसके चलते कपंनी इसमें ज्यादा पॉवरफुल लिथियम आयन बैटरीका पैक लगाना चाहती है। कुछ रिपोर्ट्स में तो दो तरह के बैट्री पैक लगाने का दावा किया जा रहा है। माना जा रहा है कि एक बैट्री पैक 19 kWh का हो सकता है। यह कार को एक बार फुल चार्ज करके 250 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। वहीं दूसरी तरह में 24 kWh की बैट्री लगाई जा सकती है। इस बैट्री से यह कार 315 किलो मीटर चल जा सकेगी।

कंपनी का इरादा नैनो के इलेक्ट्रिक वर्जन में ज्यादा फीचर देने का भी है। इसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, एसी, फ्रंट पावर विंडो, ब्लूटूथ, मल्टी-इन्फोर्मेशन डिस्प्ले और रिमोट लॉकिंग सिस्टम के साथ एड्राइड आटो और एप्प्ल कारप्ले की कनेक्टिविटी वाला 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी लगाया जा सकता है। इसके अलावा ब्लूट्रूथ और इंटरनेट कनेक्टिविटी, 6 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम भी लगाने की बात हो रही है। इसके अलावा इसमें आधुनिक सेफ्टी फीचर्स देने की तैयारी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications