नई दिल्ली, फरवरी 14। आज टाटा ग्रुप की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), जो कि देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है, के शेयर में करीब 1 फीसदी की मजबूती आई। शेयर बाजार में भारी गिरावट के बावजूद टीसीएस का शेयर ऊपर चढ़ा। टीसीएस के बायबैक ऑफर की रिकॉर्ड तारीख की घोषणा के बाद शेयर बाजार में तेजी जारी है। बता दें कि टीसीएस शेयरों की बायबैक करने जा रही है। बायबैक यानी अपने ही शेयरों को शेयरहोल्डरों से वापस खरीदना। इसके लिए कंपनी अपने शेयरधारकों को मौजूदा भाव से मोटी रकम देती है। आगे जानिए टीसीएस के बायबैक से शेयरधारकों को कितना फायदा हो सकता है।
इतना होगा फायदा
आज सोमवार को टीसीएस का शेयर 0.93 फीसदी की मजबूती के साथ 3729.15 रु पर बंद हुआ है। टीसीएस ने बायबैक भाव रखा है 4500 रु। यानी ये बायबैक ऑफर के तहत शेयरधारकों से 4500 रु में एक शेयर खरीदेगी। इस तरह निवेशकों को मौजूदा भाव से हर शेयर पर करीब 771 रु या 20.6 फीसदी का फायदा होगा। बायबैक में हिस्सा लेने के लिए आपको 23 फरवरी तक टीसीएस के शेयर खरीदने का मौका है।
23 फरवरी है रिकॉर्ड डेट
रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है जिस दिन तक निवेशको के पास उस कंपनी के शेयर हों वे ही उस कंपनी के बायबैक में हिस्सा ले सकते हैं। टीसीएस के बायबैक इश्यू की रिकॉर्ड डेट 23 फरवरी है। इसलिए आपके पास इसके शेयर 23 तारीख तक खरीदने का मौका है। टीसीएस ने 18000 करोड़ रु के बायबैक का ऐलान किया है। पिछले 5 साल में यह कंपनी का चौथा और सबसे बड़ा बायबैक इश्यू है।
जानिए बायबैक का सही मतलब
कोई कंपनी जब अपने ही शेयरधारकों से अपने शेयर वापस खरीदती है तो इसे बायबैक कहा जाता है। बायबैक को आईपीओ का उलट भी माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोई कंपनी आईपीओ में शेयर बेचती है। बायबैक की प्रोसेस पूरी होने पर उन शेयरों का वजूद समाप्त हो जाता है, जो बायबैक में खरीदे जाते हैं। कंपनियाँ टेंडर ऑफर या ओपन मार्केट के जरिए बायबैक करती हैं।
क्यों करती हैं बायबैक
कंपनियां अकसर अलग अलग कारणों से शेयरों का बायबैक करती हैं। इनमें सबसे अहम होता है कंपनी की बैलेंस शीट में अतिरिक्त नकदी का होना। क्योंकि कंपनी के पास ज्यादा नकदी का होना अच्छा नहीं होता। माना जाता है कि कंपनी अपने कैश का उपयोग नहीं कर पा रही है। शेयर बायबैक के जरिये कंपनी अपने अतिरिक्त नकदी का इस्तेमाल करती है। साथ ही कई बार कंपनी को लगता है कि उसके शेयर की कीमत कम यानी अंडरवैल्यूड है, तो वह बायबैक के जरिये उसे बढ़ाने की कोशिश करती है।
4 करोड़ शेयर खरीदेगी कंपनी
12 जनवरी को, टीसीएस के निदेशक मंडल ने 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की कुल राशि के लिए 4 करोड़ शेयरों तक के बायबैक को मंजूरी दी थी। बायबैक का साइज कंपनी की कुल चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का 1.08 फीसदी है। कंपनी ने कहा था कि यह 4,500 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से शेयर खरीदेगी। 18 दिसंबर 2020 और 1 जनवरी 2021 के बीच टीसीएस ने बायबैक में शेयरधारकों को 16,000 करोड़ रुपये लौटाए, जिसमें टाटा संस ने लगभग 10,000 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications