फिलहाल पूरी दुनिया में चिंताजनक माहौल बना हुआ है। इन परिस्थितियों को देखते हुए अगर आप भी खुद के बिजनेस का ऑप्शन देख रहे तो आज ही ये खबर जरुर पढ़ें।
नई दिल्ली: फिलहाल पूरी दुनिया में चिंताजनक माहौल बना हुआ है। इन परिस्थितियों को देखते हुए अगर आप भी खुद के बिजनेस का ऑप्शन देख रहे तो आज ही ये खबर जरुर पढ़ें। हर कोई नौकरी की बजाए अपना खुद का कोई बिजनेस करना चाहता है। स्टार्टअप शुरू करने में थोड़ी इनवेस्टमेंट की जरूरत होती है जो कई लोगों के लिए मुश्किल काम होता है। ऐसे में अगर कोई ऐसा बिजनेस हो जिसे कम लागत में शुरू किया जा सके तो आप जरूर करना चाहेंगे। यहां हम आपको कुछ ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक लाख रुपए से कम लागत में भी शुरू किए जा सकते हैं। घर की छत से होगी पैसों की बारिश, ऐसे करें हर महीने कमाई ये भी पढ़ें

ये बात सच है कि भारत में अधिकतर आबादी छोटे शहरों या फिर गांव-मोहल्लों में रहती है। महामारी के बाद बहुत से लोगों की नौकरी चली गई है, जिससे कमाई बंद हो गई है। ऐसे में बहुत सारे प्रवासी भारतीय शहरों को छोड़कर अपने गांव चले गए हैं और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। तो चलिए हम अपनी इस खबर के जरिए आपको बताएंगे कि कैसे शहर या गांव कहीं भी आप ये बिजनेस करके लाखों की कमाई कर सकते है।
ग्रॉसरी स्टोर/किराना स्टोर के जरिए करें बंपर कमाई
छोटे शहरों और गांव में शुरू किया जाने वाला ये सबसे आसान बिजनेस है, जिससे कमाई हो सकती है। वैसे भी महामारी में लोग शहरों की भीड़-भाड़ से बचना चाहते हैं और ग्रॉसरी की मांग कोरोना काल में अपने चरम पर है। ऐसे में अगर आप अच्छी सेवा और अच्छा प्रोडक्ट ऑफर करते हैं तो आपकी कमाई होना लाजमी है। अगर मुमकिन हो तो आप अपनी दुकान पर दूध, अंडा, ब्रेड और फल-सब्जियां भी रख सकते हैं, जो आपकी कमाई और बढ़ा देंगे।
ट्यूशन क्लास के जरिए करें तगड़ी कमाई
आज मौजूदा हालात को देखते हुए अभी देश भर के स्कूल बंद हैं। ऐसे में ऑनलाइन पढ़ाई का खूब जोर है। आज के समय में ऑनलाइन पढ़ाई के जरिए ही बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। ऐसे में आप अपने गांव या शहर में ऐसे बच्चों की पहचान कर सकते हैं, जिन्हें आने वाले दिनों में होने वाले प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए तैयारी करनी है। आप उन्हें ट्यूशन देकर भी अच्छी कमाई कर सकते हैं, बशर्ते आपकी खुद की किसी न किसी विषय में दक्षता हो और आपको पढ़ाना अच्छा लगता हो।
पॉल्ट्री फार्म/ मछली पालन कमाई का जबरदस्त जरिया
आज के समय में पॉल्ट्री फार्म और मछली पालन भी गांवों में अच्छी कमाई का जरिया होते जा रहा हैं। हालांकि, ये बात सच है कि महामारी के शुरुआती दौर में ऐसी अफवाहें जरूर फैली थीं कि चिकन से कोरोना फैल रहा है, लेकिन बाद में सरकार ने इसको गलत करार दिया। इस बिजनेस में कम समय में अच्छा रिटर्न पाया जा सकता है, बशर्ते बीमारियों के बचाव किया जाए और अच्छी खुराक दी जाए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications