नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामरी के दौरान लागू लॉकडाउन के दौरान अगर आपकी नौकरी चली गई है या अन्य किसी कारण से पैसों की जरूरत है तो आप एंप्लॉयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (ईपीएफओ) से पैसा केवल 3 दिनों में निकाल सकते हैं। इसके लिए एंप्लॉयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (ईपीएफओ) ने अपने नियमों में बदलाव किया है और नया नियम बनाया है। अगर आप इस नियम के तहत आवेदन करेंगे तो आपको भुगतान 3 दिनों में मिल जाएगा। यह एक विशेष सुविधा, जिसका आसानी से फायदा उठाया जा सकता है।

ये है नया नियम
कोरोना महामारी के दौरान एंप्लॉयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (ईपीएफओ) ने कई तरह के फैसले किए हैं। ऐसा ही एक फैसला है जल्दी क्लेम सेटल करना। यानी जो लोग एंप्लॉयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (ईपीएफओ) से पैसा निकालना चाहते हैं, उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अगर आपको भी ऐसी जरूरत है तो 72 घंटों में क्लेम की ऑटोमेटिक प्रोसेस के लिए कोरोनावायरस महामारी नियम के तहत फंड निकालने का आवेदन करें।
कैसे निकलेगी जल्दी रकम
एंप्लॉयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (ईपीएफओ) ने कहा है कि कोरोनावायरस महामारी की वजह से ईपीएफ से फंड निकालने का काम फार्म 31 के जरिए बेहद तेजी से हो रहा है। इससे पहले एंप्लॉयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (ईपीएफओ) ने यह साफ कर दिया था कि अगर आप किसी दूसरे क्लेम के लिए आवेदन किया है तो उसके सेटलमेंट में वक्त लग सकता है। यानी अगर कोई सब्सक्राइबर कोरोनावायरस के नियम के तहत क्लेम करता है तो सिर्फ 72 घंटों के दौरान उसके खाते में पैसा आ सकता है। हालांकि इस नियम का फायदा उन्हें ही मिलेगा, जिनके अकाउंट का केवाईसी पूरा है। अगर ऐसा नहीं है तो फिर आवेदन की मैनुअल प्रोसेसिंग होगी और इसमें थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है।
यह भी पढ़ें : EPFO : मिस्ड काल और एसएमएस से ऐसे जानें अकाउंट बैलेंस
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications